फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Nag Ashwin launches Suhas Next film with debutant Gopi Atchara produced by B Narendra Reddy

Suhas Next Film: पूजा सेरेमनी के साथ सुहास की अगली फिल्म पर काम शुरू, सेट पर नाग अश्विन भी रहे मौजूद

Mon, 16 Jun 2025 05:13 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 16 Jun 2025 05:13 PM IST
सार

Suhas Next Movie Formally Launched By Nag Ashwin: अभिनेता सुहास की अगली फिल्म पर काम शुरू हो गया है। आज सोमवार को पूजा सेरेमनी के साथ शूटिंग शुरू हुई है। इस दौरान निर्देशक नाग अश्विन भी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
Nag Ashwin launches Suhas Next film with debutant Gopi Atchara produced by B Narendra Reddy
सुहास की फिल्म की शूटिंग शुरू - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

'कलर फोटो', 'राइटर पद्मभूषण' और 'अंबजीपेटा मैरिज बैंड' जैसी फिल्मों के लिए लोकप्रिय एक्टर सुहास ने अपनी अगली फिल्म पर काम शुरू कर दिया है। आज हैदराबाद में पूजा सेरेमनी के साथ फिल्म की शूटिंग शुरू हुई। इस दौरान नामी निर्देशक नाग अश्विन भी उपस्थित रहे। मुहूर्त शॉट उन्होंने ही लॉन्च किया। 

विज्ञापन
Trending Videos

Nag Ashwin launches Suhas Next film with debutant Gopi Atchara produced by B Narendra Reddy
सुहास की फिल्म की शूटिंग शुरू - फोटो : इंस्टाग्राम

नाग अश्विन रहे उपस्थित
सुहास की इस आगामी फिल्म का अभी टाइटल तय नहीं है। इसका निर्देशन गोपी अच्चरा कर रहे हैं। फिल्म को आज पूजा समारोह के साथ लॉन्च किया गया। निर्देशक नाग अश्विन ने मुहूर्त शॉट के लिए क्लैप दिया। वहीं, सत्य देव ने कैमरा थामा। शुरुआती शॉट का निर्देशन वामसी नादिपति ने किया। इस फिल्म में शिवानी नागरम लीड रोल में हैं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Trishul visionary studios (@trishulvisionarystudios)

विज्ञापन
विज्ञापन

Nag Ashwin launches Suhas Next film with debutant Gopi Atchara produced by B Narendra Reddy
सुहास की फिल्म की शूटिंग शुरू - फोटो : इंस्टाग्राम

सुहास के साथ दिखेंगे ये सितारे
शिवानी नागरम ने इससे पहले 'अंबजीपेटा मैरिज बैंड' में सुहास के साथ काम किया था। इसके अलावा अन्य कलाकारों में सुदर्शन और अन्नपूर्णम्मा भी शामिल हैं। एक्टर सुहास ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से मुहूर्त की फोटो शेयर की हैं। इसके साथ उन्होंने लिखा है, 'त्रिशूल विजनरी स्टूडियोज का प्रोडक्शन नंबर 2 पूजा सेरेमनी के साथ शुरू'।

Bobby Deol: 'लव यू मोस्ट', बॉबी देओल ने बेटे आर्यमन को जन्मदिन की दीं शुभकामनाएं, ताऊ सनी का रिएक्शन हुआ वायरल

विज्ञापन

Nag Ashwin launches Suhas Next film with debutant Gopi Atchara produced by B Narendra Reddy
सुहास की फिल्म की शूटिंग शुरू - फोटो : इंस्टाग्राम

त्रिशूल विजनरी स्टूडियो के तहत फिल्म का निर्माण
सुहास ने आगे लिखा है, 'शानदार निर्देशक नाग अश्विन ने पहले शॉट के लिए क्लैप दिया। एक्टर सत्य देव ने कैमरा चालू किया, जबकि निर्माता वामसी नादिपति ने पहले शॉट का निर्देशिन किया। फिल्म का निर्माण बी नरेंद्र रेड्डी द्वारा त्रिशूल विजनरी स्टूडियो के तहत प्रोडक्शन नंबर 2 के रूप में किया जा रहा है। कहानी पद्मभूषण से सम्मानित शनमुका प्रशांत ने लिखी है। सुहास के पोस्ट पर नेटिजन्स बधाई दे रहे हैं। साथ ही उम्मीद कर रहे हैं कि एक शानदार फिल्म बनने वाली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed