फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Nagarjuna upcoming film Naa Saami Ranga Trailer OUT love story that takes a violent turn know story

Naa Saami Ranga: नागार्जुन की 'ना सामी रंगा' का ट्रेलर रिलीज, फिल्म में दिखा एक्शन और रोमांस का जबर्दस्त तड़का

Tue, 09 Jan 2024 06:06 PM IST
शुभम शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभम शर्मा Updated Tue, 09 Jan 2024 06:06 PM IST
सार

'ना सामी रंगा' 2019 में आई मलयालम फिल्म 'पोरिंजू मरियम जोस' की आधिकारिक तेलुगु रीमेक है। फिल्म के ट्रेलर से कुछ दिन पहले इसके गाने भी रिलीज किए गए हैं और आखिरकार अब इसका ट्रेलर भी दर्शकों के सामने आ गया है।

विज्ञापन
Nagarjuna upcoming film Naa Saami Ranga Trailer OUT love story that takes a violent turn know story
नागार्जुन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सुपरस्टार नागार्जुन बड़े पर्दे पर फिर से धमाल मचाने को तैयार हैं। वे अपनी अपकमिंग फिल्म ना सामी रंगा से सिल्वर स्क्रीन पर वापसी कर रहे हैं। मंगलवार को फिल्म के मेकर्स ने इस बहुप्रतीक्षित फिल्म का ट्रेलर जारी किया, जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं। इस फिल्म को विजय बिन्नी ने निर्देशित किया, जो 14 जनवरी को रिलीज होगी। 

विज्ञापन

Sukumar: अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा 2' के बाद इस फिल्म का निर्माण करेंगे सुकुमार, वी यशस्वी के साथ मिलाया हाथ

विज्ञापन

2 मिनट 32 सेकंड का ट्रेलर
फिल्म के रिलीज डेट करीब आने के साथ ही मेकर्स पूरी तरह से इसके प्रमोशन में व्यस्त हो गए हैं। फिल्म के ट्रेलर से कुछ दिन पहले ही इसके गाने भी रिलीज किए गए हैं और आखिरकार इसका ट्रेलर भी दर्शकों के सामने आ गया है। 2 मिनट 32 सेकंड के इस ट्रेलर की शुरुआत एक उत्सव के साथ होती है, जिसमें नागार्जुन डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। इसके बाद शुरू होता है ताबड़तोड़ एक्शन। ट्रेलर एक्शन और लव स्टोरी के साथ-साथ आगे बढ़ती है। फिल्म के ट्रेलर में एक के बाद एक कई गाने भी नजर आ रहे हैं। 
 

प्यार और एक्शन एक साथ
इसके बाद ट्रेलर में आशिका रंगनाथ की एंट्री की होती है। दोनों के बीच रोमांस के साथ फिल्म की कहानी आगे बढ़ती है। ट्रेलर के पहले हिस्से में अभिनेता नागार्जुन एक चंचल, बेफिक्र इंसान के रूप में दिख रहे हैं, लेकिन दूसरे भाग में चीजें बिल्कुल इसके विपरीत हैं, इसमें कई सारे खलनायक नजर आ रहे हैं और फिल्म पूरी तरह से एक्शन फ्लिक में बदल जाती है। 
Vivek Oberoi: एक गलत फैसला और खो गए बॉलीवुड के कई चमकते सितारे, विवेक ओबेरॉय से लेकर मंदाकिनी तक हुए शिकार

विज्ञापन

मलयालम फिल्म का रिमेक है 'ना सामी रंगा'
'ना सामी रंगा' 2019 में आई मलयालम फिल्म 'पोरिंजू मरियम जोस' की आधिकारिक तेलुगु रीमेक है, जिसे जोशी द्वारा निर्देशित किया गया था। फिल्म में नागार्जुन के अलावा आशिका रंगनाथ, मिरना मेनन, अल्लारी नरेश, राज तरुण जैसे कलाकार महत्वपूर्ण भूमिका में हैं। फिल्म का संगीत ऑस्कर विजेता एमएम कीरावनी ने तैयार किया है।
Vivek Oberoi: एक गलत फैसला और खो गए बॉलीवुड के कई चमकते सितारे, विवेक ओबेरॉय से लेकर मंदाकिनी तक हुए शिकार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed