फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Nandamuri Balakrishna fans behead goat to celebrate Daaku Maharaaj release police and PETA India File FIR

Daaku Maharaaj: 'डाकू महाराज' की रिलीज का जश्न मनाने के सरेआम काटी गई बकरी, बालकृष्ण के फैंस के खिलाफ केस दर्ज

Fri, 17 Jan 2025 04:04 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Fri, 17 Jan 2025 04:04 PM IST
सार

डाकू महाराज की रिलीज का जश्न मनाने के लिए एक बकरी का सिर काटने के आरोप में बालकृष्ण के पांच प्रशंसकों के खिलाफ धारा 325 और 270 के तहत एफआईआर दर्ज की गई थी।

विज्ञापन
Nandamuri Balakrishna fans behead goat to celebrate Daaku Maharaaj release police and PETA India File FIR
डाकू महाराज - फोटो : एक्स

विस्तार

नंदमुरी बालकृष्ण की नवीनतम फिल्म डाकू महाराज 12 जनवरी को रिलीज हुई और उनके प्रशंसकों ने इसका जोरदार स्वागत किया। तब से यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। हालांकि, एक परेशान करने वाली घटना सामने आई है। पुलिस ने बालकृष्ण के प्रशंसकों के एक समूह के खिलाफ फिल्म की रिलीज का जश्न मनाने के लिए एक बकरे का सिर काटने के लिए एफआईआर दर्ज की। यह कार्रवाई प्रीमियर वीडियो के वायरल होने के बाद की गई है।

विज्ञापन

पेटा इंडिया ने दर्ज कराई शिकायत
डाकू महाराज की फिल्म की रिलीज के लिए नंदमुरी बालकृष्ण के प्रशंसकों द्वारा एक बकरी का सिर काटने के मामले में एफआईआर दर्ज की गई है। यह तब हुआ, जब पेटा इंडिया ने शिकायत दर्ज कराई कि फिल्म की रिलीज का समर्थन करने के लिए अंधविश्वास के कारण कुछ लोगों ने एक बकरी का सिर काट दिया। पेटा इंडिया ने एफआईआर दर्ज करने के लिए तिरुपति जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ काम किया। 12 जनवरी को तिरुपति के टाटा नगर में प्रताप मूवी थियेटर के बाहर बकरी की हत्या की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन धाराओं के तहत केस दर्ज
भारतीय न्याय संहिता, आंध्र प्रदेश पशु और पक्षी बलि (निषेध) अधिनियम और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत पांच पहचाने गए व्यक्तियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी। भारतीय न्याय संहिता, 2023 की धारा 325 और 270 के साथ 3(5), आंध्र प्रदेश पशु और पक्षी बलि (निषेध) अधिनियम, 1950 की धारा 4 और 5 के साथ 6 और 8, तथा पशु क्रूरता निवारण अधिनियम, 1960 की धारा 3, 11(1)(ए) और 11(1)(एल) के तहत पांच पहचाने गए व्यक्तियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई।

विज्ञापन

पेटा इंडिया ने की घटना की निंदा
पेटा इंडिया की क्रूरता प्रतिक्रिया समन्वयक सलोनी सकारिया ने कहा, 'किसी जानवर को मारना और उसके खून को पोस्टर पर लगाना आपको सुपर फैन नहीं बनाता। यह आपको खलनायक और अपराधी बनाता है। सच्चे प्रशंसक अपने पसंदीदा सितारों का जश्न मूवी टिकट और सहायक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए मनाते हैं, न कि हिंसा या क्रूरता के कामों से।'

पेटा को घटना के बारे में कैसे पता चला?
12 जनवरी से सोशल मीडिया पर एक क्रूर घटना का वीडियो खूब वायरल हो रहा है। तिरुपति ईस्ट पुलिस स्टेशन के एक हेड कांस्टेबल द्वारा अपराध की रिपोर्ट दर्ज करने के बाद 16 जनवरी की शाम को एफआईआर दर्ज की गई। पेटा इंडिया ने कहा कि वीडियो में कुछ लोग एक डरी हुई बकरी को घेरे हुए हैं। इसमें पूरी तरह होश में दिख रही बकरी का सर खुलेआम कुल्हाड़ी से काटा जा रहा है। एक अन्य दृश्य में एक व्यक्ति बकरी के खून को एक फिल्म के पोस्टर पर लगाता हुआ दिखाई दे रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed