Rahul Khanna: फैशन के मामले में पिता विनोद खन्ना से प्रेरित हैं राहुल, कहा- उनकी हमेशा स्टाइल में दिलचस्पी थी
इंडिया कॉउचर वीक 2024 में अभिनेता राहुल खन्ना ने अपने पिता विनोद खन्ना के फैशन और स्टाइल को लेकर बातचीत की। राहुल ने कहा कि उन्हें हमेशा कपड़ों, एक्सेसरीज और स्टाइल में दिलचस्पी थी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इन दिनों फैशन प्रेमियों की निगाहें इंडिया कॉउचर वीक 2024 पर टिकी हुई है, जिसकी शुरूआत 24 जुलाई को हुई थी। यह कार्यक्रम 31 जुलाई, 2024 तक चलेगा। आठ दिनों के इस कार्यक्रम में कुल 14 शो का आयोजन होगा। इसमें कई फिल्मी हस्तियां भी नजर आएंगी। हाल ही में, अभिनेता राहुल खन्ना भी इस कार्यक्रम में दिखाई दिए, जिन्होंने फैशन और अपने पिता विनोद खन्ना को लेकर बातचीत की।
एएनआई से बात करते हुए अभिनेता राहुल खन्ना ने कहा कि उनके पिता विनोद खन्ना की फिल्मों को देखकर लगता है कि स्टाइल को लेकर उनका दृष्टिकोण काफी मजबूत था। राहुल ने कहा कि उन्हें याद है कि जब वो बच्चे थे, तब उनके पिता किस तरह के कपड़े पहना करते थे। उन्हें हमेशा कपड़ों, एक्सेसरीज और स्टाइल में दिलचस्पी थी। राहुल ने आगे कहा कि उनके पिता की यह चीजें उन तक भी पहुंची हैं।
#WATCH | Delhi: At the India Couture Week, Actor Rahul Khanna says, "He (Vinod Khanna), even just looking back at his films, had a very strong stylistic point of view. And even I remember dressing when he used to dress when we were kids. He was always very into clothes and… pic.twitter.com/bNGIiCzrat
— ANI (@ANI) July 26, 2024
राहुल खन्ना दिवंगत विनोद खन्ना के बड़े बेटे और अक्षय खन्ना के छोटे भाई हैं। राहुल कई फिल्मों में काम कर चुके हैं, जिनमें रकीब, एलान, तहान, दिल कबड्डी, बॉलीवुड/हॉलीवुड, लव आज कल, फायरफ्लाईज, सैंडस्टोर्म, वेक अप सिड और द जोया फैक्टर शामिल हैं। राहुल वेब सीरीज लैला में भी काम कर चुके हैं।
Ranveer Singh: आदित्य धर के साथ रणवीर सिंह की फिल्म का आधिकारिक एलान, इन 'धुरंधर' के साथ पर्दे पर आएंगे नजर
इंडिया कॉउचर वीक 2024 की बात करें तो इसमें अब तक सुनीत वर्मा, ईशा जाजोदिया, कुणाल रावल, सिद्धार्थ टाइटलर के तैयार किए गए डिजाइन देखने को मिले हैं। आने वाले दिनों में रिमझिम दादू, तरुण ताहिलियानी, गौरव गुप्ता, जयंती रेड्डी राहुल मिश्रा और अमित अग्रवाल के भी डिजाइन देखने को मिलेंगे। इंडिया कॉउचर वीक 2024 का समापन 31 जुलाई को फाल्गुनी शेन पीकॉक करेंगी।
Nag Ashwin: 'कल्कि 2898 एडी' में राजामौली समेत कई हस्तियों का था कैमियो, निर्देशक ने बताया ऐसे हुआ ये मुमकिन