फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Neem Karoli Baba Kainchi Dham Huge Rush Hanuman Ansh Director Vishal Chaturvedi Urges Caution

विशाल चतुर्वेदी: 'हनुमान अंश' के कारण कैंची धाम में उमड़ी भीड़? निर्देशक ने श्रद्धालुओं से की ये खास अपील

Mon, 05 Oct 2026 09:34 AM IST
राजश्री वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: राजश्री वर्मा Updated Mon, 05 Oct 2026 09:34 AM IST
सार

Hanuman Ansh Director Vishal Chaturvedi: फिल्म 'हनुमान अंश' के निर्देशक डॉ. विशाल चतुर्वेदी ने हाल ही में एक वीडियो शेयर कर भक्तों से अपील की है कि वह कैंची धाम जाने से पहले वहां के हालात के बारे में जानकारी ले लें। 

विज्ञापन
Neem Karoli Baba Kainchi Dham Huge Rush Hanuman Ansh Director Vishal Chaturvedi Urges Caution
फिल्म हनुमान अंश के डायरेक्टर विशाल चतुर्वेदी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

विशाल चतुर्वेदी के निर्देशन में बनी फिल्म 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है। इस फिल्म ने लोगों के बीच आस्था की नई लहर जगा दी है। अब फिल्म की जबरदस्त कामयाबी के बाद नैनीताल स्थित नीम करौली बाबा के आश्रम कैंची धाम में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का सैलाब भी उमड़ पड़ा है। ऐसे में इसे देखते हुए डायरेक्टर ने बीते दिन सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया और श्रद्धालुओं से अपील की कि वहां जाने से पहले एक बार सोच लें।
विज्ञापन

Neem Karoli Baba Kainchi Dham Huge Rush Hanuman Ansh Director Vishal Chaturvedi Urges Caution
विशाल चतुर्वेदी - फोटो : सोशल मीडिया
क्या बोले विशाल चतुर्वेदी?
सोशल मीडिया पर शेयर किए गए वीडियो में विशाल चतुर्वेदी ने कहा, 'कैंची धाम में बहुत ज्यादा भीड़ हुई है इस समय और लोगों का कहना है कि 'हनुमान अंश' फिल्म देखने के बाद लोग वहां पहुंच रहे हैं। अगर ऐसा है तो भी और अगर ऐसा नहीं है तो भी हमें सभी को, जो हम कैंची धाम जाते हैं। वहां पर हमें वहां की परिस्थिति का पता करके ही जाना चाहिए।'
विज्ञापन
विज्ञापन

Neem Karoli Baba Kainchi Dham Huge Rush Hanuman Ansh Director Vishal Chaturvedi Urges Caution
फिल्म के निदेशक डॉ. विशाल चतुर्वेदी - फोटो : अमर उजाला
विशाल चतुर्वेदी ने दिया ये सुझाव
डायरेक्टर ने यह भी सुझाव दिया कि जो लोग कैंची धाम नहीं पहुंच पा रहे हैं, वे नीम करौली बाबा से जुड़े दूसरे स्थानों जैसे 'नीम करौली गांव और वृंदावन' जा सकते हैं। जहां बाबा ने समाधि ली थी। उनका कहना था कि ऐसी स्थिति से बचना जरूरी है, जहां महिलाओं और बच्चों को घुटन महसूस हो या लोग कई घंटों तक ट्रैफिक में फंसे रहें।

निर्देशक ने आगे कहा, 'मेरी विनम्र अपील है कि अगर वहां बहुत ज्यादा भीड़ है, तो कृपया दूसरी जगह जाने पर विचार करें। ऐसी स्थिति का हिस्सा न बनें, जहां महिलाओं और बच्चों को घुटन महसूस हो या ट्रैफिक जाम में फंसना पड़े।'
विज्ञापन

Neem Karoli Baba Kainchi Dham Huge Rush Hanuman Ansh Director Vishal Chaturvedi Urges Caution
कैंची धाम।
कैंची धाम में क्या हुआ?
बता दें कि लंबे वीकेंड के दौरान वहां भीड़ बढ़नी शुरू हुई। 2 अक्टूबर को सरकारी छुट्टी थी और उसके बाद शनिवार, रविवार की छुट्टी रही। इसकी वजह से कई दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और पंजाब से हजारों लोग उत्तराखंड घूमने गए।

'हल्द्वानी-कैंची धाम मार्ग' के साथ-साथ नैनीताल और अल्मोड़ा जाने वाली सड़कों पर भी इसका असर देखने को मिला। आमतौर पर दो से तीन घंटे में पूरी होने वाली यात्रा कुछ लोगों के लिए 10 से 12 घंटे तक पहुंच गई।

Neem Karoli Baba Kainchi Dham Huge Rush Hanuman Ansh Director Vishal Chaturvedi Urges Caution
कैंची धाम में भक्तों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल हुए, जिसमें भीमताल, भवाली के आसपास की संकरी सड़कों पर कार, बस और दोपहिया वाहन धीरे-धीरे चलते हुए दिखाई दिए। एक अन्य वायरल वीडियो में आश्रम के बाहर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ नजर आई।

कैंची धाम में रोजाना आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या पहले करीब चार हजार से पांच हजार बताई जाती थी, लेकिन कुछ दिनों में यह संख्या छह हजार से ज्यादा पहुंच गई है। वीकेंड पर करीब 15-20 या उससे भी ज्यादा लोगों के पहुंचने का अनुमान लगा और लंबे वीकेंड में यह भीड़ और ज्यादा बढ़ गई।

Neem Karoli Baba Kainchi Dham Huge Rush Hanuman Ansh Director Vishal Chaturvedi Urges Caution
हनुमान अंश - फोटो : इंस्टाग्राम@hombalefilms
'हनुमान अंश' ने कितना किया बिजनेस
  • 'हनुमान अंश' 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी फिल्म है।
  • ओपनिंग डे पर इसने 10 लाख कमाए थे।
  • तीसरे हफ्ते से फिल्म की कमाई बढ़नी शुरू हुई।
  • अब 58वें दिन तक भारत में इसने करीब 321.73 करोड़ रुपये नेट कमा लिए हैं।
  • भारत में फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन करीब 379 करोड़ रुपये हो गया है।
  • दुनिया भर में फिल्म की कमाई करीब 419 करोड़ रुपये पहुंच गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed