फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Murder Mubarak star Karisma Kapoor talked about her experience working in the 90s At that time we just worked

Karisma Kapoor: बीते दौर को याद कर भावुक हुईं करिश्मा, बोलीं- हम दिल की सुनते थे और बिना पीआर के काम करते थे

Tue, 12 Mar 2024 08:54 AM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अनुपमा कुमारी Updated Tue, 12 Mar 2024 08:54 AM IST
सार


करिश्मा कपूर अपनी फिल्मों के बारे में बातें करते हुए कहती हैं, 'वैसे मैंने कभी यह सोच कर कोई फिल्म या गाना नहीं किया कि इससे मेरे करियर में बदलाव आएगा या फिर फायदा पहुंचेगा, लेकिन अगर मैं पीछे मुड़कर देखती हूं तब लगता है 'हीरो नंबर 1' के बाद मेरे लिए सब कुछ बदल गया।

विज्ञापन
Murder Mubarak star Karisma Kapoor talked about her experience working in the 90s At that time we just worked
करिश्मा कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

करिश्मा कपूर बॉलीवुड के मशहूर नामों में से एक हैं। उन्होंने बॉलीवुड को एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी हैं। इन दिनों वे अपनी आने वाली फिल्म 'मर्डर मुबारक' को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। इस फिल्म वे सारा अली खान और पंकज त्रिपाठी जैसे कलाकारों के साथ नजर आने वाली हैं। हाल ही में अभिनेत्री अपने करियर के उतार-चढ़ाव और 'मर्डर मुबारक' के बारे में मीडिया से बात करती दिखाई दीं।  
विज्ञापन


दिल की सुनते थे 
करिश्मा कपूर 'मर्डर मुबारक' से बॉलीवुड में फिर से वापसी करने जा रही हैं। इस फिल्म का निर्देशन होमी अदजानिया ने किया है। 'मर्डर मुबारक' के प्रमोशन के दौरान जब उनसे पूछा गया कि आप इन दिनों बॉलीवुड में क्या बदलाव महसूस करती हैं। इस सवाल के जवाब में करिश्मा कहती हैं, 'सच कहूं तो अब काफी सारी चीजें बदल गई हैं। हम तब दिल की सुनते थे और जो सही लगता था, वह फिल्म कर लेते थे। किसी चीज के लिए हिसाब-किताब नहीं करते थे।'
विज्ञापन


'रामायण' में रणबीर के किरदार पर अरुण गोविल ने दी प्रतिक्रिया
विज्ञापन
विज्ञापन


पीआर टीम और स्टाइलिश के बिना काम 
करिश्मा कपूर अपनी बात जारी रखते हुए कहती हैं, 'तब हमारे पास कोई पीआर टीम और स्टाइलिश नहीं होता था। सब कुछ हमलोग खुद ही हैंडल करते थे। हम सेट पर जाते थे और शूटिंग शुरू कर देते थे। न तो हमें कोई सलाह देने के लिए होता था न ही कोई ये समझाने के लिए कि यह फिल्म सही नहीं है या फिर इसे करो। बस काम करने के लिए मन में एक जुनून था, इसलिए काम करते चले गए।'

'देवों के देव महादेव' से पीयूष को मिली पहचान

'हीरो नंबर 1' ने सब बदल दिया 
करिश्मा कपूर अपनी फिल्मों के बारे में बातें करते हुए कहती हैं, 'वैसे मैंने कभी यह सोच कर कोई फिल्म या गाना नहीं किया कि इससे मेरे करियर में बदलाव आएगा या फिर फायदा पहुंचेगा, लेकिन अगर मैं पीछे मुड़कर देखती हूं तब लगता है 'हीरो नंबर 1' के बाद मेरे लिए सब कुछ बदल गया। उस फिल्म की सफलता मेरे करियर के लिए वरदान साबित हुई। इस फिल्म के बाद 'राजा हिंदुस्तानी' और 'दिल तो पागल है' जैसी फिल्में मेरे हिस्से में आई थीं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed