{"_id":"667959772e4377b95f081075","slug":"neil-nitin-mukesh-will-play-the-rival-of-jacqueline-fernandez-in-her-debut-series-goat-2024-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"GOAT: जल्द ओटीटी पर डेब्यू करने वाली हैं जैकलीन, इस सीरीज में नील नितिन मुकेश के साथ आएंगी नजर","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
GOAT: जल्द ओटीटी पर डेब्यू करने वाली हैं जैकलीन, इस सीरीज में नील नितिन मुकेश के साथ आएंगी नजर
Mon, 24 Jun 2024 05:03 PM IST
सर्वजीत कृष्णा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सर्वजीत कृष्णा
Updated Mon, 24 Jun 2024 05:03 PM IST
सार
जैकलीन फर्नांडीज और नील नितिन मुकेश जल्द ही एक म्यूजिकल ड्रामा में एक दूसरे को चुनौती देते नजर आएंगे। इस सीरीज से अभिनेत्री ओटीटी प्लेटफॉर्म पर डेब्यू करने वाली हैं। इस सीरीज का नाम 'गोट' रखा गया है।
विज्ञापन
नील नितिन मुकेश- जैकलीन फर्नांडीज
- फोटो : इंस्टाग्राम
विस्तार
जैकलीन फर्नांडीज हिंदी सिनेमा की कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं, लेकिन वह अभी तक एक सशक्त अभिनेत्री के रूप में अपनी पहचान स्थापित नहीं कर सकी हैं। अभिनेत्री इन दिनों अपनी डेब्यू ओटीटी सीरीज को लेकर व्यस्त चल रही हैं। उन्हें उम्मीद है कि वह बतौर अभिनेत्री इस सीरीज से दर्शकों के बीच अपनी एक पुख्ता पहचान बना पाएंगी। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक,अभिनेत्री की इस डेब्यू वेब सीरीज को जियो सिनेमा ने आर्थिक रूप से समर्थन दिया है, जिसका शीर्षक 'गोट' रखा गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस म्यूजिकल ड्रामा की शूटिंग लगभग समाप्त हो चुकी है।
विज्ञापन
एक दूसरे को चुनौती देते नजर आएंगे जैकलीन और नील नितिन मुकेश
जैकलीन की इस डेब्यू सीरीज का पूरा नाम 'ग्रेटेस्ट् ऑफ ऑल टाइम्स' है। इसमें मुख्य अभिनेता के तौर पर नील नितिन मुकेश भी नजर आने वाले हैं। हालांकि, वह जैकलीन के सामने एक चुनौतीपूर्ण किरदार में नजर आएंगे। एक रिपोर्ट के अनुसार, जैकलीन इसमें डांस का प्रशिक्षण देने वाली एक महिला के किरदार में होंगी। वहीं, नील इसमें संगीत सिखाने वाले एक शिक्षक के रूप में नजर आएंगे। पूरी सीरीज में दोनों के बीच उनकी अपनी-अपनी कला को लेकर एक दूसरे से प्रतियोगिता दिखाई जाएगी। इस सीरीज में कई नए कलाकार भी नजर आएंगे।
विज्ञापन
Tanushree Dutta: 'वह डरे हुए हैं, तनुश्री ने छह साल बाद मीटू आरोपों पर नाना पाटेकर के जवाब पर दी प्रतिक्रिया
विज्ञापन
नील के पास संगीत विरासत को सम्मानित करने का मौका
सीरीज को लेकर दोनों के फैंस काफी उत्साहित हैं, क्योंकि दोनों ही अभिनेता उन किरदारों को निभा रहे हैं, जिनसे वो गहराई से जुड़े हुए हैं। जैकलीन काफी अच्छी डांसर हैं, जबकि नील के पिता और दिवंगत दादा को गायक के रूप में जाना जाता रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक, यह पहला मौका होगा, जब अभिनेता को अपनी संगीत विरासत को स्क्रीन पर सम्मानित करने का अवसर मिल रहा है। उनके लिए यह किरदार वास्तविकता के बेहद करीब होगा।
Kangana Ranaut: कंगना रणौत ने ग्रहण की शपथ, हिमाचल प्रदेश के मंडी से पहली बार सांसद बनीं अभिनेत्री
दो ग्रुप में एक दूसरे से भिड़ते दिखेंग कलाकार
कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि भले ही इस सीरीज को जियो सिनेमा का समर्थन है, लेकिन इस के रिलीज के लिए अन्य ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर भी विचार किया जा रहा है। हालांकि, निर्माता पहले इसकी शूटिंग समाप्त होने का इंतजार कर रहे हैं। उसके बाद ही इसको स्ट्रीम करने को लेकर फैसला किया जाएगा। इस सीरीज में दो ग्रुप में कई नए कलाकार भी अभिनय करते नजर आएंगे, जिन्हें ये दोनों मुख्य़ कलाकार ट्रेनिंग देते नजर आएंगे। इनमें प्रियांक शर्मा, सिद्धार्थ निगम, एलीशा मेयर, सुमेद मुदगालकर, देवंगशी सेन, सांचित कुंडरा, मोहन पांडे आदि कलाकार शामिल हैं।
Don Role: परदे पर असली डॉन का किरदार निभा चुके हैं ये कलाकार, इम्तियाज अली का नाम भी हैं शामिल