फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Mythri Movie Makers made a big plan for 15th August may release three big films mr bachchan double ismart

Mythri Movie Makers: मैत्री मूवी मेकर्स ने 15 अगस्त के लिए बनाया बड़ा प्लान, तीन बड़ी फिल्में होंगी रिलीज!

Sat, 27 Jul 2024 01:50 PM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विशाल वर्मा Updated Sat, 27 Jul 2024 01:50 PM IST
सार

मैत्री मूवी मेकर्स फिल्म निर्माण के अलावा वितरण का काम भी करती है। चर्चा है कि कंपनी स्वतंत्रता दिवस के मौके पर तीन बड़ी फिल्मों को रिलीज कर सकती है।
 

विज्ञापन
Mythri Movie Makers made a big plan for 15th August may release three big films mr bachchan double ismart
थंगालान और मिस्टर बच्चन - फोटो : इंस्टाग्राम @studiogreen_official/@raviteja_2628

विस्तार

फिल्म प्रोडक्शन कंपनी मैत्री मूवी मेकर्स तेलुगु सिनेमा में एक जाना-माना नाम है, जिसके द्वारा 'पुष्पा', 'जनता गैराज' और 'डियर कॉमरेड' समेत कई फिल्मों का निर्माण किया गया है। अब चर्चा है कि स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मैत्री मूवी मेकर्स की मोटी कमाई होने जा रही है, क्योंकि कंपनी द्वारा तीन बड़ी फिल्मों का वितरण किया जा सकता है। 

विज्ञापन

Mythri Movie Makers made a big plan for 15th August may release three big films mr bachchan double ismart
मिस्टर बच्चन - फोटो : इंस्टाग्राम @raviteja_2628

मैत्री मूवी मेकर्स ने साल 2023 में फिल्म वितरण का काम भी शुरू किया था, जिसके बाद कई तेलुगु फिल्मों के वितरण से कंपनी का नाम जुड़ा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मैत्री मूवी मेकर्स स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर तीन बड़ी फिल्मों के वितरण की तैयारी में हैं। कहा जा रहा है कि कंपनी ने 'मिस्टर बच्चन', 'थंगालान' और 'डबल इस्मार्ट' के थिएट्रिकल राइट्स पाने के लिए मोटी रकम खर्च की है।

Rahul Khanna: फैशन के मामले में पिता विनोद खन्ना से प्रेरित हैं राहुल, कहा- उनकी हमेशा स्टाइल में दिलचस्पी थी

विज्ञापन
विज्ञापन

Mythri Movie Makers made a big plan for 15th August may release three big films mr bachchan double ismart
फिल्म 'थंगालान' - फोटो : इंस्टाग्राम @studiogreen_official

'थंगालान' में विक्रम मुख्य भूमिका अदा कर रहे हैं। इसे तमिल, मलयालम, कन्नड़ और हिंदी में 15 अगस्त को रिलीज किया जाएगा। यह एक पीरियड एक्शन ड्रामा फिल्म है। इसका निर्देशन पा रंजीत ने किया है। 'थंगालान' सेंसर की औपचारिकताएं भी पूरी कर चुकी हैं और इसे यू/ए सर्टिफिकेट मिला है। वहीं, 'डबल इस्मार्ट' भी 15 अगस्त को ही रिलीज होगी। इसमें राम पोथिनेनी और संजय दत्त अभिनय करते नजर आएंगे। 

Olympics 2024: अजय देवगन से लेकर दीपिका पादुकोण तक, इन सितारों ने भारतीय एथलीटों का बढ़ाया हौसला

विज्ञापन

Mythri Movie Makers made a big plan for 15th August may release three big films mr bachchan double ismart
मिस्टर बच्चन - फोटो : इंस्टाग्राम @raviteja_2628

मास महाराजा रवि तेजा और भाग्यश्री बोरसे की फिल्म 'मिस्टर बच्चन' को भी 15 अगस्त, 2024 को रिलीज किया जाएगा। यह अजय देवगन की साल 2018 में रिलीज हुई फिल्म 'रेड' का रीमेक है। 'मिस्टर बच्चन' का निर्देशन हरीश शंकर ने किया है। इसका टीजर जल्द ही रिलीज होने वाला है।

Rajeev Khandelwal: कास्टिंग काउच का शिकार हो चुके हैं राजीव खंडेलवाल, बोले- मुझे कार तक ले गए फिर...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed