{"_id":"682809a32f5751e2e6011a4a","slug":"nick-jonas-says-about-priyanka-chopra-and-tell-why-she-is-best-mother-2025-05-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Priyanka Chopra: निक जोनस ने प्रियंका के बारे में की बात, बताया एक्ट्रेस क्यों हैं सबसे अच्छी मां?","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Priyanka Chopra: निक जोनस ने प्रियंका के बारे में की बात, बताया एक्ट्रेस क्यों हैं सबसे अच्छी मां?
Sat, 17 May 2025 09:31 AM IST
कामेश द्विवेदी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: कामेश द्विवेदी
Updated Sat, 17 May 2025 09:31 AM IST
सार
Priyanka Chopra: हाल ही में अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस ने अपनी पत्नी के बारे में बात करते हुए बताया कि वो सबसे अच्छी मां क्यों हैं। जानिए।
विज्ञापन
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस
- फोटो : इंस्टाग्राम@priyankacloset
विस्तार
बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और उनके पति गायक निक जोनस अक्सर सोशल मीडिया पर, अपनी निजी जिंदगी के खूबसूरत पलों को तस्वीरों या वीडियो के माध्यम से साझा करते रहते हैं। अब निक जोनस ने अभिनेत्री के बारे में बात करते हुए बताया कि वह एक शानदार मां क्यों हैं। इसकी वजह बताई है। आइए जानते हैं निक ने क्या कहा।
विज्ञापन
निक जोनस ने प्रियंका को बताया सबसे शानदार मां
गायक निक जोनस ने एक अवॉर्ड शो में एक्सेस हॉलीवुड से बात की है। गायक ने प्रियंका की तारीफ करते हुए कहा कि वह एक बेहतरीन मां और एक बेहतरीन इंसान हैं। उन्होंने कहा, "उनमें इतनी करुणा और सहानुभूति है और ऐसी सभी चीजें हैं, जो उन्हें एक बेहतरीन इंसान बनाती हैं। इसके अलावा ये चीजें उन्हें एक बेहतरीन मां भी बनाती हैं और मैं उनके साथ इस सफर पर होने के लिए आभारी हूं।’
विज्ञापन
यह खबर भी पढ़ें: Huma Qureshi: ‘महारानी’ सीरीज में छा गईं हुमा, अब फीस में फर्क को लेकर एक्ट्रेस ने उठाए जरूरी सवाल
विज्ञापन
मदर्स डे पर निक जोनस ने शेयर की थीं तस्वीरें
निक जोनस ने बताया कि उन्होंने अपने भाई जो जोनस के साथ मिलकर मदर्स डे के अवसर पर अपने परिवार के साथ आउटिंग का प्लान बनाया था, जिसका जिक्र उन्होंने बातचीत के दौरान किया। गायक ने अपने इंस्टाग्राम पर इस खास अवसर पर तस्वीरें भी शेयर की थीं, जिसमें वह अपनी बेटी मालती, प्रियंका चोपड़ा के साथ दिख रहे थे।
यह खबर भी पढ़ें: Kiara Advani: मेट गाला में डेब्यू करने के बाद कियारा आडवानी ने फैंस के लिए लिखी ये बात, कहा- दुनिया है
निक और प्रियंका के बे बारे में
निक और प्रियंका ने साल 2018 में शादी की थी। दोनों ने ईसाई रीति-रिवाज से शादी की और उसके बाद हिंदू रीति-रिवाज से भी शादी की रश्में निभाई थी। जनवरी 2022 में उन्हें मालती के रूप में एक बेटी हुई। प्रियंका चोपड़ा की बात करें तो वह एसएस राजामौली के निर्देशन में बन रही फिल्म 'एसएसएमबी 29' में नजर आने वाली हैं।