फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Rise & Fall Season 2 Pawan Singh May Return After Quitting Season 1 Midway

राइज एंड फॉल 2: क्या फिर होगी पवन सिंह की एंट्री? पहले सीजन में बीच में छोड़ दिया था शो; जानें पूरा मामला

Fri, 16 Oct 2026 03:42 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Fri, 16 Oct 2026 03:42 PM IST
सार

Rise & Fall 2: रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल’ के दूसरे सीजन में भोजपुरी स्टार पवन सिंह की वापसी की चर्चा तेज हो गई है। जानिए क्या है पूरा मामला। 

विज्ञापन
Rise & Fall Season 2 Pawan Singh May Return After Quitting Season 1 Midway
पवन सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इन दिनों रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल’ का दूसरे सीजन काफी चर्चाओं में है। पहले सीजन में नजर आए पवन सिंह ने शो को बीच में ही छोड़ दिया था। अब खबरें हैं कि वह एक बार फिर टावर में नजर आ सकते हैं। 
विज्ञापन


क्या है पूरा मामला? 
पवन सिंह के शो में वापसी की खबरें तेज हैं। अगर ऐसा होता है, तो शो में बन चुके रिश्तों, दोस्ती और दुश्मनी के समीकरण बदल सकते हैं। हालांकि, उनकी वापसी को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
विज्ञापन


इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, पवन सिंह शो में सरप्राइज एंट्री ले सकते हैं। पहले सीजन में वह एक रूलर यानी शासक की भूमिका में नजर आए थे। ऐसे में उनकी वापसी से शो में चल रहे मुकाबले को नया मोड़ मिल सकता है। साथ ही, पहले सीजन में अधूरी रह गई उनकी कहानी को भी आगे बढ़ने का मौका मिल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

Rise & Fall Season 2 Pawan Singh May Return After Quitting Season 1 Midway
राइज एंड फॉल सीजन 2 - फोटो : इंस्टाग्राम
कंटेस्टेंट्स के साथ अच्छी थी पवन सिंह की दोस्ती
पहले सीजन में पवन सिंह की दूसरे कंटेस्टेंट्स के साथ अच्छी बॉन्डिंग देखने को मिली थी। धनश्री वर्मा के साथ उनकी खास दोस्ती चर्चा में रही। इसके अलावा, शो के दूसरे सदस्यों के साथ भी उनके हंसी-मजाक और बातचीत के कई पल देखने को मिले थे।

शो को बीच में छोड़ने से पहले पवन सिंह ने अपने साथी कंटेस्टेंट्स से एक भावुक बात कही थी। उन्होंने कहा था, 'जब भी मेरी याद आएगी, मैं लौट आऊंगा।' अब उनकी संभावित वापसी की खबरों के बीच उनका यह वादा एक बार फिर चर्चा में आ गया है।

Rise & Fall Season 2 Pawan Singh May Return After Quitting Season 1 Midway
राइज एंड फॉल 2 - फोटो : इंस्टाग्राम @mxbyprimevideo
कहां देख सकते हैं ‘राइज एंड फॉल 2’?
  • ‘राइज एंड फॉल’ के दूसरे सीजन को बनिजय एशिया ने प्रोड्यूस किया है।
  • इस शो को पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग होस्ट कर रहे हैं।
  • शो को अमेजन एमएक्स प्लेयर पर दोपहर 12 बजे देखा जा सकता है।

ये भी पढ़ें- जेलर 2 वर्ल्डवाइड कलेक्शन: रजनीकांत की फिल्म ने ‘एनिमल’ और ‘धुरंधर 2’ को पछाड़ा, पहले दिन तोड़े कितने रिकॉर्ड?
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed