{"_id":"667a9dc1097981b7ed0107af","slug":"nana-patekar-talk-about-infamous-rift-with-heermandi-director-sanjay-leela-bhansali-started-on-khamoshi-set-2024-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nana Patekar: भंसाली के साथ मतभेदों पर नाना पाटेकर का बयान, कहा- 'रिश्ते काम से बढ़कर होने चाहिए'","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Nana Patekar: भंसाली के साथ मतभेदों पर नाना पाटेकर का बयान, कहा- 'रिश्ते काम से बढ़कर होने चाहिए'
Tue, 25 Jun 2024 04:07 PM IST
सर्वजीत कृष्णा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सर्वजीत कृष्णा
Updated Tue, 25 Jun 2024 04:07 PM IST
सार
नाना पाटेकर और संजय लीला भंसाली के बीच लंबे समय पहले मतभेद हुए थे, जिसके बाद दोनों ने फिर कभी फिल्मों में एक साथ काम नहीं किया। 'खामोशी' के सेट पर हुए इस मतभेद को लेकर हाल में ही नाना पाटेकर ने बात की है।
विज्ञापन
नाना पाटेकर- संजय लीला भंसाली
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नाना पाटेकर भारतीय सिनेमा के बेहतरीन कलाकार हैं। उन्होंने अपने करियर में कई शानदार फिल्में की हैं और कई यादगार किरदार निभाए हैं। शानदार अभिनय के अलावा नाना पाटेकर को बेबाकी से अपनी बात कहने के लिए भी जाना जाता है। वह अपनी बातों को खुलकर कहने में विश्वास रखते हैं। हाल में ही उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान मशहूर निर्देशक संजय लीला भंसाली के साथ अपने मतभेदों पर खुलकर बात की है। इस दौरान उन्होंने 'खामोशी' फिल्म के सेटर पर हुए एक घटना का भी जिक्र किया।
विज्ञापन
Hollywood Stars: भारतीय संस्कृति के साथ हिंदू धर्म में गहरी रुचि रखते हैं ये हॉलीवुड सितारे, देखें सूची
विज्ञापन
खामोशी के सेट पर शुरू हुए थे मतभेद
नाना पाटेकर और संजय लीला भंसाली ने साल 1996 में रिलीज हुई फिल्म 'खामोशी: द म्यूजिकल' में साथ काम किया था। इस फिल्म को लेकर अभिनेता ने बताया कि सेट पर हुए विवादों ने दोनों के बीच दरार पैदा कर दी। उन्होंने कहा कि यह एक सीन को लेकर रचनात्मक बहस थी, जो विवाद बन गई। इस दौरान अभिनेता ने कहा कि सिर्फ एक बहस नहीं थी, फिल्म की शूटिंग के दौरान दोनों में कई बार बहस हुई थी। इस बीच अभिनेता ने स्वीकार किया कि वह अपने गुस्से की समस्या से उबर नहीं पाए हैं।
विज्ञापन
शादी पर फैन ने दिया सोनाक्षी को खास तोहफा
फिल्में आती-जाती रहती हैं, यादें हमेशा साथ रहती हैं
फिल्म के एक सीन में नाना पाटेकर अपनी पत्नी की तरफ पीठ कर पत्ते खेल रहे थे। इस सीन में उनकी पत्नी को दिल का दौरा पड़ता है। इस सीन को लेकर पाटेकर ने कहा कि संजय को उम्मीद थी कि वह पलट जाएंगे, लेकिन उनका कहना था कि उनकी पीठ के पीछे क्या हो रहा है ये उन्हें कैसे पता चलेगा। इस बात पर विवाद काफी बढ़ता चला गया। अपनी बात को विराम देते हुए उन्होंने कहा कि इसके बाद से संजय ने उनके साथ फिर काम नहीं किया है। उन्होंने कहा कि उन्हें लगता है कि रिश्ते काम से बढ़कर होने चाहिए, पेशेवर संबंध खत्म हो जाने के बाद भी उनकी दोस्ती बनी रहनी चाहिए थी। नाना पाटेकर ने इसमें आगे जोड़ते हुए कहा कि फिल्में आती-जाती रहती हैं, लेकिन यादे हमेशा साथ रहती हैं।
Panchayat 3: आम से खास हुए पंचायत के सितारे, बनराकस बोले- 'इससे ज्यादा अमीर नहीं हो पाएंगे'