फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   mrunal thakur recalls she refused to work in telugu films after sita ramam Dulquer Salmaan convince her for it

Mrunal Thakur: सीता रामम के बाद तेलुगु फिल्में नहीं करना चाहती थीं मृणाल, फिर दुलकर सलमान की बदौलत ऐसे बनी बात

Thu, 04 Apr 2024 01:23 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Thu, 04 Apr 2024 01:23 PM IST
सार

अभिनेत्री मृणाल ठाकुर ने फिल्म 'सीता रामम' से जुड़ा किस्सा बताते हुए कहा कि तेलुगु भाषा में काम करना उनके लिए बेहद मुश्किल भरा था। वे उस भाषा को जानती ही नहीं थीं।

विज्ञापन
mrunal thakur recalls she refused to work in telugu films after sita ramam Dulquer Salmaan convince her for it
मृणाल ठाकुर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

टीवी से अपने करियर की शुरुआत करने वाली अभिनेत्री मृणाल ठाकुर अब फिल्मी दुनिया में नाम कमा रही हैं। वे अपने अभिनय से लगातार दर्शकों का दिल जीत रही हैं। उन्होंने हिंदी के साथ-साथ कई तेलुगु फिल्मों में भी काम किया है। हाल ही में उन्होंने तेलुगु भाषा की फिल्मों में काम करने के अनुभव को साझा किया। दरअसल, मृणाल की मातृभाषा हिंदी और मराठी है। इस वजह से तेलुगु फिल्मों में काम करना उनके लिए बेहद कठिन था।

विज्ञापन

तेलुगु नहीं आने से करना पड़ा मुश्किलों का सामना
मृणाल ठाकुर ने हाल ही में दिए एक साक्षात्कार में टॉलीवुड में काम करने के बारे में खुलकर बातचीत की। उन्होंने अपने उस दौर के किस्से सुनाए, जब वे खुद को कमजोर महसूस कर रही थीं। मृणाल ने फिल्म 'सीता रामम' से जुड़ा किस्सा बताते हुए कहा कि तेलुगु भाषा में काम करना उनके लिए बेहद मुश्किल भरा था। वे उस भाषा को जानती ही नहीं थीं।
Maidaan: यू/ए सर्टिफिकेट के साथ सेंसर बोर्ड से पास हुई अजय देवगन की 'मैदान', लेकिन जोड़ना होगा यह डिस्क्लेमर

विज्ञापन
विज्ञापन

आंसू के साथ मिली तारीफ
उन्होंने कहा कि मैं ऐसी जगह पर नहीं रहना चाहती, जहां मैं अपने को किसी अभावग्रस्त सा महसूस करूं। जब आप किसी भाषा को नहीं जानते हैं तो आपको बेचैनी होने लगती है। कई ऐसे मौके भी आए, जब मैं हार मानकर काम छोड़ने वाली थी। उस स्थिति में मेरे आंसू बह निकले थे, लेकिन आंसुओं की हर बूंद मेरे लिए तारीफ लेकर आई।
Throwback Thursday: जब माधुरी की खूबसूरती में खोकर खुद को जला बैठे अजय देवगन, आज भी मौजूद है चेहरे पर निशान

विज्ञापन

तेलुगु में काम करने से मना किया तो क्या हुआ
दुलकर सलमान ने मृणाल ठाकुर की उनके मुश्किल समय में काफी मदद की थी। मृणाल ने बताया कि एक दिन कश्मीर में सलमान दुलकर से बात करते हुए उन्होंने कह दिया था कि 'सीता रामम' तेलुगु में उनकी पहली और आखिरी फिल्म है। इसके बाद वे किसी तेलुगु फिल्म में काम नहीं करेंगी। यह सुनने के बाद दुलकर ने केवल इतना कहा कि हम देखेंगे। मृणाल ने आगे कहा कि दुलकर अपने काम को लेकर काफी समर्पित हैं और वे भाषा से डरते नहीं हैं। उन्होंने कहा कि अगर आज वे तमिल या कन्नड़ भाषा की फिल्म में काम करने के बारे में सोचती हैं तो इसकी एक वजह दुलकर सलमान ही हैं।'
Shah Rukh Khan: शाहरुख खान ने फिर जीता फैंस का दिल, आईपीएल मैच के बाद मैदान में उतर बढ़ाया खिलाड़ियों का हौसला

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed