Mr & Mrs Smith 2: नए जॉन-जेन की तलाश में 'मिस्टर एंड मिसेज स्मिथ-2' के मेकर्स, बिली इलिश के नाम की चर्चा तेज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस साल की शुरुआत में ही प्राइम वीडियो पर एक सीरीज 'मिस्टर एंड मिसेज स्मिथ' रिलीज हुई थी। इंट्रेस्टिंग स्टोरीलाइन, डायरेक्शन और बेहतरीन एक्टिंग का मिश्रण इस सीरीज में दर्शकों को देखने को मिला था, इसलिए इस सीरीज को काफी पसंद किया गया था। यही वजह है कि दर्शकों को इसके अगले सीजन का बेसब्री से इंतजार है। दर्शकों का यह इंतजार जल्द ही खत्म हो सकता है क्योंकि हाल ही में इस सीरीज के मेकर्स ने अनाउंस किया है कि वह सीरीज के लीड कैरेक्टर्स जेन और जॉन के लिए नए चेहरों की तलाश कर रहे हैं।
गजब की है स्टोरीलाइन
'मिस्टर एंड मिसेज स्मिथ-1' एक स्पॉय सीरीज थी, जिसमें लीड कैरेक्टर जॉन और जेन, जासूसों की भूमिका में थे। दोनों जासूस अलग-अलग संस्थाओं के लिए काम करते हैं। लेकिन कहानी में ट्विस्ट, यह था कि यह दोनों जासूस आपस में पति-पत्नी हैं। एक तरफ दोनों को जासूसी मिशन पर जाना होता और दूसरी तरफ अपने रिश्ते को भी मेंटेन करना होता है। इस स्टोरी लाइन के ईद- गिर्द ही पूरी सीरीज चलती है। वैसे इसी स्टोरी लाइन और नाम से एक हॉलीवुड फिल्म 'मिस्टर एंड मिसेज स्मिथ (2005)' भी बनी थी। इस फिल्म में ब्रैड पिट और एंजेलिना जोली लीड रोल्स में थे।
नए चेहरों की तलाश है जारी
पिछले सीरीज में डोनाल्ड ग्लोवर ने मिस्टर स्मिथ और माया एर्स्किन ने मिसेज स्मिथ का किरदार निभाया था। दोनों की जोड़ी को काफी पसंद किया गया था। लेकिन अब सीरीज 'मिस्टर एंड मिसेज स्मिथ-2' के लिए मेकर्स नए चेहरों की तलाश में हैं। साथ ही ऐसा भी हो सकता है कि एक्टर डोनाल्ड ग्लोवर और एक्ट्रेस माया एर्स्किन भी इस सीरीज में नजर आएं। दरअसल, इस सीरीज में एक नहीं कई जेन और जॉन हो सकते हैं, क्योंकि जेन और जॉन महज जासूसी नाम हैं। इसलिए दर्शकों को नए चेहरे भी जेन और जॉन के किरदार में नजर आ सकते हैं और पुराने एक्टर्स भी इन किरदारों में नजर आ सकते हैं।
बिली इलिश हो सकती हैं अहम भूमिका में
जेन और जॉन के लिए नए चेहरों की तलाश के बीच एक नाम अचानक से चर्चा में आया है। यह नाम है, सिंगर सॉन्ग-राइटर बिली इलिश का। दरअसल, उन्होंने पिछले ही साल अमेजन प्राइम वीडियो की एक सीरीज 'स्वॉर्म' से एक्टिंग में डेब्यू किया था। दर्शकों को सिंगर बिली इलिश की एक्टिंग भी काफी पसंद आई थी। इसलिए हो सकता है कि वह भी सीरीज 'मिस्टर एंड मिसेज स्मिथ-2' का हिस्सा बने। लेकिन अभी तक उनके नाम पर मेकर्स ने कोई मोहर नहीं लगाई है।