{"_id":"667a725364e016d79d07a173","slug":"nivetha-thomas-s-new-film-35-chinna-katha-kadu-poster-released-movies-has-a-connection-with-tirupati-2024-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nivetha Thomas: निवेथा थॉमस की नई फिल्म '35 चिन्ना कथा काडू' का पोस्टर जारी, तिरुपति से है कनेक्शन","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Nivetha Thomas: निवेथा थॉमस की नई फिल्म '35 चिन्ना कथा काडू' का पोस्टर जारी, तिरुपति से है कनेक्शन
Tue, 25 Jun 2024 01:02 PM IST
विशाल वर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विशाल वर्मा
Updated Tue, 25 Jun 2024 01:02 PM IST
सार
निवेथा थॉमस ने आज अपने सोशल मीडिया हैंडल पर अपनी नई फिल्म का पोस्टर रिलीज किया। उनकी नई फिल्म का '35 चिन्ना कथा काडू' है, जो काफी अलग तरह का है।
विज्ञापन
फिल्म '35 चिन्ना कथा काडू'
- फोटो : इंस्टाग्राम @i_nivethathomas
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तेलुगु, तमिल और मलयालम फिल्मों में काम करने वाली अभिनेत्री निवेथा थॉमस की नई फिल्म का एलान हो गया है। वो लंबे समय से फिल्मों की दुनिया से दूर थीं और उनके प्रशंसक उनकी नई फिल्म को देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। निवेथा ने अपनी नई फिल्म का पोस्टर जारी करते हुए दर्शकों के इंतजार पर विराम लगा दिया है।
विज्ञापन
Mira Rajput: शाहिद की पत्नी मीरा ने साझा किया प्रेग्नेंसी का दर्दनाक किस्सा, बोलीं- मैं लगभग अपनी बेटी को..
विज्ञापन
एकदम हटकर है फिल्म का पोस्टर
निवेथा थॉमस ने आज अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी नई फिल्म का पोस्टर रिलीज किया। उनकी नई फिल्म का '35 चिन्ना कथा काडू' है, जो काफी अलग किस्म का है। फिल्म का पोस्टर भी काफी एकदम हटकर है, जो दर्शकों के बीच इस फिल्म को देखने के लिए उत्सुकता पैदा कर रहा है। '35 चिन्ना कथा काडू' के पोस्टर को देखकर यह कहना मुश्किल नहीं है कि इस फिल्म की कहानी तिरुपति में सेट हो सकती है।
विज्ञापन
View this post on Instagram
Amitabh Bachchan: 'कल्कि 2898 एडी' की रिलीज से पहले रामचरितमानस का पाठ कर रहे हैं बिग बी, साझा की तस्वीर
15 अगस्त को रिलीज होगी '35 चिन्ना कथा काडू'
'35 चिन्ना कथा काडू' का निर्देशन नंद किशोर करेंगे। वहीं, फिल्म का निर्माण सुरेश प्रोडक्शंस के बैनर तले किया जाएगा। फिल्म में निवेथा थॉमस के अलावा प्रियदर्शी पुलीकोंडा भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। इसमें विवेक सागर की धुनें सुनने को मिलेंगी। फिल्म को तेलुगु, तमिल और मलयालम में रिलीज किया जाएगा। इसकी रिलीज की तारीख का भी एलान कर दिया गया है। फिल्म 15 अगस्त , 2024 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
Stree 2 Teaser: 'जे तो सच में आ गई'! स्त्री 2 का टीजर रिलीज, इस बार आजादी के दिन होगा चंदेरी में खौफ का आतंक