{"_id":"6655b49ad00ac9f44107f706","slug":"neena-gupta-panchayat-season-3-cast-as-manju-devi-streaming-on-prime-video-unkouwn-facts-about-her-career-life-2024-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Neena Gupta: दिल्ली के करोल बाग में पली-बढ़ी हैं 'पंचायत' की मंजू देवी, नीना के जीवन में मार्गदर्शन की कमी..","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Neena Gupta: दिल्ली के करोल बाग में पली-बढ़ी हैं 'पंचायत' की मंजू देवी, नीना के जीवन में मार्गदर्शन की कमी..
Tue, 28 May 2024 04:20 PM IST
अंजू बाजपेई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Tue, 28 May 2024 04:20 PM IST
सार
पंचायत सीजन 3 में मंजू देवी का किरदार निभा रही नीता गुप्ता बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों में से हैं, जिन्होंने अपने जीवन में काफी संघर्ष का सामना किया है। नीना के जीवन में एक वक्त ऐसा भी था जब उनके पास काम नहीं था, तब उन्होंने सोशल मीडिया पर काम मांगा था। आइए जानते हैं उनके जीवन से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें।
विज्ञापन
नीना गुप्ता
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
नीना गुप्ता भारतीय अभिनेत्री और टेलीविजन निर्देशक हैं, जो हिंदी फिल्मों और टेलीविजन के साथ-साथ मलयालम फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। उनके बेहतरीन अभिनय के लिए नीना को दो राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार, एक फिल्मफेयर पुरस्कार और दो फिल्मफेयर ओटीटी पुरस्कार सहित कई पुरस्कार मिल चुके हैं। आर्ट-हाउस और कमर्शियल दोनों तरह की फिल्मों में बेहतरीन काम कर चुकीं नीना ने 1994 में आई फिल्म 'वो छोकरी' में एक युवा विधवा की भूमिका निभाई थी, जिसके लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला था। लगातार कई सालों तक फिल्मों में काम करने के बाद नीना ने 2018 में कॉमेडी-ड्रामा फिल्म 'बधाई हो' में एक मध्यम आयु वर्ग की गर्भवती महिला के रूप में अभिनय करके अपने करियर को नई दिशा दी। अब नीना 'पंचायत' सीरीज के तीसरे सीजन में मंजू देवी के किरदार में लोगों का दिल जीतने के लिए फिर से आ गई हैं। 'पंचायत' सीरीज का तीसरा सीजन जारी हो चुका है। इस वेब सीरीज को लेकर हर जगह सोशल मीडिया पर चर्चा हो रही है। इसके पहले के दोनों सीजन काफी लोकप्रिय रहे। अब इसका तीसरा सीजन भी आज ओटीटी पर जारी किया जा चुका है। सीरीज में नीना गुप्ता द्वारा निभाया मंजू देवी का किरदार काफी लोकप्रिय हुआ। आइए जानते हैं उनके सफर के बारें में दिलचस्प बातें...
नीना गुप्ता का जन्म
नीना गुप्ता का जन्म कलकत्ता, भारत में हुआ था। उनके पिता आर.एन. गुप्ता भारतीय राज्य व्यापार निगम में अधिकारी थे। उनकी मां शकुंतला देवी गुप्ता संस्कृत और राजनीति विज्ञान में पूर्व शिक्षिका थीं। नीना की पढ़ाई लिखाई नई दिल्ली के करोल बाग इलाके में हुई थी। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा बाल भारती स्कूल और माध्यमिक शिक्षा विद्या भवन से प्राप्त की थी। नीना विश्वविद्यालय में रहते हुए थिएटर के क्षेत्र में सक्रिय थीं। उस समय नीना के सबसे अच्छे दोस्त अभिनेता-निर्देशक सतीश कौशिक हुआ करते थे।
एक इंटरव्यू के दौरान नीना ने कहा था, ''मैंने अपने करियर की शुरुआत में कुछ गलतियां की हैं। मेरा मार्गदर्शन करने वाला कोई नहीं था। मेरे पास कोई सचिव नहीं था। मैंने निर्देशकों को फोन नहीं किया, या भूमिकाएं मांगने के लिए लोगों से नहीं मिली।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर मांगा था काम
2017 में, नीना गुप्ता तब सुर्खियों में आईं जब उन्होंने इंस्टाग्राम पर काम मांगते हुए एक पोस्ट साझा किया था। उन्होंने इस पोस्ट में लिखा, ''मैं मुंबई में रहती हूं और एक अच्छी अदाकारा के तौर पर काम कर रही हूं और अच्छे किरदारों की तलाश कर रही हूं।" नीना ने अपने इस पोस्ट के बाद एक और पोस्ट किया था जिसमें उन्होंने लिखा था, ''मेरे पहले इंस्टाग्राम पोस्ट के बाद, मुझे पांच फिल्मों के प्रस्ताव मिले। मैंने उन सभी को स्वीकार कर लिया। यह कहने में कोई शर्म नहीं है कि आपके पास काम नहीं है।''
पंचातय सीजन 3
'पंचायत' का सीजन 3 आज प्राइम वीडियो पर जारी किया जा चुका है। इस सीरीज को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। 'पंचायत' का पहला सीजन 3 अप्रैल 2020 में आया था। इसके बाद 2022 में पंचायत का दूसरा सीजन और अब 28 मई 2024 को ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर 'पंचायत' का तीसरा सीजन देख सकते हैं। 'पंचायत' के तीसरे सीजन में आपको एक बार फिर से फुलेरा गांव और यहां रहने वाले अभिषेक त्रिपाठी, मंजू देवी, प्रधान जी, बिनोद और बनराकस की कहानी देखने को मिलेगी।
Maharagni Trailer: 'महारागिनी' ट्रेलर रिलीज, गुंडों को चाबूक-तलवार से सबक सिखाती नजर आईं काजोल, अजय देवगन ने..