फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   NCB officer Sameer Wankhede recently filed a defamation case against Rakhi Sawant and lawyer Ali Kaashif Khan

Rakhi Sawant: कानूनी पचड़े में फंसी 'ड्रामा क्वीन' राखी सावंत, समीर वानखेड़े ने दायर किया मानहानि का मुकदमा

Wed, 20 Mar 2024 11:27 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Wed, 20 Mar 2024 11:27 AM IST
सार

खबरों की मानें तो समीर वानखेडे ने अपने मुकदमे में साल 2023 में एक इंटरव्यू का हवाला देते हुए मुकदमा दायर किया है। उन्होंने यह भी दावा किया है कि काशिफ अली खान ऐसे बयान दिए जो जानबूझकर झूठ बोलने वाले और 'मनगढ़ंत, आधारहीन' थे।

विज्ञापन
NCB officer Sameer Wankhede recently filed a defamation case against Rakhi Sawant and lawyer Ali Kaashif Khan
समीर वानखेड़े और राखी सावंत - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पूर्व नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) अधिकारी समीर वानखेड़े ने हाल ही में, बिग बॉस 14 की प्रतियोगी राखी सावंत और उनके वकील अली काशिफ खान के खिलाफ 11 लाख रुपये का दावा करते हुए मानहानि का मुकदमा दायर किया है। मामला भारत के मुंबई में डिंडोशी सिटी सिविल कोर्ट, मलाड के समक्ष दायर किया गया है।
विज्ञापन


अली काशिफ खान ने रखा अपना पक्ष
अपनी याचिका में, समीर ने बताया है कि राखी और अली ने उनकी छवि खराब करने और उन्हें बदनाम करने की कोशिश की। इसके जवाब में अली काशिफ खान ने कहा, "कानून बताता है कि जब जनता की भलाई के लिए किसी पब्लिक सर्वेंट को लेकर सच बोला जाता है तो कोई मानहानि नहीं होती है।  यह मानहानि नहीं है। किसी के बारे में कुछ कहना या अपनी राय रखना किसी भी प्रकार की मानहानि नहीं होती है।"
विज्ञापन


समीर वानखेड़े की छवि की थी धूमिल
खबरों की मानें तो समीर वानखेड़े ने अपने मुकदमे में साल 2023 में एक इंटरव्यू का हवाला देते हुए मुकदमा दायर किया है। उन्होंने यह भी दावा किया है कि काशिफ अली खान ऐसे बयान दिए जो जानबूझकर झूठ बोलने वाले और 'मनगढ़ंत, आधारहीन' थे। यही नहीं, उन्होंने यह भी बताया है कि अली काशिफ खान जानबूझकर मीडिया में ऐसे बयान देते हैं और सेलेब्स की छवि को धूमिल करते हैं। उन्होंने 11 लाख रुपये का हर्जाना और मुआवजा मांगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राखी सावंत की भी बढ़ी मुश्किलें
समीर वानखेड़े ने आगे यह भी कहा कि अली काशिफ खान ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर भी इसी तरह के कंटेंट पोस्ट किए थे, उनके इस कंटेंट को बाद में राखी सावंत ने शेयर किया था। इन सब वजहों से उनकी प्रतिष्ठा को और नुकसान हुआ है। बता दें कि अली काशिफ खान मॉडल मुनमुन धमेचा के वकील हैं, जिन्हें वानखेड़े के नेतृत्व वाली एक टीम ने 2021 में क्रूज ड्रग छापे मामले में गिरफ्तार किया था।

Mirzapur: पिछले दो सीजन से ज्यादा मसालेदार होगी 'मिर्जापुर 3', अली फजल ने बताईं तीसरे सीजन की खूबियां

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed