फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   After Debut in Met Gala Kiara Advani thanks everyone for making special moment

Kiara Advani: मेट गाला में डेब्यू करने के बाद कियारा आडवानी ने फैंस के लिए लिखी ये बात, कहा- दुनिया है

Sat, 17 May 2025 12:15 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Sat, 17 May 2025 12:15 AM IST
सार

Kiara Advani Met Gala: हाल ही में अभिनेत्री कियारा आडवाणी ने मेट गाला में डेब्यू किया है। कुछ दिनों बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया है। इसमें उन्होंने खास बात लिखी है।

विज्ञापन
After Debut in Met Gala Kiara Advani thanks everyone for making special moment
कियारा आडवाणी - फोटो : इंस्टाग्राम @kiaraaliaadvani

विस्तार

अभिनेत्री कियारा आडवाणी ने हाल ही में विश्व के सबसे बड़े फैशन समारोह मेट गाला में डेब्यू किया है। मेट गाला में पहुंचने पर कियारा की काफी तारीफ हुई। अब कियारा ने लोगों का शुक्रिया अदा किया है। उन्होंने लोगों से उनके प्यार और जश्न के लिए शुक्रिया कहा है। कियारा आडवाणी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर अपनी एक वीडियो शेयर की है। इस वीडियो में वह अपना बेबी बंप भी दिखा रही हैं। 

विज्ञापन

View this post on Instagram

A post shared by KIARA (@kiaraaliaadvani)

विज्ञापन

कियारा ने लोगों को कहा शुक्रिया
कियारा ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा 'अभी भी सब कुछ महसूस कर रही हूं। आप सभी के प्यार, दयालुता और जश्न के लिए आभारी हूं। मेरे मेट गाला डेब्यू में इतने बड़े पैमाने पर आने के लिए धन्यवाद, जिसने मेरे खास पल को और भी जादुई बना दिया। आपके संदेश, चीयर्स और प्यार का मतलब यह है कि दुनिया है।'
Cannes 2025: कान फिल्म फेस्टिवल में गायिका आस्था गिल ने किया डेब्यू, ड्रेस से लोगों का खींचा ध्यान, देखें

विज्ञापन

खास थी कियारा की ड्रेस
आपको बता दें मेट गाला में कियारा आडवाणी काफी खूबसूरत लग रही थीं। उन्होंने ब्लैक गाउन पहना था, इस पर धातु का काम था। उनके गाउन में सफेद ट्रेन लगी थी। डिजाइन ने उनकी ड्रेस में बेबी के लिए एक दिल बनाया था। डिजाइनर ने उनके ब्रेस्ट मेटल से उनके दिल को एक सोने के धागे से जोड़ा था।
Siddharth: फिल्म के बजट का इतने प्रतिशत हिस्सा लेते हैं शाहरुख, आमिर और सलमान, निर्माता सिद्धार्थ का खुलासा

विज्ञापन

सशक्त महिलाओं की प्रतीक थी ड्रेस
डिजाइनर ने कियारा के लुक को गोल्ड रिंग, बोल्ड इयररिंग्स और ईयर कफ से पूरा किया था। कियारा ने अपने लहराते बालों को पीछे की तरफ पिन किया हुआ था। उनके इस लुक को स्मोकी आईज, ब्राउन टोन्ड-लिप कलर और उनके ब्लश ने पूरा किया था। 
अभिनेत्री ने भारतीय डिजाइनर गौरव गुप्ता की तरफ से तैयार की गई ड्रेस को पहना था और उनके आउटफिट का नाम था ब्रेवहार्ट्स, जो सशक्त महिलाओं और उनके बदलावों का प्रतीक थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed