IGL Case: रणवीर अल्लाहबादिया को 'सुप्रीम' राहत, शो ऑन एयर करने की छूट, कोर्ट की नसीहत- मर्यादा का ख्याल रखें
India's Got Latent: रणवीर अल्लाहबादिया अभद्र टिप्पणी मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा है। अदालत ने रणवीर अल्लाहबादिया को राहत दे दी है। अदालत ने उनके शो को शुरू करने के लिए कुछ शर्तें भी रखी हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रणवीर अल्लाहबादिया मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान सॉलिसीटर जनरल ने कहा है कि उन्होंने पूरा शो देखा है लेकिन इसमें कोई भी अभद्रता नहीं है लेकिन इसमें विकृति है। उन्होंने कहा कि हास्य एक चीज है, अश्लीलता एक चीज है और विकृति दूसरे स्तर पर है।
यह खबर भी पढ़ें: The Paradise: जारी हुआ 'द पैराडाइज' का वीडियो, दृश्यों और वाॅइस ओवर ने उड़ाए फैंस के होशIndia's Got Latent case | In Supreme Court, Solicitor General Tushar Mehta says he saw the show out of curiosity, and it is not vulgar, but it is perverse. Humour is one thing, vulgarity is one thing, and perversity is another level. https://t.co/EaGXIZxubI
— ANI (@ANI) March 3, 2025
इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने रणवीर अल्लाहबादिया के शो 'द रणवीर शो' पर अगले आदेश तक किसी भी कंटेट को प्रसारित करने पर रोक लगा दी थी। इसके खिलाफ रणवीर अल्लाहबादिया ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया था। उन्होंने अदालत में अर्जी दी थी कि उन्हें कुछ राहत दी जाए। उन्होंने कहा था कि उनके यहां 280 कर्मचारी काम करते हैं। यह उनकी रोजी रोटी से जुड़ा मामला है।
यह खबर भी पढ़ें: Allu Arjun: अल्लू अर्जुन ने किया बॉलीवुड के इस खान को रिप्लेस? एटली की फिल्म में तीन एक्ट्रेस के साथ आएंगे नजरIndia’s Got Latent case: YouTuber and Podcaster Ranveer Allahabadia files an application in the Supreme Court seeking lifting of one part of the order which refrained him from airing his shows and says he has 280 employees and it is his livelihood.
— ANI (@ANI) March 3, 2025
महाराष्ट्र और असम सरकार की ओर से पेश सॉलिसिटर जनरल एसजी तुषार मेहता ने रणवीर अल्लाहबादिया की याचिका का विरोध करते हुए सुप्रीम कोर्ट से कहा कि इस कार्यक्रम पर पाबंदी जारी रखें। हालांकि सुप्रीम कोर्ट ने पॉडकास्टर रणवीर अल्लाहबादियाृ को अपने शो में शालीनता बनाए रखने की शर्त पर 'द रणवीर शो' का प्रसारण फिर से शुरू करने की इजाजत दी।
सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि उनके शो में अदालत में विचाराधीन कार्यवाही पर बयानबाजी नहीं की जानी चाहिए। न्यायमूर्ति कांत ने विदेश में आयोजित एक शो में मामले के बारे में बयानबाजी करने वाले एक आरोपी पर आपत्ति जताई। न्यायमूर्ति कांत ने कहा, "उनमें से एक कनाडा गया और इस सब के बारे में बात की... ये युवा और चालाक लोग सोचते हैं कि वह बहुत जानते हैं... हम जानते हैं कि कैसे निपटना है।" हालांकि रणवीर के वकील ने दावा किया कि उनका रणवीर से कोई संबंध नहीं है।
India's Got Latent case | Supreme Court asks Assam investigating officer to fix a date and time for the purpose of Allahbadia to join the probe.
— ANI (@ANI) March 3, 2025
With regards to Allahbadia's prayer to allow him to travel abroad as a guest in foreign countries, the Supreme Court says this prayer… https://t.co/GeLPpLs0ni
रणवीर अल्लाहबादिया की विदेश में अतिथि के रूप में यात्रा करने की इजाजत देने की अर्जी के बारे में, सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि इस प्रार्थना पर उनके जांच में शामिल होने के बाद विचार किया जाएगा। सुप्रीम कोर्ट ने आगे कहा कि गिरफ्तारी से उन्हें दी गई अंतरिम सुरक्षा जारी रहेगी। सुप्रीम कोर्ट ने यह साफ किया कि रणवीर के कार्यक्रम में मामले से जुड़ा कुछ भी प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रुप से प्रदर्शित नहीं किया जा सकता है शो में ऐसा कुछ नहीं दिखाया जाना चाहिए जिसका मामले के गुण-दोष पर असर पड़ता हो।