Thandel OTT: जल्द ओटीटी पर भी धूम मचाएगी ‘तंडेल’, जानिए कब तक हो सकती है रिलीज?
Thandel OTT: नागा चैतन्य और साई पल्लवी की फिल्म ‘तंडेल’ जल्द ही ओटीटी पर भी दस्तक दे सकती है। इसके ओटीटी पर आने को लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं। आइए जानते हैं फिल्म कब तक ओटीटी पर रिलीज हो सकती है?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ओटीटी पर कब होगी रिलीज?
रिपोर्ट्स के मुताबिक नागा चैतन्य और साई पल्लवी की फिल्म ‘तंडेल’ जल्द ही ओटीटी पर रिलीज हो सकती है। कहा जा रहा है कि फिल्म सात मार्च को अपना डिजिटल डेब्यू कर सकती है। हालांकि, अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। नेटफ्लिक्स के पास ‘तंडेल’ के पोस्ट-थियेट्रिकल स्ट्रीमिंग अधिकार हैं।
यह खबर भी पढ़ें: South Movies 2025: प्रभास से लेकर रजनीकांत तक, इन साउथ के दिग्गजों की फिल्में इस साल होंगी रिलीज; देखें लिस्ट
‘तंडेल’ स्टार कास्ट
तंडेल का निर्माण बनी वास द्वारा किया गया है और गीता आर्ट्स के बैनर तले अल्लू अरविंद द्वारा इसे प्रस्तुत किया गया है। फिल्म में नागा चैतन्य और साई पल्लवी के अलावा आदुकलम नरेन, जबर्दस्त महेश, प्रकाश बेलवाड़ी, करुणाकरण और दिव्या पिल्लई भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं।
यह खबर भी पढ़ें: Phoolan Devi Exclusive: नेटफ्लिक्स की फूलन देवी पर बन रही सीरीज बंद, रिची मेहता को मुंबई बुलाकर सुनाया फैसला
क्या है ‘तंडेल’ की कहानी?
चंदू मोंडेती निर्देशित और नागा चैतन्य और साई पल्लवी अभिनीत ‘तंडेल’ साल 2018 में हुई सच्ची घटना पर आधारित है, जब भारतीय मछुआरों को पाकिस्तानी सेना ने बंदी बना लिया था और उन्हें जेल में डाल दिया गया था। इस फिल्म में उन्हीं मछुआरों के जीवन और वहां से लौटने के संघर्ष को दिखाया गया है।