फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Nandamuri Balakrishna Starrer Akhanda 2 New Release Date Announced Film Hit On The Theaters On 12th December

खत्म हुआ इंतजार, सामने आई नंदमुरी बालकृष्ण की ‘अखंडा 2’ की नई रिलीज डेट; एक दिन पहले होगा ग्रैंड प्रीमियर

Wed, 10 Dec 2025 10:29 AM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Wed, 10 Dec 2025 10:29 AM IST
सार

Akhanda 2 New Release Date: अनिश्चितकाल के लिए टलने के बाद अब नंदमुरी बालकृष्ण की ‘अखंडा 2’ की नई रिलीज डेट घोषित हो गई है। जानिए अब किस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है फिल्म…

विज्ञापन
Nandamuri Balakrishna Starrer Akhanda 2 New Release Date Announced Film Hit On The Theaters On 12th December
अखंडा 2 - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

नंदमुरी बालकृष्ण की ‘अखंडा 2’ का इंतजार कर रहे फैंस के लिए अब एक अच्छी खबर सामने आई है। मेकर्स ने फिल्म की नई रिलीज डेट घोषित कर दी है। यानी 5 दिसंबर को न रिलीज हो पाने वाली ‘अखंडा 2’ अब नई तारीख के साथ सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। जानिए कब रिलीज होगी फिल्म…

विज्ञापन

12 दिसंबर को रिलीज होगी फिल्म
मेकर्स की ओर से एक्स पर एक पोस्ट के जरिए फिल्म की नई रिलीज डेट के बारे में जानकारी दी गई है। मेकर्स ने फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, ‘बॉक्स ऑफिस पर तबाही मचाने के लिए पूरी तरह तैयार। 12 दिसंबर से अखंडा 2 की जबरदस्त शक्ति का सिनेमाघरों में अनुभव करें। फिल्म का भव्य प्रीमियर 11 दिसंबर को होगा। बुकिंग जल्द ही शुरू होंगी।’ मेकर्स ने अपनी पोस्ट में साफ कर दिया है कि ‘अखंडा 2’ अब एक हफ्ते की देरी से 12 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। जबकि फिल्म का प्रीमियर एक दिन पहले 11 दिसंबर को होगा।

विज्ञापन


इस वजह से टल गई थी 5 दिसंबर की रिलीज
इससे पहले ‘अखंडा 2’ 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होनी थी। लेकिन तमिलनाडु में इरोस इंटरनेशनल मीडिया लिमिटेड और 14 रील्स एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड के बीच एक अदालती विवाद के कारण फिल्म की रिलीज अनिश्चितकाल के लिए टल गई थी। कानूनी कार्यवाही के बाद मद्रास उच्च न्यायालय ने 14 रील्स एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ लगभग 28 करोड़ रुपये के एक लंबे समय से चल रहे मध्यस्थता विवाद का हवाला देते हुए फिल्म की रिलीज पर रोक लगा दी थी। अब कानूनी और वित्तीय मुद्दे निपटने के बाद फिल्म एक हफ्ते की देरी से 12 दिसंबर को रिलीज के लिए तैयार है।

यह खबर भी पढ़ेंः ‘धुरंधर’ की सफलता से माधवन खुश, बोले- ऊपरवाले ने सही साबित किया; यूजर्स ने किया वाईआरएफ यूनिवर्स को ट्रोल

ट्रिपल रोल में दिखेंगे नंदमुरी बालकृष्ण
बोयापति श्रीनु द्वारा निर्देशित ‘अखंडा 2’ में नंदमुरी बालकृष्ण तीन अलग-अलग भूमिकाओं में नजर आएंगे। इसके अलावा फिल्म में संयुक्ता, आधी पिनिसेट्टी और हर्षाली मल्होत्रा भी महत्वपूर्ण भूमिका में दिखाई देंगी। फिल्म को लेकर दर्शकों में काफी उत्साह बना हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed