फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   No Other Land Makers Oscars Speech About Ethnic Cleansing Of Palestinians

No Other Land: ऑस्कर जीतने के बाद ‘नो अदर लैंड’ के मेकर्स ने दी स्पीच, फिलिस्तीन का मुद्दा उठाया

Tue, 04 Mar 2025 12:34 AM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Tue, 04 Mar 2025 12:34 AM IST
सार

हाल ही में डॉक्यूमेंट्री फीचर फिल्म का ऑस्कर अवॉर्ड ‘नो अदर लैंड’ ने अपने नाम किया है। लॉस एंजेलिस में हुए 97वें ऑस्कर अवॉर्ड में इस डॉक्यूमेंट्री फिल्म की काफी चर्चा रही। इसके मेकर्स ने ऑस्कर स्टेज से फिलिस्तीन संघर्ष की तरफ दुनिया का ध्यान भी खींचा। 

विज्ञापन
No Other Land Makers Oscars Speech About Ethnic Cleansing Of Palestinians
डॉक्यूमेंट्री फीचर फिल्म ‘नो अदर लैंड’ के मेकर्स - फोटो : ANI

विस्तार

हाल ही में ऑस्कर अवॉर्ड 2025 के मंच से डॉक्यूमेंट्री फिल्म ‘नो अदर लैंड’ के मेकर्स ने दुनिया से अपील की कि वे फिलिस्तीनियों के संहार को रोकने में सहायक बने। डॉक्यूमेंट्री फिल्म के मेकर्स ने इस अन्याय को रोकने के लिए कड़े कदम उठाने की मांग की। वह चाहते हैं कि फिलिस्तीनी लोगों का जीवन बेहतर बने, वह एक शांतिपूर्ण जीवन जिएं। 

विज्ञापन


भावी पीढ़ी ना झेले मौजूदा दर्द 
ऑस्कर के मंच से डॉक्यूमेंट्री फिल्म ‘नो अदर लैंड’ के निर्देशक बासेल आद्रा कहते हैं, ‘दो महीने पहले मेरी बेटी का जन्म हुआ है। मैं पिता बना हूं। मैं आशा करता हूं कि जिस जिंदगी को मैं जी रहा हूं, वैसी जिंदगी मेरी बेटी ना गुजारे।’ फिल्म ‘नो अदर लैंड’ ऐसे ही एक दर्द को दिखाती है, जिसे देखकर दर्शकों की आंखें नम हो जाती हैं।

विज्ञापन
ये खबर भी पढ़ें:Sonu Sood: ऑस्कर में बेस्ट एक्टर का पुरस्कार जीतने पर सोनू सूद ने एड्रियन ब्रॉडी को दी बधाई
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है ‘नो अदर लैंड’ की कहानी 
डॉक्यूमेंट्री फिल्म ‘नो अदर लैंड’ को फिलिस्तीन और इजराइल के फिल्म मेकर्स के कलेक्टिव एफर्ट से बनाया गया है। इसमें एक फिलिस्तीनी परिवार की कहानी है, जिसे इजराइल सरकार वेस्ट बैंक में मौजूद उनके घर से कहीं और भेज रही है। इस डॉक्यूमेंट्री फिल्म को साल 2019 से लेकर 2023 के बीच फिल्माया गया था। 

ये खबर भी पढ़ें:Anuja: ऑस्कर से चूकी 'अनुजा' लेकिन मिल चुके हैं कई बड़े अवॉर्ड्स, 9 साल की अनाथ ने निभाया लीड रोल

इन डॉक्यूमेंट्रीज से मारी बाजी 
‘नो अदर लैंड’ डॉक्यूमेंट्री फीचर फिल्म के सामने कई और डॉक्यूमेंट्रीज भी ऑस्कर में मौजूद थीं। इस लिस्ट में ब्लैक बॉक्स डायरीज, शुगरकेन एंड साउंडट्रैक टू ए कूप डी ‘एटैट’ और ‘पोर्सलेन वॉर’ शामिल रही हैं। ‘नो अदर लैंड’ डॉक्यूमेंट्री फीचर फिल्म को युवाल अब्राहम, बासेल आद्रा, हमदान बल्लाल और रचेन जोर ने मिलकर तैयार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed