फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Neelam Kothari Talks about first kissing scene of her career says It was definitely out of my comfort zone

Neelam Kothari Kissing Scene: नीलम कोठारी ने इस उम्र में किया पहला ऑनस्क्रीन किस, एकदम घबरा गई थीं अभिनेत्री

Wed, 16 Oct 2024 05:06 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Wed, 16 Oct 2024 05:06 PM IST
सार

नीलम कोठारी ने अपने करियर के शुरुआती दिनों में बहुत ही डिसेंट रोल्स किए। लेकिन 53 की उम्र में आकर उन्होंने अपने एक्टिंग करियर का पहला किसिंग सीन दिया। यह सीन करने से पहले वह काफी घबराई हुई थीं। लेकिन जब उन्हें पता चला कि वह किसके साथ किसिंग सीन करने वाली हैं, तो नीलम की घबराहट दूर हो गई। उन्होंने बड़ी ही आसानी से किसिंग सीन शूट किया। 

विज्ञापन
Neelam Kothari Talks about first kissing scene of her career says It was definitely out of my comfort zone
नीलम कोठारी - फोटो : इंस्टाग्राम-@neelamkotharisoni

विस्तार

नीलम कोठारी साल 2001 में आखिर बार फिल्मी पर्दे पर नजर आई थीं। इसके बाद उन्होंने फिल्मों से ब्रेक ले लिया था। लेकिन साल 2020 में उन्होंने फिर से एक्टिंग में वापिस की। सबसे पहले तो वह नेटफ्लिक्स की रियालिटी टेलीविजन सीरिज 'फैबुलस लाइव्स ऑफ बॉलीवुड वाइव्स (2020)' में नजर आईं। इसके बाद उन्होंने 2023 में 'मेड इन हैवन-2' नाम की एक वेब सीरीज की। यह सीरीज उनके एक्टिंग करियर में बहुत ही स्पेशल साबित हुई। इसमें काम करना नीलम के लिए किसी चैलेंज से कम नहीं था।

विज्ञापन

Neelam Kothari Talks about first kissing scene of her career says It was definitely out of my comfort zone
समीर सोनी- नीलम कोठारी - फोटो : इंस्टाग्राम @neelamkotharisoni

किसिंग सीन का मिला चैलेंज

नीलम कोठारी को जब 'मेड इन हैवन-2' में रोल ऑफर हुआ तो वह काफी खुश हुईं। लेकिन जब उन्हें पता चला कि इस सीरीज में उन्हें किसिंग सीन भी करना है तो वह थोड़ा घबरा गईं। दरअसल, अब तक उन्होंने अपने एक्टिंग करियर में कोई भी किसिंग सीन नहीं किया था। यह पहली बार था, जब उन्हें पर्दे पर को­-एक्टर को किस करना था। 
Asia Pacific Screen Awards: एशिया पैसिफिक अवॉर्ड्स में बजेगा 'ऑल वी इमेजिन एज लाइट' का डंका! मिले पांच नामांकन

विज्ञापन
विज्ञापन

Neelam Kothari Talks about first kissing scene of her career says It was definitely out of my comfort zone
नीलम कोठारी - फोटो : इंस्टाग्राम-@neelamkotharisoni

पति के साथ किया पहला ऑनस्क्रीन किस 

नीलम पहले ही किसिंग सीन को लेकर परेशान थीं। लेकिन जब उन्हें डायरेक्टर ने बताया कि यह किसिंग सीन उन्हें अपने पति समीर सोनी के साथ ही करना है तो नीमल की सारी परेशानी दूर हो गई। अब वह खुश थीं कि अपने पति के साथ ही ऑनस्क्रीन पहला किसिंग सीन करेंगी।  
Priyanka Chopra: अपनी मराठी फिल्म 'पाणी' के प्रमोशन के लिए मुंबई लौटीं प्रियंका चोपड़ा, पैप्स को किया नमस्ते

विज्ञापन

Neelam Kothari Talks about first kissing scene of her career says It was definitely out of my comfort zone
नीलम कोठारी - फोटो : इंस्टाग्राम-@neelamkotharisoni
दो टेक में पूरा हुआ सीन
नीलम कोठारी ने सिर्फ दो ही टेक में किसिंग सीन दे दिया था। बाद में जब नीलम ने 'मेड इन हैवन-2' में अपना किसिंग सीन और एक्टिंग देखी तो वह काफी खुश हुईं। नीलम की चाहत आगे भी अलग किस्म के चैलेंजिंग रोल करने की है।
All We Imagine as Light: भारतीय फिल्म है या फ्रेंच 'ऑल वी इमेजिन एज लाइट'? पढ़िए ये रिपोर्ट दूर हो जाएगा भ्रम
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed