Ada Malik: अनु मलिक की बेटी का नया लुक दिलाएगा इस के-पॉप स्टार की याद, क्या आपने देखा यह वायरल वीडियो
Anu Malik: हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें अनु मलिक की बेटी किसी कार्यक्रम में दिखाई दे रही हैं। इस मौके पर नेटिजंस ने उनके लुक को लेकर कहा कि वह के-पॉप स्टार लिसा जैसी लग रही हैं।
विस्तार
बीते रविवार को अनु मलिक की बेटी अदा मलिक एक समारोह में पहुंची, जहां उनके ड्रेस और लुक ने सभी का ध्यान खींच लिया। इस पर नेटिजंस ने प्रतिक्रिया दी कि वह एक के पॉप स्टार लिसा जैसी दिख रही हैं।
अदा मलिका का दिखा अलग अंदाज
बीते रविवार अभिनेता आशुतोष गोवारिकर के बेटे कोणार्क गोवारिकर के शादी समारोह का आयोजन था, जिसमें बॉलीवुड की कई हस्तियां शामिल होने पहुंची। इस समारोह में सबकी ध्यान तब आकर्षित हुआ, जब म्यूजिक कंपोजर अनु मलिक अपन बेटी अदा मलिक के साथ पहुंचे। इसमें अदा ने काले और सुनहरे रंग के खूबसूरत कुर्ती के साथ काले रंग की स्कर्ट पहन रखी थी। अदा की हेयरस्टाइल और आंखो पर अलग अंदाज के मेकअप ने लोगों को चौंका दिया।। इस वीडियो को देख नेटिजंस ने प्रतिक्रियाएं देते हुए कहा कि वह ब्लैकपिंक फेम के-पॉप स्टार लिसा की तरह दिख रही हैं।
यह खबर भी पढ़ें: Earthquake In Oscar: ऑस्कर की आफ्टरपार्टी में महसूस हुए भूकंप के झटके, 3.9 थी तीव्रता; जानिए और क्या-क्या हुआ?
चर्चित सिंगर अनु मलिक अपने पूरे परिवार के साथ शादी समारोह में पहुंचे थे। अनु मलिक अपनी पत्नी अंजू मलिक के अलावा अपनी दोनों बेटियों के साथ दिखे। सिंगर की पत्नी ने काले रंग का गाउन पहन रखा था। वहीं उनकी एक बेटी ने काली साड़ी, तो दूसरी बेटी अदा मलिक एक अलग अंदाज के मेकअप में दिखीं।
यह खबर भी पढ़ें: IGL Case: रणबीर अल्लाहबादिया को 'सुप्रीम' राहत, शो ऑन एयर करने की छूट, कोर्ट की नसीहत- मर्यादा का ख्याल रखें
अदा मलिक के इस लुक पर नेटिजंस की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘मुझे लगा लिसा इंडिया में क्या कर रही है।’ वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, 100% ये लिसा की बहुत बड़ी फैन है। साथ ही एक और यूजर ने लिखा कि मुझे लगता है कि यह लिसा है ब्लैकपिंक से।