फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Kangana Ranaut dance like peacock after watching peacock get mangoes from tree see viral video

Viral Video: मोर को देख नाचने लगीं कंगना रनौत, पेड़ से तोड़ आम, देखें वायरल वीडियो

Sun, 11 May 2025 07:21 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Sun, 11 May 2025 07:21 PM IST
सार

Kangana Ranaut Viral Video: कंगना रनौत ने मोर को देखकर डांस किया है। उन्होंने यह वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। वीडियो काफी वायरल हो रहा है। आप भी देखें।

विज्ञापन
Kangana Ranaut dance like peacock after watching peacock get mangoes from tree see viral video
कंगना रनौत - फोटो : इंस्टाग्राम @kangnaranaut

विस्तार

अभिनेत्री कंगना रनौत सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अपने से जुड़ी कई अपडेट्स यहां शेयर करती हैं। हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर अपना एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में वह नाचती और मस्ती करती हुई नजर आ रही हैं। वीडियो काफी वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Kangana Ranaut (@kanganaranaut)


वीडियो में क्या है?
कंगना रनौत ने जो वीडियो शेयर की है उसमें देखा जा सकता है कि एक इमारत के बाहर पंख फैलाकर मोर नाच रहा है। मोर को देख कर कंगना रनौत भी नाचती हैं। वह मोर को देखकर मटक कर चलती हैं और हाथों को फैला कर नाचती हैं। इस दौरान कंगना ने हरी और गुलाबी साड़ी पहनी है, जो उन पर काफी जच रही है। इसके बाद बाग में लगे एक आम के पेड़ से कंगना कच्चे आम तोड़ती हैं। इसी वीडियो में कंगना ने घास में चलते हुए तस्वीरें शेयर की हैं। एक तस्वीर में वह ठहाके लगा कर हंस रही हैं।
Films on Friendship: 'पुणे हाईवे' से लेकर 'लाल रंग' तक दोस्ती पर आधारित हैं ये फिल्में, जानें कहानी

Kangana Ranaut dance like peacock after watching peacock get mangoes from tree see viral video
कंगना रनौत कैसे बनीं बॉलीवुड 'क्वीन' - फोटो : इंस्टाग्राम@kanganaranaut

वीडियो पर यूजर्स ने किए कमेंट
कंगना रनौत ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है 'जिंदा रहने के लिए सिर्फ एक चीज जरूरी है और वह है जिंदगी। उम्मीद है कि हम जी नहीं रहे हैं, बल्कि जिंदा भी हैं और जीवंत भी।' 
कंगना की वीडियो पर कई यूजर्स ने कमेंट किए हैं। एक यूजर ने लिखा है 'आपके लिए मेरे दिल में जगह है।' एक दूसरे यूजर ने लिखा है 'आप बहुत खूबसूरत लग रही हैं रानी।' एक और यूजर ने लिखा है 'मैं बार-बार इस वीडियो को देख रही हूं।'
जैज, बैले और बेली डांसर हैं ये एक्ट्रेस, पहली ही फिल्म को मिला था फिल्मफेयर नामांकन, देखें तस्वीरें

कंगना रनौत के बारे में
आपको बता दें कि कंगना रनौत हिमाचल प्रदेश के मंडी से भाजपा की सांसद हैं। वह जून 2024 में सांसद चुनी गई थीं। 
उन्होंने 'गैंगस्टर', 'फैशन', 'क्वीन' और 'मणिकर्णिका' जैसी फिल्मों में काम किया है। उन्हें आखिरी बार फिल्म 'एमरजेंसी' में देखा गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed