फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Nakhrewaalii Released Date Out Aanand L Rai Movie Story Love Relationships And Gender Roles

नखरेवाली: आनंद एल राय की फिल्म में रोमांस और कॉमेडी के साथ मिलेगा सामाजिक संदेश, जानें कब और कहां होगी रिलीज

Mon, 12 Oct 2026 01:40 PM IST
राजश्री वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: राजश्री वर्मा Updated Mon, 12 Oct 2026 01:40 PM IST
सार

Nakhrewaalii Released Date: फिल्म 'नखरेवाली' की रिलीज डेट का ऐलान हो गया है। यह मूवी 30 अक्तूबर, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म में कौन नजर आएगा, कहानी क्या होगी। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
Nakhrewaalii Released Date Out Aanand L Rai Movie Story Love Relationships And Gender Roles
नखरेवाली फिल्म - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

'तेरे इश्क में' और 'तनु वेड्स मनु रिटर्न्स' जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुके बॉलीवुड के जाने-माने निर्देशक आनंद एल राय की नई फिल्म 'नखरेवाली' की रिलीज डेट का ऐलान हो गया है। खास बात यह है कि इस बार फिल्म को राहुल शंकल्या ने डायरेक्ट किया है।
विज्ञापन


वहीं, जियो स्टूडियोज, आनंद एल. राय और हिमांशु शर्मा फिल्म के निर्माता हैं।  जबकि इसकी कहानी दिव्य निधि शर्मा ने लिखी है। बता दें कि मेकर्स ने 'नखरेवाली' का ऐलान साल 2024 में किया था और 2025 के वैलेंटाइन डे पर इसे रिलीज करने वाले थे, लेकिन ऐसा नहीं हो सका।
विज्ञापन


इस फिल्म के जरिए मेकर्स नए कलाकार अंश दुग्गल और प्रगति श्रीवास्तव को लॉन्च करने वाले थे। हालांकि, रिलीज के हुई देरी के चलते अंश को इससे पहले आलिया भट्ट के फिल्म 'डोंट बी शाय' में देखा जा चुका है। अब लगभग डेढ साल बाद फिर 'नखरेवाली' की नई रिलीज डेट सामने आ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

Nakhrewaalii Released Date Out Aanand L Rai Movie Story Love Relationships And Gender Roles
अंश दुग्गल - फोटो : सोशल मीडिया
कब रिलीज होगी फिल्म 'नखरेवाली'?
रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 'नखरेवाली' 30 अक्टूबर, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। यह फिल्म प्यार, रिश्तो और महिला-पुरुष की भूमिकाओं को एक नए अंदाज में पेश करने का वादा करती है।

फिल्म के पोस्टर पर एक टैगलाइन लिखी है, 'कभी-कभी प्यार में मजनू को भी लैला बनना पड़ता है', जो रिश्तों के पारंपरिक तौर-तरीकों में एक मजेदार बदलाव की तरफ इशारा करती है।

Nakhrewaalii Released Date Out Aanand L Rai Movie Story Love Relationships And Gender Roles
आनंद एल. राय - फोटो : सोशल मीडिया
क्या होगी फिल्म की कहानी?
फिल्म बनाने वालों के अनुसार, 'नखरेवाली' हल्के-फुल्के और मनोरंजक अंदाज में महिलाओं की सुरक्षा और समाज में गहराई से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करने की कोशिश करती है। यह फिल्म ऐसे अहम मुद्दों को एक ऐसी कहानी में पिरोती है जो दिलचस्प होने के साथ-साथ सोचने पर भी मजबूर करती है।

'नखरेवाली' में एक 'वोमैंटिक कॉमेडी' (महिलाओं पर केंद्रित रोमांटिक कॉमेडी) वाला नयापन लाती है। यह फिल्म रिश्तों और जेंडर इक्वालिटी (स्त्री-पुरुष समानता) पर आज के दौर के नजरिए के साथ ह्यूमर और इमोशन का बेहतरीन मेल है।

Nakhrewaalii Released Date Out Aanand L Rai Movie Story Love Relationships And Gender Roles
नई नवेली ट्रेलर - फोटो : इंस्टाग्राम @amazonmgmstudiosin
आनंद एल राय की यह फिल्म भी होगी रिलीज
बता दें कि 'नखरेवाली' से पहले आनंद एल राय, हिमांशु शर्मा और कलर येलो प्रोडक्शन द्वारा निर्मित फिल्म 'नई नवेली' रिलीज होने वाली है। इसकी कहानी भी दिव्य निधि शर्मा ने लिखी है। फिल्म 16 अक्तूबर को आ रही है, जिसमें यामी गौतम लीड रोल में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed