फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Nagarjuna Akkineni Film Shiva Re Release On Children Day

Nagarjuna: ‘इंडियन सिनेमा को हिलाकर रख दिया’, नागार्जुन ने साझा की 36 साल पुरानी अपनी फिल्म की री-रिलीज डेट

Sat, 20 Sep 2025 03:55 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Sat, 20 Sep 2025 03:55 PM IST
सार

Nagarjuna Akkineni Film Shiva Re Release: साउथ के चर्चित अभिनेता नागार्जुन ने 36 साल पहली रिलीज हुई अपनी फिल्म की री-रिलीज की जानकारी साझा की है। जानिए, कब री-रिलीज हो रही है अभिनेता की फिल्म?

विज्ञापन
Nagarjuna Akkineni Film Shiva Re Release On Children Day
नागार्जुन की फिल्म 'शिवा' होगी री-रिलीज - फोटो : एक्स (ट्विटर)

विस्तार

नागार्जुन ने अपने एक्स (ट्विटर) अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, ‘मेरे पिता एएनआर की जयंती पर मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि जिस फिल्म ने भारतीय सिनेमा को हिलाकर रख दिया था, वह जल्द ही सिनेमाघरों में फिर से धूम मचाने आ रही है।’ इस पोस्ट के जरिए वह 36 साल पहले रिलीज हुई अपनी बॉलीवुड फिल्म ‘शिवा’ का जिक्र कर रहे हैं। यह फिल्म उनके पिता की 101वीं जयंती के मौके पर री-रिलीज होगी। 

विज्ञापन

कब री-रिलीज होगी नागार्जुन की फिल्म 
आगे नागार्जुन अपनी पोस्ट में लिखते हैं, ‘अन्नपूर्णा स्टूडियो और रामगोपाल वर्मा की बेहतरीन फिल्म ‘शिवा’ 14 नवंबर 2025 को सिनेमाघरों में री-रिलीज होगी। बड़े पर्दे पर आप इस कल्ट क्लासिक फिल्म का अनुभव जरूर लें।’ प्रेस रिलीज में भी नागार्जुन ने कहा, ‘मेरे पिता हमेशा से मानते थे कि सिनेमा में कई पीढ़ियों तक जीवित रहने की शक्ति है और 'शिवा' ऐसी ही एक फिल्म थी। इसे 14 नवंबर को 4K डॉल्बी एटमॉस में बड़े पर्दे पर वापस लाया जा रहा है। यह पिता जी के सपने को श्रद्धांजलि है।’ 

विज्ञापन

 



रामगोपाल वर्मा ने भी नागार्जुन की पोस्ट को री-शेयर किया
फिल्म ‘शिवा’ को रामगोपाल वर्मा ने निर्देशित किया था। वह भी नागार्जुन की पोस्ट को री-शेयर करते हुए लिखते हैं, ‘यह बच्चों की फिल्म नहीं है, लेकिन बाल दिवस पर कमबैक कर रही है। यह फिल्म देखकर कई लोगों के चेहरे पर बच्चों वाली खुशी आ जाएगी।’ वहीं प्रेस रिलीज में भी रामगोपाल वर्मा ने कहा, ‘मैं लोगों द्वारा फिल्म देखने और एक अनोखे अनुभव को हासिल करने का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं।’   

 

ये खबर भी पढ़ें: Nagarjuna: चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर शुरू किया करियर, आज साउथ फिल्मों में करते हैं राज; करोडों की है संपत्ति

 



क्या थी फिल्म ‘शिवा’ की कहानी 
तेलुगु फिल्म ‘शिवा(1989)’ में नागार्जुन एक्शन अंदाज में नजर आए थे। फिल्म की कहानी एक कॉलेज में नया स्टूडेंट आता है, जिसका नाम शिवा है। वह स्टूडेंट यूनियन के अध्यक्ष और गुंडों के ग्रुप के खिलाफ खड़ा होता है। इन लोगों के गलत कामों के खिलाफ वह आवाज उठता है। इस वजह से फिल्म में खूब मार-धाड़ होती है। आखिर में शिवा एक बड़ा बदलाव कॉलेज में लेकर आता है। इसी फिल्म को साल 1990 में हिंदी में रीमेक किया गया था। 
इसी फिल्म को 13वें इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया में इंडियन पैनोरमा कैटेगिरी में दिखाया गया। इसे तीन नंदी अवॉर्ड मिले, जिनमें राम गोपाल वर्मा को बेस्ट डायरेक्टर का अवॉर्ड मिला था। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed