फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   NMACC India Weekend event of new york postponed due to some reason

NMACC: न्यूयॉर्क में होने वाला ‘एनएमएसीसी इंडिया वीकेंड’ किन्हीं कारणों से हुआ स्थगित, जानें कब होगा आयोजन

Sun, 31 Aug 2025 09:30 AM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कामेश द्विवेदी Updated Sun, 31 Aug 2025 09:30 AM IST
सार

NMACC India Weekend: नीता मुकेश अंबानी सांस्कृतिक केंद्र (एनएमएसीसी) इंडिया ने शनिवार को घोषणा की कि 'एनएमएसीसी इंडिया वीकेंड' किन्हीं कारणों से स्थगित कर दिया गया है।

विज्ञापन
NMACC India Weekend event of new york postponed due to some reason
नीता अंबानी - फोटो : इंस्टाग्राम-@ nmacc.india

विस्तार

न्यूयॉर्क शहर में एनएमएसीसी की तरफ से आयोजित होने वाला बहुप्रतीक्षित कार्यक्रम एनएमएसीसी इंडिया वीकेंड अब किन्हीं कारणों से स्थगित कर दिया गया है। पहले यह इवेंट 12 सितंबर को होने वाला था, जिसे टाल दिया गया है।

विज्ञापन

एनएमएसीसी ने दी आधिकारिक जानकारी
नीता मुकेश अंबानी सांस्कृतिक केंद्र (एनएमएसीसी) इंडिया के आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्ट किया। इसमें उन्होंने लिखा, "पिछले कई महीनों से, हमने इस उत्सव में अपना पूरा दिल लगा दिया था। भारत की कुछ सबसे असाधारण प्रतिभाओं के साथ मिलकर काम करते हुए, ताकि हमारे देश की समृद्ध संस्कृति और रचनात्मकता का एक अंश न्यूयॉर्क में लाया जा सके। हर विवरण को प्यार से तैयार किया गया था, और आप में से कई लोग हमारे साथ इस यात्रा का हिस्सा रहे हैं। हम साथ मिलकर इस जादुई अनुभव का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, यही इस निर्णय को और भी कठिन बना देता है।" साथ ही बतााय कि जिन्होंने भी टिकट खरीदे हैं उन्हें पूरा पैसा वापस मिल जाएगा। हालांकि आपको बताते चलें कि अभी तक किसी नई तारीख का एलान नहीं हुआ है।

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: Kailash Kher: कैलाश के 'भारतीय सेना' को 24 घंटे में मिले इतने व्यूज, गाने में अमित शाह-राजनाथ सिंह की भी आवाज
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by NMACC India Weekend (@nmacc.indiaweekend)


नीता अंबानी ने कहा- जरूर वापसी करेंगे
आगे पोस्ट में नीता अंबानी ने कहा, "यह कैंसिल नहीं है, केवल एक विराम है और हम एनएमएसीसी के अनुभव को बाद में न्यूयॉर्क में लाने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं। मैं एनएमएसीसी के प्रत्येक कलाकार, अतिथि, प्रायोजक, साझेदार, शुभचिंतक और सभी मित्रों के प्रति उनके विश्वास और निरंतर समर्थन के लिए तहे दिल से आभारी हूं। एनएमएसीसी दुनिया की सर्वश्रेष्ठ चीजों को भारत लाने और दुनिया को भारत की सर्वश्रेष्ठ चीजें दिखाने के अपने दृष्टिकोण के लिए समर्पित है। हम नए उत्साह, गर्व और उद्देश्य के साथ लौटेंगे।"

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed