Kalki 2: नाग अश्विन ने ‘कल्कि 2898 एडी’ फिल्म के सीक्वल को लेकर दिया ये अपडेट, जानें क्या होगा कहानी का प्लॉट?
Kalki 2: 'कल्कि 2898 एडी' फिल्म के सीक्वल को लेकर काफी चर्चा है। अब इस फिल्म को लेकर फिल्म निर्माता नाग अश्विन द्वारा बड़ा अपडेट सामने आया है। जानिए आखिर क्या है यह अपडेट।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
साल 2024 में रिलीज हुई फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' ने शानदार सफलता प्राप्त की। अब फिल्म के सीक्वल का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। नाग अश्विन के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अमिताभ बच्चन, प्रभास, दीपिका पादुकोण ने कई रिकॉर्ड हासिल किए थे। अब फिल्म के सीक्वल को लेकर कई अपडेट आ रहे हैं। आइए जानते हैं निर्देशक नाग अश्विन ने 'कल्कि 2' को लेकर क्या कहा।
'कल्कि 2' के बारे में ये बात आई सामने
123 तेलुगु की रिपोर्ट के अनुसार फिल्म के निर्देशक नाग अश्विन ने शनिवार को तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम का दौरा किया और बालजी के दर्शन किए। इसके पश्चात निर्देशक ने मीडिया से बात की, जिसमें उन्होंने अपनी आगामी फिल्म 'कल्कि 2' को लेकर चर्चा की। नाग अश्विन ने कहा कि 'कल्कि 2' फिल्म के स्क्रिप्ट का काम जोरों पर चल रहा है और इस साल के अंत में वह फिल्म की शूटिंग शूरू करने की योजना बना रहे हैं।
यह खबर भी पढ़ें: Amitabh Bachchan: 'एक ट्वीट मनोज सर के लिए नहीं कर पाए?', जीत की खुशी जाहिर करते ही ट्रोल हुए बिग-बी
प्रभास डालेंगे फिल्म में जान
आगे बातचीत में नाग अश्विन ने बताया कि 'कल्कि 2' में कर्ण के रोल में प्रभास को स्क्रीन पर ज्यादा फोकस किया जाएगा। साथ ही उन्होंने खुलासा किया कि इस फिल्म की कहानी कर्ण और अश्वत्थामा के इर्द-गिर्द घूमती नजर आएगी।
यह खबर भी पढ़ें: Huma Qureshi Eid Party: हुमा कुरैशी ने नए घर में दी ईद पार्टी, मिस्ट्री गर्ल के साथ पहुंचे खिलाड़ी के बेटे आरव
एक नजर 'कल्कि 2898 एडी’ की ओर
2024 में रिलीज हुई इस फिल्म का निर्देशन नाग अश्विन द्वारा किया गया था। वैजयंती मूवीज द्वारा निर्मित यह फिल्म भारत की सबसे महंगी फिल्म रही, जिसने दुनियाभर में 1180 करोड़ रुपये से अधिक का कलेक्शन किया। अश्विनी दत्त प्रोडक्शन में बनी इस फिल्म में संतोष नारायणन ने संगीत दिया। वहीं, साइंस फिक्शन फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' के कलाकारों की बात करें तो प्रभास के साथ कमल हासन, अमिताभ बच्चन, दीपिका पादुकोण, दिशा पाटनी और कई अन्य कलाकार महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आए।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.