Sawan Shivratri: निमरत कौर से निया शर्मा तक; सावन शिवरात्रि पर महादेव की भक्ति में लीन हुए सितारे, दी शुभकामना
Sawan Shivratri 2026: आज मंगलवार 11 अगस्त को पवित्र सावन मास की शिवरात्रि है। इसका विशेष महत्व होता है। कई सेलेब्स ने इस दिन फैंस को शुभकामनाएं दी हैं।
विस्तार
पवित्र सावन मास चल रहा है। इसे विशेष रूप से भगवान शिव की आराधना का महीना माना जाता है। आज सावन शिवरात्रि है। लोग भोलेनाथ की भक्ति में लीन हैं। कई सितारों ने भी भगवान शिव की पूजा-अर्चना की। कुछ ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा करके फैंस को बधाई दी है।
निमरत ने दीं फैंस को शुभकामनाएं
अभिनेत्री निमरत कौर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया है। इसमें वे गुजरात के दीव स्थित श्री गंगेश्वर महादेव मंदिर में पूजा करती दिख रही हैं। पारंपरिक ड्रेस में शिवलिंग की आराधना करते हुए अभिनेत्री ने तस्वीरें वीडियो साझा किए हैं।
इसके साथ शुभकामना देते हुए निमरत ने लिखा है, 'महादेव का दिव्य आशीर्वाद हमारी सभी परेशानियों को दूर करे और हमें भीतर से मजबूत बनाए। सभी को सावन शिवरात्रि की शुभकामनाएं। नमः पार्वतीपतये हर हर महादेव।
महादेव की भक्ति में लीन निया
टीवी जगत की चर्चित अदाकारा निया शर्मा ने भी सावन शिवरात्रि पर मंदिर जाकर भगवान शिव का आशीर्वाद लिया। उन्होंने इंस्टाग्राम अकाउंट से तस्वीरें साझा की हैं।
- निया ने पोस्ट के साथ लिखा है, 'सावन शिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं'।
- 'मम्मी ने बोला है कि सावन के चार सोमवार मंदिर जाना है तो जाना है'।
View this post on Instagram
View this post on Instagram
A post shared by Bhumi Satish Pednekkar (@bhumisatishpednekkar)