{"_id":"66b9ab2569d9cb53cd0e0486","slug":"new-hindi-trailer-of-mufasa-the-lion-king-is-released-will-see-how-scar-and-mufasa-became-enemy-2024-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mufasa Hindi Trailer: जारी हुआ 'मुफासा' का हिंदी ट्रेलर, दिखेगी मुफासा और स्कार के भाई से दुश्मन बनने की कहानी","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Mufasa Hindi Trailer: जारी हुआ 'मुफासा' का हिंदी ट्रेलर, दिखेगी मुफासा और स्कार के भाई से दुश्मन बनने की कहानी
Mon, 12 Aug 2024 11:56 AM IST
सर्वजीत कृष्णा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सर्वजीत कृष्णा
Updated Mon, 12 Aug 2024 11:56 AM IST
सार
'मुफासा : द लॉयन किंग' का नया हिंदी ट्रेलर जारी हो चुका है, जिसे दर्शक काफी पसंद भी कर रहे हैं। ये फिल्म साल 2019 में आई 'द लॉयन किंग' का प्रीक्वेल होगी, जिसमें स्कार और मुफासा के बदलते संबंधों को दिखाया जाएगा।
विज्ञापन
'मुफासा : द लॉयन किंग'
- फोटो : इंस्टाग्राम @disneyfilmsindia
विस्तार
डिज्नी के एनिमेटेड फीचर फिल्मों का क्रेज दुनिया भर में काफी ज्यादा है। इसका ताजा सबूत साल 2019 में रिलीज हुई फिल्म 'द लॉयन किंग' की प्रीक्वेल 'मुफासा: द लायन किंग' है। हाल में ही इस फिल्म का नया ट्रेलर मूल भाषा अंग्रेजी में जारी किया गया था, जिसे दुनिया भर से करोड़ों लोगों ने देखा और पसंद किया है। इसके बाद अब इस फिल्म का हिंदी ट्रेलर भी रिलीज किया गया है, जिसे हिंदी भाषी दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है।
विज्ञापन
ऑस्कर विजेता बैरी जिनकेंस ने किया है निर्देशन
इस फिल्म का निर्देशन ऑस्कर विजेता निर्देशक बैरी जेनकिंस कर रहे हैं। उन्होंने साल 2016 में आई फिल्म 'मूनलाइट' के लिए सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का पुरस्कार जीता था। इस आगामी फिल्म के नए हिंदी ट्रेलर से साफ है कि फिल्म में मुफासा और उसके भाई स्कार के संबंधों को दिखाया जाएगा। दोनों के रिश्ते में आए बदलाव को फिल्म प्रमुखता से दिखाएगी। गौरतलब है कि फिल्म के पहले भाग में स्कार को मुफासा का दुश्मन दिखाया गया है, तो आखिरकार ये दोनों भाई दुश्मन कैसे बने, इसपर कहानी का काफी ज्यादा फोकस होने वाला है।
विज्ञापन
View this post on Instagram
A post shared by Walt Disney Studios India (@disneyfilmsindia)
विज्ञापन
क्रिसमस पर रिलीज होगी 'मुफासा'
'मुफासा' अपनी पिछली फिल्म 'द लॉयन किंग' का प्रीक्वेल है। इस फिल्म में दर्शकों को मुफासा का बचपन और अतीत दिखाया जाएगा। मुफासा कैसे अपनी सत्ता तक पहुंचता है, ये पिछले भाग में दिखाया गया था। डिज्नी के डी 23 एक्सपो के दौरान इस फिल्म की नई झलिकयां दिखाई गई थीं, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया। इस फिल्म का निर्माण वर्षों से चल रहा था, लेकिन अब आखिरकार फिल्म दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार है। फिल्म इस साल दिसंबर में क्रिसमस के मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
मोहसिन ने बताया कब करेंगे शादी, कहा- अरेंज मैरिज करने में दिक्कत..
फिल्म से जुड़ने को निर्देशन ने बताया था बेहतरीन फैसला
डी 23 एक्सपो के दौरान निर्देशक बैरी जेनकिंस ने इस फिल्म को लेकर अपने अनुभव साझा किए थे। उन्होंने कहा था कि इस फिल्म ने उन पर बाकी अन्य दर्शकों की तरह एक गहरी छाप छोड़ी थी। उन्होंने इसके पहले भाग की तारीफ करते हुए कहा था कि, जिस तरह से उसकी कहानी खुलती है, उससे वह फिल्म से जुड़े हर भावनाओं को महसूस करते हैं। इस दौरान दिग्गज निर्देशक ने कहा कि इस फिल्म से जुड़ना उनके लिए अब तक के सबसे अच्छे निर्णयों में से एक था।
plitsvilla X5: शो जीतने के बाद जशवंत बोले- आलोचकों को चुप करा दिया, आकृति बोलीं- जीतना चुनौतीभरा काम था