मिस्टर फैजू ने किया निकाह, सफेद शेरवानी में बने दूल्हे; शेयर कीं पत्नी संग पहली तस्वीरें; सेलेब्स ने दी बधाई
Mr Faisu: सोशल मीडिया स्टार फैसल शेख, जिन्हें मिस्टर फैजू के नाम से जाना जाता है, शादी के बंधन में बंध गए हैं। उन्होंने तस्वीरें शेयर कर इसकी जानकारी दी है।
विस्तार
मदीना में हुआ मिस्टर फैजू का निकाह
मिस्टर फैजू ने इंस्टाग्राम पर अपनी शादी की तस्वीरें शेयर करते हुए एक खास कैप्शन लिखा। उन्होंने लिखा, 'एक सपने के सच होने के लिए अलहम्दुलिल्लाह। खूबसूरत शहर मदीना में मेरा निकाह हुआ और इस खास मौके पर मेरा पूरा परिवार मेरे साथ था। यह ऐसी नेमत है, जिसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता।'
फैजू ने आगे अपने फैंस से दुआ करने की अपील करते हुए लिखा, 'जब हम अपनी जिंदगी के इस खूबसूरत सफर की शुरुआत कर रहे हैं, तो कृपया हमें अपनी दुआओं में याद रखें। अल्लाह हमारी शादी को हमेशा प्यार और बरकत से भर दे। आमीन।'
सफेद शेरवानी में दिखे दूल्हे राजा
मिस्टर फैजू ने अपने निकाह के लिए सफेद रंग की शेरवानी पहनी थी। वहीं, उनकी दुल्हन लाल और सफेद रंग के खूबसूरत शरारे में नजर आईं। दोनों की तस्वीरें बेहद खास हैं और इनमें उनके निकाह के कई खूबसूरत पल देखने को मिल रहे हैं।
एक तस्वीर में दोनों निकाह के कागजात पर साइन करते नजर आ रहे हैं। वहीं, दूसरी तस्वीर में दोनों पर्दे के आर-पार एक-दूसरे को देखते नजर आ रहे हैं। एक तस्वीर में फैजू अपनी पत्नी के माथे पर प्यार से किस करते भी नजर आए। इन तस्वीरों में दोनों की खुशी साफ दिखाई दे रही है।
शादी की तस्वीरों पर फैंस और सितारों ने लुटाया प्यार
मिस्टर फैजू की शादी की तस्वीरें सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर उन्हें बधाइयां मिल रही हैं। कई सितारों ने भी उनके इस खास दिन पर खुशी जाहिर की। रियलिटी शो 'लॉक अप' की विजेता श्रेया कालरा ने उन्हें बधाई देते हुए 'मुबारक हो' लिखा। वहीं, फिल्म 'धुरंधर' में नजर आईं आयशा खान ने भी उन्हें बधाई दी।
देखिए मिस्टर फैजू की पोस्ट-
इन शोज में नजर आ चुके हैं मिस्टर फैजू
मिस्टर फैजू सोशल मीडिया की दुनिया का जाना-माना नाम हैं। शॉर्ट वीडियो के जरिए पॉपुलैरिटी हासिल करने के बाद उन्होंने मनोरंजन जगत में भी अपनी पहचान बनाई। वह 'खतरों के खिलाड़ी', 'झलक दिखला जा', 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ' और 'द 50' जैसे रियलिटी शोज में नजर आ चुके हैं।
ये भी पढ़ें- रेखा बर्थडे: सायरा बानो ने अभिनेत्री पर लुटाया प्यार, मेकअप रूम से जुड़ा पुराना किस्सा सुनाकर दी बधाई