{"_id":"66b73fdb493d1642580f7b12","slug":"naga-chaitanya-attended-his-assistant-wedding-in-rajahmundry-after-engagement-with-sobhita-dhulipala-2024-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Naga Chaitanya: सगाई के बाद पहली बार सार्वजनिक रूप से दिखे नागा चैतन्य, अपने असिस्टेंट की शादी में हुए शामिल","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Naga Chaitanya: सगाई के बाद पहली बार सार्वजनिक रूप से दिखे नागा चैतन्य, अपने असिस्टेंट की शादी में हुए शामिल
Sat, 10 Aug 2024 03:58 PM IST
दीक्षा पाठक
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Sat, 10 Aug 2024 03:58 PM IST
सार
सोशल मीडिया पर नागा चैतन्य का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह वेंकटेश नाम के एक असिस्टेंट की शादी में शामिल हुए हैं। नीले रंग का कुर्ता पहने अभिनेता को मेहमानों का अभिवादन करते हुए मुस्कुराते हुए देखा जा सकता है।
विज्ञापन
नागा चैतन्य
- फोटो : एक्स
विस्तार
नागा चैतन्य जिंदगी के नए अध्याय की शुरुआत करने जा रहे हैं। 8 अगस्त को अभिनेता ने शोभिता धुलिपाला के साथ सगाई कर ली है। दोनों ने एक-दूजे को मंगनी की अंगूठी पहनाईं। इस समारोह की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी। अब सगाई के बाद नागा चैतन्य अपने असिस्टेंट की शादी में शामिल होने के लिए राजमुंदरी पहुंचे हैं। इस समारोह से अभिनेता की तस्वीरें भी इंटरनेट पर सामने आई हैं।
असिस्टेंट की शादी में पहुंचे नागा चैतन्य
सोशल मीडिया पर नागा चैतन्य का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह वेंकटेश नाम के एक असिस्टेंट की शादी में शामिल हुए हैं। नीले रंग का कुर्ता पहने अभिनेता को मेहमानों का अभिवादन करते हुए मुस्कुराते हुए देखा जा सकता है। बाद में उन्होंने दूल्हे से हाथ मिलाया और दुल्हन सुनीता को नमस्कार किया। बाद में उन्होंने दुल्हन और दूल्हे के परिवार के साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं।
प्रशंसकों ने की तारीफ
नागा के इस वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। एक यूजर ने लिखा, 'नागा चैतन्य कितने डाउन टू अर्थ व्यक्ति हैं।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'नागा चैतन्य अब अपनी शादी की तैयारी करें।' वही, एक और यूजर ने लिखा, 'शोभिता के बिना ही आ गए। कम ही लोग अपने सहायकों के समारोह में शिरकत करते हैं। अभिनेता काफी अच्छे हैं।'
नागा-शोभिता ने की सगाई
बता दें कि दें साल तक डेटिंग करने के बाद नागा चैतन्य और सोभिता ने 8 अगस्त को अपने घर पर सगाई कर ली। इस अंतरंग समारोह में केवल उनके परिवार के लोग ही शामिल हुए थे। नागार्जुन ने एक्स पर इसकी घोषणा किए जाने तक इस कपल ने अपने रिश्ते के बारे में चुप्पी साधे रखी थी। अभिनेता ने तस्वीर साझा करते हुए कहा कि वह सोभिता का परिवार में स्वागत करते हुए बहुत खुश हैं। शुक्रवार को, सोभिता ने इंस्टाग्राम पर एक कविता के साथ सगाई की अनदेखी तस्वीरें भी साझा कीं। नागा चैतन्य ने पहले साल 2017 में सामंथा रूथ प्रभु से शादी की थी।

Yuvasamrat @chay_akkineni attented his personal assistant wedding ceremony in Rajahmundry 💐 pic.twitter.com/gJBSB66Vlx
विज्ञापन विज्ञापन— Naga Chaitanya FC (@ChayAkkineni_FC) August 9, 2024