{"_id":"6662b078b4c6bc28790d1c33","slug":"munjya-star-mona-singh-completed-20-years-in-industry-says-the-industry-has-been-so-giving-and-accepting-2024-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mona Singh: इंडस्ट्री में 20 साल से टिकी हैं 'जस्सी जैसी कोई नहीं' स्टार मोना, बोलीं- इस प्यार के लिए आभार","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Mona Singh: इंडस्ट्री में 20 साल से टिकी हैं 'जस्सी जैसी कोई नहीं' स्टार मोना, बोलीं- इस प्यार के लिए आभार
Fri, 07 Jun 2024 12:32 PM IST
अनुपमा कुमारी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अनुपमा कुमारी
Updated Fri, 07 Jun 2024 12:32 PM IST
सार
मोना सिंह ने टीवी के मशहूर शो 'जस्सी जैसी कोई नहीं' से अपने करियर की शुरुआत की थी। इस शो की वजह से वे रातों-रात स्टार बन गईं। मोना को आज भी उनके फैंस जस्सी के नाम से ही जानते हैं।
विज्ञापन
मोना सिंह
- फोटो : इंस्टाग्राम
विस्तार
टीवी इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री मोना सिंह इन दिनों सुर्खियां बटोर रही हैं। वे आने वाले दिनों में कॉमेडी-हॉरर फिल्म 'मुंजा' में अहम भूमिका निभाती नजर आने वाली हैं। मोना पहली बार किसी हॉरर फिल्म में नजर आने वाली हैं। अपनी फिल्म के प्रमोशन के दौरान अभिनेत्री अपने लंबे करियर के बारे में भी खुलकर बातें करती नजर आईं।
20 साल बाद भी इंडस्ट्री में हूं
मोना सिंह ने टीवी के मशहूर शो 'जस्सी जैसी कोई नहीं' से अपने करियर की शुरुआत की थी। इस शो की वजह से वे रातों-रात स्टार बन गईं। मोना को आज भी उनके फैंस जस्सी के नाम से ही जानते हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान मोना बोलीं, 'मैं इसी बात से काफी खुश हूं कि बीस साल बाद भी मुझे काम मिल रहा है और मैं इंडस्ट्री में बनी हुई हूं। इस बात के लिए मैं खुद को सौभाग्यशाली मानती हूं'।
Imran-Lekha: प्रेमिका के साथ नए घर में जाने की तैयारी में हैं इमरान खान, लेखा के आने से जीवन में हुए कई बदलाव
विज्ञापन
अतीत को बदला नहीं जा सकता
मोना सिंह अपनी बात जारी रखते हुए कहती हैं, 'मैं हमेशा से वर्तमान में जीती आई हूं। मैं बीती बातों को सोचकर उदास नहीं होती हूं। इंडस्ट्री ने मुझे कितना कुछ दिया है। साल 2023 मेरे लिए काफी खास रहा है। इस साल मैं कई शानदार शो का हिस्सा रही। मेरा हर किरदार मेरे पिछले किरदार से अलग और चैलेंजिंग रहा है। सच कहूं तो मुझे काफी मजा आ रहा है। मैं अपने करियर के इस फेज को काफी एंजॉय कर रही हूं'।
बिग बॉस ओटीटी 3 में धमाल मचाएंगे 'तारक मेहता...' के टप्पू!
'मुंजा' को लेकर उत्साहित
मोना सिंह आदित्य सरपोतदार द्वारा फिल्म 'मुंजा' को लेकर काफी उत्साहित हैं। उन्होंने कहा कि मैं पहली बार पुणे और कोंकण क्षेत्र पर आधारित फिल्म में काम कर रही हूं। इस फिल्म के दौरान मुझे काफी कुछ सीखने को मिला है। मुझे अलग-अलग विषयों पर काम करना काफी पसंद है। इस फिल्म की शूटिंग हमने कोंकण क्षेत्र के कुछ बहुत ही खूबसूरत और प्राचीन स्थानों पर किया है। यह एक लाजवाब फिल्म है'।