Neil Nitin Mukesh: बॉलीवुड की नई संस्कृति पर नील नितिन मुकेश ने रखी राय, कहा- 'हर कोई निराश है, यह दिख रहा है'
Neil Nitin Mukesh On Bollywood Culture: नील नितिन मुकेश ने बॉलीवुड की संस्कृति पर अपनी बात रखी है। उनके मुताबिक पहले बॉलीवुड में ऐसी संस्कृति नहीं थी।
विस्तार
अभिनेता नील नितिन मुकेश वेब सीरीज 'है जुनून' से अपने डिजिटल डेब्यू की तैयारी कर रहे हैं। हाल ही में उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री के बारे में बात की है। स्क्रीन के साथ एक बातचीत में अभिनेता ने अपने फिल्मी सफर के उतार-चढ़ाव के बारे में बताया है। उन्होंने माना है कि बॉलीवुड ने उन्हें कई मौके दिए हैं लेकिन इसने उन्हें इंड्स्ट्री के एक ऐसे पक्ष से भी अवगत कराया है जो बहुत अच्छा नहीं रहा है।
नील नितिन मुकेश को है इस बात का दुख
नील नितिन मुकेश ने आज के फिल्मी हलकों में भाईचारे और सच्ची तारीफ की कमी पर दुख जताया है। अभिनेता ने कहा 'अगर हम एक ही बिरादरी का हिस्सा हैं, तो क्या हमें एक-दूसरे के लिए खुश नहीं होना चाहिए? क्या हमें फोन उठाकर यह नहीं कहना चाहिए अरे, बढ़िया काम किया? लेकिन ये कॉल तब तक नहीं आती जब तक कि वह व्यक्ति आपका बहुत करीबी न हो। करीबी हो तब भी कोई भी आपके सामने यह नहीं कहता।'
Ranveer Allahbadia: पाकिस्तान को लेकर रणवीर अल्लाहबादिया ने की पोस्ट, भड़के यूजर्स, बोले- कभी नहीं सुधरेगा
नील ने स्वर्णिम युग को किया याद
नील नितिन मुकेश ने मौजूदा माहौल और राज कपूर और मुकेश जी के स्वर्णिम युग के बीच अंतर के बारे में बात की। उन्होंने कहा 'उस समय दोस्ती का कोई एजेंडा नहीं था। फिल्म निर्माण एक जुनून था, एक सहयोग था। राज कपूर साहब को मान्यता की आवश्यकता नहीं थी, फिर भी वे अपनी फिल्मों को ऋषिकेश मुखर्जी के पास जांच के लिए ले जाते थे। आज हम सब कुछ छिपाते हैं- हमारे लुक, ट्रेलर, कट- जब तक कि वे रिलीज होने के लिए तैयार न हो जाएं।'
Viral Video: मोर को देख नाचने लगीं कंगना रनौत, पेड़ से तोड़ आम, देखें वायरल वीडियो
सामूहिक हताशा में हैं लोग
नील के मुताबिक इस बदलाव की जड़ सामूहिक हताशा में है। 'हर किसी ने पूरी सफलता का स्वाद नहीं चखा है। एक महत्वाकांक्षा बनी हुई है, एक अवसर चूक जाने का अहसास सिस्टम में घुस रहा है। ऐसा नहीं होना चाहिए।'
नील नितिन मुकेश का काम
नील नितिन मुकेश के काम के बारे में बात करें तो वह 'प्रेम रतन धन पायो', 'साहो' और 2024 में रिलीज होने वाली 'हिसाब बराबर' जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं। 'है जुनून' के साथ वह अब डिजिटल में कदम रख रहे हैं।