फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Netflix Announces Upcoming 12 Telugu Film Which will be release After Theaters Devara Pushpa 2 The rule

Netflix 2024: नेटफ्लिक्स पर 2024 में रहेगा इन तेलुगु फिल्मों का बोलबाला, प्लेटफॉर्म ने जारी की पूरी लिस्ट

Mon, 15 Jan 2024 11:58 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Mon, 15 Jan 2024 11:58 PM IST
सार

मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर, नेटफ्लिक्स ने आधिकारिक तौर पर वर्ष 2024 के लिए 12 तेलुगु फिल्मों की अपनी लाइनअप की घोषणा की है। ये फिल्में, अपनी थिएट्रिकल रिलीज के बाद, नेटफ्लिक्स की साल 2024 की स्लेट का हिस्सा बनने के लिए तैयार हैं, जिसमें हाल ही में रिलीज हुई प्रभास की 'सलार' भी शामिल है। आइए जानते हैं और किन फिल्मों का दर्शक लुत्फ उठा सकते हैं।
 

विज्ञापन
Netflix Announces Upcoming 12 Telugu Film Which will be release After Theaters Devara Pushpa 2 The rule
देवरा, पुष्पा 2, सलार - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

नेटफ्लिक्स ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर 12 शीर्षकों की एक झलक के साथ प्रशंसकों के बीच जबरदस्त उत्साह पैदा हुआ। इस घोषणा से दुनिया भर के तेलुगु सिनेमा प्रशंसकों के बीच खुशी देखी जा सकती है, जिन्होंने 2023 में 'भोला शंकर', 'दसरा', 'ब्रो', 'मिस शेट्टी मिस्टर पॉलीशेट्टी', 'एमएडी' और 'कुशी' जैसी फिल्मों का आनंद लिया। नेटफ्लिक्स अपने दर्शकों के लिए इस साल अल्लू अर्जुन की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'पुष्पा 2', जूनियर एनटीआर की 'देवरा' और प्रभास की 'सलार' के बहुप्रतीक्षित सीक्वल स्ट्रीमिंग सेवा पर ला रहा है।
विज्ञापन


दुनिया भर के दर्शकों के लिए बेहतरीन तेलुगु सिनेमा होंगे प्रदर्शित

नेटफ्लिक्स इंडिया ने आगामी लाइनअप के बारे में कहा, “नेटफ्लिक्स की दक्षिण सामग्री देखने में 50% की सालाना वृद्धि हमारी तेलुगु फिल्म की पेशकश की मजबूत अपील को दर्शाती है। सर्वश्रेष्ठ तेलुगु ब्लॉकबस्टर सिनेमा और इंडस्ट्री के सबसे बड़े सितारों से भरपूर इस साल की लाइनअप दुनिया भर के दर्शकों को लुभाने के लिए तैयार है। हम भारत और दुनिया भर के दर्शकों के लिए बेहतरीन तेलुगु सिनेमा लाने के लिए रोमांचित हैं।"
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Netflix India (@netflix_in)

विज्ञापन
विज्ञापन


ये फिल्में होंगी स्ट्रीम
बता दें कि 'देवरा', 'सलार - द सीजफायर' और 'पुष्पा 2' के अलावा, इस साल नेटफ्लिक्स अन्य तेलुगु शीर्षकों जैसे 'बडी', 'गैंग्स ऑफ गोदावरी', 'टिल्लू स्क्वायर', विजय देवरकोंडा की 12वीं फिल्म की भी स्ट्रीमिंग होगी। 

यहां देखें फिल्मों की लिस्ट
 
निर्माण कंपनी  फिल्म का नाम   किस-किस भाषा में होंगी रिलीज
नंदामुरी तारक रामाराव आर्ट्स एलएलपी देवरा       तमिल, मलयालम, कन्नड़, हिंदी
स्टूडियो ग्रीन      बडी       तमिल, मलयालम, कन्नड़
सीतारा एंटरटेनमेंट्स  गैंग्स ऑफ गोदावरी तमिल, मलयालम, कन्नड़
वायरा एंटरटेनमेंट      हाय नन्ना तमिल, मलयालम, कन्नड़, हिंदी
यूवी क्रिएशन्स     कार्तिकेय अनटाइटल्ड- प्रोडक्शन नंबर 12 तमिल, कन्नड़, मलयालम, हिंदी
स्प्रिंट स्क्रीन एलएलपी       अनटाइटल्ड एनबीके 109   तमिल, मलयालम, कन्नड़
जीए पिक्चर्स     प्रोडक्शन नंबर 9     तमिल, मलयालम, कन्नड़
होम्बले फिल्म्स          सलार     तमिल, मलयालम, कन्नड़
मैंगो मास     अनटाइटल्ड सिधू     तमिल, मलयालम, कन्नड़
सीतारा एंटरटेनमेंट्स    टिल्लू स्क्वायर       तमिल, कन्नड़, मलयालम, हिंदी
स्प्रिंट स्क्रीन एलएलपी            वीडी 12 (अनटाइटल्ड विजय देवराकोंडा) तमिल, कन्नड़, मलयालम, हिंदी
माइथ्री मूवी मेकर्स         पुष्पा 2: द रूल   तमिल, मलयालम, कन्नड़, हिंदी
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed