फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Neena Gupta Remembers Her Experience With Anurag Basu On Metro In Dino Set Told Her Chemistry With Anupam Kher

Neena Gupta: सतीश कौशिक को याद कर भावुक हुईं नीना, बोलीं- ‘उनकी फिल्म के लिए लाठी चलाना सीख रही थी, लेकिन…’

Sat, 21 Jun 2025 08:00 AM IST
Kiran Jain किरण जैन
Updated Sat, 21 Jun 2025 08:00 AM IST
सार

Neena Gupta On Metro In Dino: मेट्रो इन दिनों के प्रमोशन में जुटीं नीना गुप्ता ने फिल्म से जुड़े किस्से साझा किए। साथ ही उन्होंने अनुपम खेर और सतीश कौशिक के साथ अपनी दोस्ती के बारे में भी बात की।

विज्ञापन
Neena Gupta Remembers Her Experience With Anurag Basu On Metro In Dino Set Told Her Chemistry With Anupam Kher
नीाना गुप्ता - फोटो : इंस्टाग्राम-@neena_gupta

विस्तार

एक्ट्रेस नीना गुप्ता जल्द ही अनुराग बासु द्वारा निर्देशित फिल्म 'मेट्रो इन दिनों' में नजर आएंगी। हाल ही में नीना गुप्ता ने अमर उजाला डिजिटल से खास बातचीत की। इस दौरान उन्होंने अपनी आने वाली फिल्म के बारे में बात की। साथ ही सतीश कौशिक से जुड़ी एक अधूरी फिल्म, अपने पुराने स्ट्रगल और उन ख्वाहिशों का भी जिक्र किया, जो अब तक अधूरी हैं।

विज्ञापन

सतीश कौशिक की फिल्म के लिए की थी तैयारी
बातचीत की शुरुआत नीना गुप्ता ने दिवंगत एक्टर-फिल्ममेकर  सतीश कौशिक को याद करते हुए की। एक्ट्रेस ने कहा, 'सतीश जी ने मुझे एक फिल्म ऑफर की थी। मैंने उसका लुक टेस्ट किया, फोटो भी भेजे। उसमें लाठी चलानी थी, तो मैंने वो भी सीखना शुरू कर दिया था। रोल बहुत दमदार था और मैं बहुत एक्साइटेड थी, लेकिन फिर वो फिल्म बनी ही नहीं। देखिए कई बार ऐसा होता है। प्रोजेक्ट आते हैं, सबकुछ तय हो जाता है, लेकिन फिर बात वहीं अटक जाती है। बहुत सारी दिलचस्प चीजें आईं, लेकिन बनी नहीं। शायद वक्त का इंतजार कर रही हैं। सतीश की फिल्म भी उन्हीं में से एक थी।' 

विज्ञापन

'मैं स्पाई फिल्म करना चाहती हूं'
नीना गुप्ता ने बताया कि आज भी उनके मन में कुछ रोल करने की ख्वाहिशें हैं। उन्होंने कहा, ‘अभी भी बहुत कुछ करना है। अगर मैं कभी फिल्म बनाऊं, तो एक एक्शन फिल्म बनाना चाहूंगी। मेरा सपना है कि मैं एक स्पाई (जासूस) का रोल करूं। सच बताऊं तो मैं अपने सपनों में वो फिल्में कर चुकी हूं। वहां मेरी फिल्में हिट भी हो जाती हैं।’

विज्ञापन
विज्ञापन

Neena Gupta Remembers Her Experience With Anurag Basu On Metro In Dino Set Told Her Chemistry With Anupam Kher
नीना गुप्ता और अनुपम खेर - फोटो : सोशल मीडिया

'अनुराग सर के साथ काम करने का मजा ही कुछ और था'
अपनी आगामी फिल्म ‘मेट्रो इन दिनों’ की बात करते हुए अभिनेत्री ने निर्देशक अनुराग बसु की तारीफ की। उन्होंने कहा, 'मुझे स्क्रिप्ट पढ़ने की जरूरत नहीं पड़ी। अनुराग ने बुलाया, रोल समझाया और मैंने हां कह दिया। पहली मेट्रो फिल्म मुझे बहुत पसंद आई थी, तो भरोसा था। शूटिंग का एक्सपीरियंस बेहद मजेदार था। अनुराग ऑन-द-स्पॉट इम्प्रोवाइज करते हैं। कभी कुछ नया जोड़ देते हैं, कभी कुछ बदल देते हैं। लेकिन जो भी करते हैं, उसमें कमाल का मजा होता है। सुबह उठकर लगता था चलो शूट पर चलते हैं, चाहे धूप हो या कुछ भी। कलकत्ता में शूटिंग थी, लेकिन थकान का नाम तक नहीं था।’

अनुपम खेर के साथ काफी जमती थी
फिल्म में नीना गुप्ता के अपोजिट अनुपम खेर हैं। ट्रेलर में दोनों की केमिस्ट्री जितनी जमी है, असल में भी ऐसा ही रिश्ता है। उन्होंने कहा कि हम शूटिंग के दौरान बहुत बातें करते थे। अनुपम से मेरी खूब बातें होती थीं। मेरी बेटी मसाबा की बेटी के बारे में, स्कूल के दिनों की यादें, मेरे गोवा वाले घर की बातें, मुक्तेश्वर की सर्दियों की धूप। और सबसे ज्यादा - सतीश कौशिक के बारे में। उनकी बातें करते-करते शूटिंग के दिन बहुत जल्दी निकल जाते थे।

Neena Gupta Remembers Her Experience With Anurag Basu On Metro In Dino Set Told Her Chemistry With Anupam Kher
नीना गुप्ता - फोटो : इंस्टाग्राम@neena_gupta

‘स्टेज पर झाड़ू भी लगाई, बैकस्टेज काम भी किया’
अपने शुरुआती दिनों की बात करते हुए नीना ने कहा कि हम थिएटर वाले हैं। स्टेज पर झाड़ू भी लगाया है, बैकस्टेज काम भी किया है। कुछ भी कर सकते हैं। काम के प्रति जो सम्मान उस वक्त सीखा, वही आज तक साथ है। मैं दिल्ली से एक दोस्त के सहारे बॉम्बे आई थी। पृथ्वी थिएटर में बैंगन का भरता अच्छा बनाती थी, तो वो दोस्त बोलता था बना दे। मुझे डिनर मिल जाता था। वही दोस्त मुझ पर हंसता था कि तू ये करने आई है बॉम्बे? और अपनी सिगरेट के पैसे मुझसे मांगता था।

यह खबर भी पढ़ेंः Sitaare Zameen Par Day 1 Collection: आमिर का 13 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, अच्छे रिव्यू के बाद भी कम रही कमाई

‘करियर के पीछे पर्सनल लाइफ कहीं छूट जाती थी’
नीना गुप्ता आगे बताती हैं कि उस समय वर्क-लाइफ बैलेंस जैसा कुछ नहीं था। करियर के पीछे भागते हुए पर्सनल लाइफ कहीं छूट गई थी। घर बसाने, दोस्ती निभाने, रिश्ते सहेजने का समय ही नहीं होता था। सबकुछ एक ही तरफ झुका हुआ था काम की तरफ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed