फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Nassar Birthday Special know his work in hindi cinema and his life stories

Nassar: कभी वेटर और सिक्योरिटी गार्ड था 'बाहुबली' फेम यह एक्टर, आज तक है आमिर की 'लगान' न कर पाने का मलाल

Wed, 05 Mar 2025 08:47 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Wed, 05 Mar 2025 08:47 AM IST
सार

Nassar Birthday Special: तमिल, तेलुगू, मलयालम और हिंदी फिल्मों के मशहूर कलाकार नास्सर आज अपना 67वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनकी जिंदगी संघर्ष भरी रही है। यहां तक पहुंचने का उनका सफर काफी दिलचस्प रहा है। उनके जन्मदिन के मौके पर पढ़ें उनके बारे में कुछ रोचक किस्से।

विज्ञापन
Nassar Birthday Special know his work in hindi cinema and his life stories
नास्सर - फोटो : इंस्टाग्राम @Nassar

विस्तार

चकाचौंध भरी फिल्मी दुनिया में ऊंचे मकाम पर पहुंचने के लिए कई कलाकारों ने बहुत मेहनत की है। 'बाहुबली' फिल्म में भल्लालदेव के पिता का किरदान निभाने वाले नास्सर उन कलाकारों में से एक हैं। उन्होंने यहां तक पहुंचने के लिए बहुत संघर्ष किया है। उन्होंने अपनी पहचान बनाने के लिए संघर्ष के दिनों में वेटर और सिक्योरिटी गॉर्ड तक की नौकरी की। नास्सर ने न सिर्फ साउथ की फिल्मों में अपना नाम कमाया है बल्कि उन्होंने हिंदी सिनेमा में भी खूब काम किया है। अपने फिल्मी करियर में नास्सर ने 700 से ज्यादा फिल्में की हैं। आज नास्सर के जन्मदिन के मौके पर आपको बताते हैं उनके दिलचस्प किस्से। 
विज्ञापन

वेटर और सिक्योरिटी गॉर्ड की नौकरी की
नायक से ज्यादा खलनायक के लिए मशहूर नास्सर आज अपना 67वां जन्मदिन मना रहे हैं। उन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरूआत 1985 में आई तेलुगू फिल्म 'कल्याण अगथिगल' से की थी। वह फिल्मों में काम करने के शौकीन थे। फिल्मों में छोटे रोल पाकर भी वह खुश रहते थे। शुरूआत में उन्हें फिल्मों में उतना काम नहीं मिलता था कि उनका खर्च चल सके, इसलिए उन्होंने कभी वेटर तो कभी सिक्योरिटी गार्ड तक की नौकरी की थी। तमाम दिक्कतों के बावजूद फिल्मों से उनका लगाव रहा और वह कामयाबी की सीढ़ियां चढ़ते गए। आज वह एक कामयाब अभिनेता के तौर पर जाने जाते हैं।

यह खबर भी पढ़ें: India In Oscars: 'मदर इंडिया' से लेकर 'आरआरआर' तक ऑस्कर के लिए भेजी गईं ये फिल्में, इन कलाकारों को मिले अवॉर्ड
विज्ञापन
विज्ञापन

Nassar Birthday Special know his work in hindi cinema and his life stories
नास्सर - फोटो : फोटो- अमर उजाला
गरीबी और नाक को लेकर मारे गए ताने
नास्सर आज एक बड़ा नाम है लेकिन एक वक्त था, जब उन्हें उनकी नाक और गरीबी की वजह से ताने मारे गए। द हिंदू की एक रिपोर्ट के मुताबिक नास्सर ने बताया कि वह मुस्लिम थे और गरीब थे इसलिए उन्हें खूब ताने सुनने को मिले। उन्होंने बताया कि लोगों को लगता था कि उनका सिर बड़ा है और उनकी नाक तोते जैसी है। उन्होंने बताया कि 'लोग कहते थे कि ये हीरो तो नहीं बल्कि फिल्मों में विलेन बहुत अच्छा बनेगा।'

यह खबर भी पढ़ें: Anandji Virji: कुमार सानू से लेकर उदित नारायण तक इन गायकों को संगीत से किया मशहूर, यादगार हैं सारे गाने
विज्ञापन

लगान में काम न कर पाने का आज भी है मलाल
एक इंटरव्यू में नास्सर ने यह बात कबूल की है कि उन्हें 'लगान' फिल्म न कर पाने का मलाल है। 'लगान' के फिल्म निर्माताओं ने नास्सर से फिल्म में काम करने के लिए संपर्क किया था। फिल्म में उन्हें अभिनेत्री के पिता का रोल निभाने का मौका मिल रहा था। उन्हें फिल्म में क्रिकेट भी खेलना था लेकिन उन्हें थोड़ा शक था कि वह यह कर पाएंगे या नहीं। 'लगान' की शूटिंग के दौरान नास्सर को 'लगान' टीम के साथ 90 दिनों तक रहना था। चूंकि नास्सर उसी दौरान तमिल और तेलुगू फिल्मों में काम कर रहे थे इसलिए वह 'लगान' का हिस्सा नहीं बन पाए। नास्सर ने इंटरव्यू में बताया 'मैं बदकिस्मत था कि उन्होंने जो मांगा, वह मैं नहीं दे पाया।'

दोस्त पूजा घर में सोने की जगह दी
नास्सर के मुताबिक संघर्ष के दिनों में उनके पास रहने को घर नहीं था, तब एक दोस्त ने उन्हें अपने पूजा घर में सोने की जगह दी। नास्सर चाहते थे कि वह ऐसा काम करें जिससे उनको हर महीने पैसे मिलते रहें लेकिन उनके पिता उन्हें एक्टर बनाना चाहते थे। उन्हें भारतीय वायूसेना में नौकरी मिली लेकिन उनके पिता ने उन्हें एक्टर बनाना चाहते थे। आखिरकार नास्सर ने अपने पिता की बात मानी और वह एक्टर बने।

Nassar Birthday Special know his work in hindi cinema and his life stories
नास्सर - फोटो : फोटो- अमर उजाला
हिंदी फिल्मों में भी निभाया दमदार किरदार
नास्सर को सबसे ज्यादा पहचान 'बाहुबली' फिल्म से मिली। इसमें उन्होंने भल्लालदेव के पिता 'बिज्जलदेव' का किरदार अदा किया। उनकी सबसे ज्यादा मशहूर फिल्मों में 'इरुवर', 'वीरम' और 'थलाइवा' हैं। उन्होंने हिंदी की मशहूर फिल्मों में अच्छा काम किया है। उनकी हिंदी की फिल्मों में 'रोजा', 'खुशी', 'चाची 420', 'अंगरक्षक', 'रावड़ी राठौर' और 'रमैया वस्तावैया' हैं।

नस्सर के बारे में खास
नास्सर का असली नाम होम्मद हनीफ है। वह 5 मार्च 1958 को पैदा हुए। वह अभिनेता, निर्देशक, प्रोड्यूसर, गायक और राजनीतिज्ञ भी हैं। उन्होंने तेलुगू, तमिल और मलयालम फिल्मों में खूब काम किया है। उन्होंने बंगाली, कन्नड़ और अंग्रेजी के अलावा हिंदी फिल्मों में भी खूब काम किया है। नास्सर को बेहतरीन काम के लिए पांच बार 'तमिलनाडु स्टेट फिल्म अवॉर्ड' मिल चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed