फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Musafir Cafe to Adarsh Baal Vidyalaya Pallichattambi Movies And Series To Release On OTT This Week

इस वीक ओटीटी पर रहेगी बहार; 'मुसाफिर कैफे' से 'आदर्श बाल विद्यालय' तक, रिलीज होंगी ये फिल्में-सीरीज

Mon, 20 Jul 2026 09:07 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 20 Jul 2026 09:07 AM IST
सार

OTT Releases This Week: नया वीक शुरू हो गया है। कई नई फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज होंगी। इसके साथ ही ओटीटी पर भी इस वीक काफी कुछ दिलचस्प होगा। जानिए क्या-क्या है पिटारे में?

विज्ञापन
Musafir Cafe to Adarsh Baal Vidyalaya Pallichattambi Movies And Series To Release On OTT This Week
ओटीटी रिलीज दिस वीक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इन दिनों सिनेमाघरों में 'धमाल 4' से लेकर 'वेलकम टू द जंगल' और हॉलीवुड फिल्म 'द ओडिसी' लगी हैं। वहीं, इस हफ्ते 'द इंडिया स्टोरी' से लेकर 'दुल्हनिया ले आएगी' तक नई फिल्में भी थिएटर्स में रिलीज होंगी। इस बीच ओटीटी पर भी इस वीक कई अच्छे विकल्प मौजूद होंगे। जानिए इस वीक की ओटीटी लिस्ट में क्या है खास?

विज्ञापन

Musafir Cafe to Adarsh Baal Vidyalaya Pallichattambi Movies And Series To Release On OTT This Week
मुसाफिर कैफे - फोटो : वीडियो ग्रैब

'मुसाफिर कैफे'
विक्रांत मैसी, वेदिका पिंटो और महिमा मकवाना की 'मुसाफिर कैफे' इस वीक ओटीटी पर दस्तक देगी। यह सीरीज  चंदर (विक्रांत मैसी) और सुधा (वेदिका पिंटो) और प्रीति (महिमा मकवाना) के इर्द-गिर्द है। यह रोमांटिक सीरीज 24 जुलाई से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी। 'मुसाफिर कैफे' दिव्य प्रकाश दुबे के इसी नाम के उपन्यास पर आधारित है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Musafir Cafe to Adarsh Baal Vidyalaya Pallichattambi Movies And Series To Release On OTT This Week
आदर्श बाल विद्यालय सीरीज - फोटो : सोशल मीडिया

'आदर्श बाल विद्यालय'
हिमांक गौर के निर्देशन में बनी कॉमेडी-ड्रामा सीरीज ‘आदर्श बाल विद्यालय’ भी इस वीक की लिस्ट में हैं। यह सीरीज प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होने वाली है। सीरीज में केके मेनन, अर्चना पूरन सिंह, नवीन कस्तूरिया, प्रसन्ना बिष्ट, देवेन भोजानी, अजितेश गुप्ता, अन्नपूर्णा सोनी, प्राची शाह और अभिमन्यु सिंह नजर आएंगे। सात एपिसोड वाली सीरीज 24 जुलाई से भारत और दुनिया भर में हिंदी भाषा और अंग्रेजी सबटाइटल के साथ स्ट्रीम होगी।

विज्ञापन

Musafir Cafe to Adarsh Baal Vidyalaya Pallichattambi Movies And Series To Release On OTT This Week
'पल्लीचट्टंबी' - फोटो : सोशल मीडिया

'पल्लीचट्टंबी' 
टोविनो थॉमस और कायाडू लोहार की मलयालम भाषा की पीरियड एक्शन ड्रामा फिल्म 'पल्लीचट्टंबी' भी ओटीटी पर रिलीज होने वाली है। यह 15 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। अब 24 जुलाई 2026 से इसे सोनी लिव पर स्ट्रीम किया जाएगा।

Musafir Cafe to Adarsh Baal Vidyalaya Pallichattambi Movies And Series To Release On OTT This Week
'स्टुअर्ट फेल्स टू सेव द यूनिवर्स' - फोटो : सोशल मीडिया

'स्टुअर्ट फेल्स टू सेव द यूनिवर्स' 
'स्टुअर्ट फेल्स टू सेव द यूनिवर्स' भी 24 जुलाई से ओटीटी पर आ रही है। यह 'द बिग बैंग थ्योरी' के स्पिन-ऑफ के रूप में बनी साइंस-फिक्शन कॉमेडी सीरीज है, जिसके 10 एपिसोड्स हैं। इसमें स्टुअर्ट ब्लूम (केविन सुसमन) को एक बहु-ब्रह्मांडीय संकट से दुनिया को बचाना है। यह जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी।

Musafir Cafe to Adarsh Baal Vidyalaya Pallichattambi Movies And Series To Release On OTT This Week
ब्लीच-थाउजेंड-ईयर ब्लड वॉर - फोटो : साभार-@imdb

ब्लीच-थाउजेंड-ईयर ब्लड वॉर 
यह सीरीज 25 जुलाई, 2026 से जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी। इस शो की पूरी कहानी सोल रीपर्स और क्विंसी साम्राज्य की आपसी दुश्मनी के इर्द-गिर्द घूमती है।

Musafir Cafe to Adarsh Baal Vidyalaya Pallichattambi Movies And Series To Release On OTT This Week
72 आवर्स - फोटो : सोशल मीडिया

'72 आवर्स'
यह एक अमेरिकी कॉमेडी फिल्म है। इसका निर्देशन टिम स्टोरी ने किया है। इसमें केविन हार्ट लीड रोल में हैं। उनके अलावा मार्सेलो हर्नांडेज, मेसन गुडिंग, कैम पैटरसन, बेन मार्शल सहित कई और सितारे भी हैं। यह फिल्म 24 जुलाई से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी।

Musafir Cafe to Adarsh Baal Vidyalaya Pallichattambi Movies And Series To Release On OTT This Week
द डिंक - फोटो : सोशल मीडिया

द डिंक
यह एक स्पोर्ट्स कॉमेडी फिल्म है, जो पिकलबॉल खेल पर बेस्ड है। इसमें एक असफल टेनिस खिलाड़ी (जेक जॉनसन) अपने पिता के कंट्री क्लब को बचाने और उनका सम्मान पाने के लिए इच्छा न होने पर भी पिकलबॉल खेलता है। यह फिल्म 24 जुलाई से ओटीटी प्लेटफॉर्म एप्पल टीवी पर स्ट्रीम होगी।

Musafir Cafe to Adarsh Baal Vidyalaya Pallichattambi Movies And Series To Release On OTT This Week
रैनसम कैन्यन सीजन 2 - फोटो : सोशल मीडिया

रैनसम कैन्यन सीजन 2
यह रोमांटिक वेस्टर्न ड्रामा सीरीज है। सीरीज का यह दूसरा सीजन है, जिसमें आठ एपिसोड होंगे। यह सीरीज नेटफ्लिक्स पर 23 जुलाई से स्ट्रीम होगी। 

Musafir Cafe to Adarsh Baal Vidyalaya Pallichattambi Movies And Series To Release On OTT This Week
द डेट कलेक्टर - फोटो : सोशल मीडिया

द डेट कलेक्टर
नादेच कुगिमिया और दाओ पिट्टाया साएचुअ की मुख्य भूमिका वाली थाई फिल्म 'द डेट कलेक्टर' भी इस वीक आएगी। यह ऐसे शख्स की कहानी है, जो पहले अंडरग्राउंड डेट कलेक्टर था और अब लाइलाज बीमारी से जूझ रहा है। वह एक हिंसक लोन ऑर्गनाइजेशन के शिकार लोगों का बदला लेने के लिए क्रिमिनल अंडरवर्ल्ड में वापस लौटता है। यह एक्शन फिल्म 23 जुलाई से नेटफ्लिक्स पर आएगी।

Musafir Cafe to Adarsh Baal Vidyalaya Pallichattambi Movies And Series To Release On OTT This Week
माई डॉटर्स फादर-द टॉक्सिक लव स्टोरी - फोटो : सोशल मीडिया

'द टॉक्सिक लव स्टोरी'
यह डॉक्यूमेंट्री सीरीज है, जो सच्ची घटना पर आधारित है। इसमें न्यूली मैरिड यूएस मार्शल और उनकी पत्नी की कहानी दिखाई गई है। वे स्टॉकिंग के एक मामले का शिकार बनते हैं। सीरीज 22 जुलाई से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो सकती है। इसके अलावा 'माई डॉटर्स फादर' भी 22 जुलाई से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी। यह  मैक्सिकन मेडिकल ड्रामा है, जो एक ऐसे डॉक्टर की कहानी है जो अपनी बीमार बेटी के लिए किडनी डोनर की तलाश कर रहा है। मेडिकल जांच के बीच कुछ ऐसा पता चलता है कि परिवार बिखरने का खतरा पैदा हो जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed