फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Mukesh Khanna To Return As superhero Shaktimaan in audio Format pocket fm will release it

Shaktimaan: एक बार फिर सुपरहीरो बनेंगे मुकेश खन्ना, दर्शकों को रोमांचित करने आ रहा ‘शक्तिमान’

Tue, 20 May 2025 03:22 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Tue, 20 May 2025 03:22 PM IST
सार

Shaktiman Audio Series: मुकेश खन्ना एक बार फिर शक्तिमान के रूप में वापस आ रहे हैं। इस बार भी वह सुपरहीरो होंगे। आइए जानते हैं वह कब और किस फॉर्मेट में सामने आएंगे?

विज्ञापन
Mukesh Khanna To Return As superhero Shaktimaan in audio Format pocket fm will release it
शक्तिमान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

लंबे समय से चर्चा है कि मुकेश खन्ना के टीवी सीरियल 'शक्तिमान' पर बॉलीवुड फिल्म बनेगी। हालांकि अभी इस फिल्म के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है। लेकिन मुकेश खन्ना एक बार फिर 1990 की दहाई के सुपरहीरो 'शक्तिमान' के रूप में वापस आ रहे हैं। इस बार वह वीडियो फॉर्मेट में नहीं बल्कि ऑडियो फॉर्मेट में आने वाले हैं। 

विज्ञापन


ऑडियो फॉर्मेट में आ रहा शक्तिमान शो
पॉकेट एफएम 'शक्तिमान' शो को एक नई मूल ऑडियो सीरीज के तहत दोबार पेश करने वाला है। इसमें मुकेश खन्ना एक बार फिर सुपरहीरो बन रहे हैं। इस बार वह आवाज के जरिए सुपरहीरो बनेंगे। 
विज्ञापन

पॉकेट एफएम ने इस ऑडियो सीरीज के बारे में इंस्टाग्राम पर जानकारी दी है। पोस्ट के कैप्शन में लिखा है 'जिस लीजेंड पर आप पहले विश्वास करते थे, वह पहले कभी न देखे गए अवतार में वापस आ रहा है। जल्द ही शक्तिमान ऑडियो सीरीज आ रही है, सिर्फ पॉकेट एफएम पर।'
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Pocket FM India (@pocketfm_india)

पॉकेट एफएम ने दी जानकारी
पाकेट एफएम ने इंस्टाग्राम पर जो पोस्ट शेयर की है उसमें एक वीडियो भी है। वीडियो में शक्तिमान के रूप में मुकेश खन्ना मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो पर लिखा है 'शक्तिमान ऑडियो सीरीज जल्द आ रही है। 20 सालों तक भारत ने अपने सुपरहीरो का इंतजार किया। 20 साल के अंधेरे के बाद वह फिर से जाग गया है। शक्तिमान ऑडियो सीरीज जल्द आ रही है।' 
यह खबर भी पढ़ें: Shaktimaan: मुकेश खन्ना ने दी सफाई, बोले- खुद को रणवीर से बेहतर साबित करने नहीं आया, असली शक्तिमान मैं ही हूं

Mukesh Khanna To Return As superhero Shaktimaan in audio Format pocket fm will release it
शक्तिमान - फोटो : सोशल मीडिया

दर्शकों को सीरीज का इंतजार
इस पोस्ट को देखकर कई यूजर उत्साहित हैं। पोस्ट पर कई यूजर्स कमेंट कर रहे हैं। कई यूजर्स पोस्ट पर दिल और फायर वाला इमोजी कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है 'छोटी छोटी मगर मोटी बातों का इंतजार है।'

'शक्तिमान' के बारे में
आपको बता दें 'शक्तिमान' एक सुपरहीरो टेलीविजन सीरीज थी। यह सितंबर 1997 से मार्च 2005 तक डीडी नेशनल पर प्रसारित हुआ। यह सीरीज काफी मशहूर थी। इसे बच्चों ने खूब पसंद किया।
इस शो के बाद 2011 में 'शक्तिमान: द एनिमेटेड सीरीज' और 2013 में एक टेलीविजन फिल्म, 'हमारा हीरो शक्तिमान' आई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed