फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   netizens reacts to ranbir kapoor sai pallavi yash movie ramayana gives positive feedback to the movie

Ramayana First Look Reaction: रामायण की पहली झलक पर फिदा हुए फैंस, बोले- यही चाहिए था, कुछ को याद आई आदिपुरुष

Thu, 03 Jul 2025 02:02 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हिमांशु सोनी Updated Thu, 03 Jul 2025 02:02 PM IST
सार

Ramayana First Look: भारतीय सिनेमा के सबसे बड़े प्रोजेक्ट्स में से एक मानी जा रही फिल्म 'रामायण' का पहला लुक रिलीज हो गया है। फिल्म की पहली झलक देखकर लोगों ने क्या कुछ प्रतिक्रियाएं दीं, चलिए आपको बताते हैं। 

विज्ञापन
netizens reacts to ranbir kapoor sai pallavi yash movie ramayana gives positive feedback to the movie
रामायण - फोटो : एक्स

विस्तार

भारतीय सिनेमा की मच अवेटेड फिल्म 'रामायण' का पहला लुक सामने आते ही इंटरनेट पर तहलका मच गया है। रणबीर कपूर और यश के लुक्स ने ना केवल दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया है, बल्कि ये फिल्म साल की सबसे बड़ी चर्चाओं में शुमार हो गई है। निर्माता नमित मल्होत्रा द्वारा साझा की गई पहली झलक ने सोशल मीडिया पर धमाका कर दिया है। फैंस इसे 'भव्य', 'ऐतिहासिक' और 'अब तक की सबसे बड़ी फिल्म' तक करार दे रहे हैं।

विज्ञापन


निर्माता ने शेयर करते हुए क्या लिखा? 
फिल्म के निर्माता नमित मल्होत्रा ने इसे भारत की सांस्कृतिक धरोहर बताते हुए कहा कि ये सिर्फ एक कहानी नहीं, बल्कि हर भारतीय के आत्मसम्मान का प्रतीक है। उन्होंने पहली झलक के वीडियो को शेयर करते हुए लिखा- दृढ़ संकल्प, जो कभी नहीं टूटा। इस युगों-युगों से चली आ रही महागाथा को दुनिया के सामने लाने का। ये नतीजा है उन श्रेष्ठतम वैश्विक प्रतिभाओं के सहयोग का, जिन्होंने ये सुनिश्चित किया कि रामायण को अत्यंत श्रद्धा और सम्मान के साथ प्रस्तुत किया जाए। स्वागत है एक नये प्रारंभ का। आइए, मिलकर उत्सव मनाएं – अमर गाथा का – राम बनाम रावण। हमारी सत्यता। हमारा इतिहास।' 
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Namit Malhotra (@iamnamitmalhotra)




फिल्म के फर्स्ट लुक पर रिएक्शन्स 
फिल्म के पहले लुक को देखकर एक यूजर ने लिखा- 'एक मुस्लिम और क्रिश्चियन होने के नाते रामायण के लुक को देखकर- अभिभूत'। वहीं एक और यूजर ने लिखा- रणबीर कपूर भगवान राम के किरदार में इस सदी की सबसे बेहतरीन परफॉर्मेंस देने वाले हैं। इसके अलावा फैंस एआर रहमान और हांस जिमर के म्यूजिक की भी जमकर तारीफ कर रहे हैं। 
 
 
 
 
 
 

रणबीर-यश की मौजूदगी ने खींचा सबका ध्यान
रणबीर कपूर को भगवान राम के किरदार में देखना अपने आप में एक नया अनुभव है। वहीं, यश का रावण अवतार भी उतना ही प्रभावशाली लग रहा है। पहली झलक में उनकी तीव्र आंखें, ताकतवर मुद्रा और विशाल सेट दर्शकों को किसी भव्य अनुभव का आभास करा रहे हैं।

हांस जिमर और ए आर रहमान की तारीफ 
इस फिल्म के फर्स्ट लुक को देखने के बाद जर्मनी के म्यूजिक कंपोजर हांस जिमर और एआर रहमान की जमकर तारीफ हो रही है। यूजर्स इन दोनों के साथ आने से काफी खुश नजर आ रहे हैं। 
 

 

फिल्म 'आदिपुरुष' आई याद 
इतना ही नहीं, फिल्म के फर्स्ट लुक को देखने के बाद कई लोगों को तो ओम राउत की फिल्म आदिपुरुष भी याद आ गई, जिसमें एक्टर प्रभास, कृति सेनन और सैफ अली खान नजर आ थे। कुछ यूजर्स ने फिल्म आदिपुरुष का भी जिक्र किया जिसने दर्शकों को बिल्कुल भी इंप्रेस नहीं किया था।
 



स्टारकास्ट ने बढ़ाई उम्मीदें
फिल्म की स्टारकास्ट बेहद प्रभावशाली है -

 

रणबीर कपूर: राम

यश: रावण

साई पल्लवी: सीता

सनी देओल: हनुमान

रवि दुबे: लक्ष्मण

दीवाली 2026 में पहला पार्ट होगा रिलीज 
बता दें ‘रामायण’ को दो भागों में रिलीज किया जाएगा। पहला भाग दिवाली 2026 पर सिनेमाघरों में दस्तक देगा। दूसरी किस्त 2027 में रिलीज होगी। अभी से दर्शक इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed