फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Movies Based on Indian Cricketers MS Dhoni The Untold Story Azhar Shabaash Mithu Pravin Tambe 83

Biopic Movies: सौरव गांगुली से पहले इन क्रिकेटर्स की भी बन चुकी है बायोपिक, देखिए लिस्ट में कौन-कौन है शामिल

Sun, 23 Feb 2025 04:12 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Sun, 23 Feb 2025 04:12 PM IST
सार

Biopic Movies: हाल ही में सौरव गांगुली ने अपनी बायोपिक के बारे में अपडेट शेयर की। उन्होंने बताया कि राजकुमार राव फिल्म में प्रमुख भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे। आइए जानते हैं किन-किन क्रिकेटर्स की बायोपिक बन चुकी है। 

विज्ञापन
Movies Based on Indian Cricketers MS Dhoni The Untold Story Azhar Shabaash Mithu Pravin Tambe 83
क्रिकेटर्स की बॉयोपिक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हाल ही में सौरव गांगुली ने अपनी बायोपिक के बारे में अपडेट शेयर की। उन्होंने बताया कि राजकुमार राव फिल्म में प्रमुख भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे। सौरव गांगुली की बायोपिक से पहले भी कई क्रिकेटर्स के जीवन पर फिल्में बन चुकी हैं। आइए जानते हैं उन फिल्मों के बारे में…
विज्ञापन

 

Movies Based on Indian Cricketers MS Dhoni The Untold Story Azhar Shabaash Mithu Pravin Tambe 83
सचिन: ए बिलियन ड्रीम्स - फोटो : यूट्यूब
सचिन: ए बिलियन ड्रीम्स
यह फिल्म भारतीय क्रिकेट के दिग्गज सचिन तेंदुलकर के जीवन पर केंद्रित है। यह सिर्फ एक बायोपिक नहीं, बल्कि एक डॉक्यूमेंट्री-ड्रामा है, जो साल 2017 में रिलीज हुई है। फिल्म में उनके बचपन से लेकर क्रिकेट के शिखर तक पहुंचने की यात्रा को दर्शाया गया है। इसमें 2011 विश्व कप की ऐतिहासिक जीत के भावनात्मक पलों के साथ-साथ उनके संघर्ष, मेहनत और समर्पण को प्रभावी रूप से प्रस्तुत किया गया है। इसके अलावा, इसमें सचिन के व्यक्तिगत जीवन की झलक भी देखने को मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

Movies Based on Indian Cricketers MS Dhoni The Untold Story Azhar Shabaash Mithu Pravin Tambe 83
एमएस धोनी- द अनटोल्ड स्टोरी - फोटो : यूट्यब
एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी
यह फिल्म भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के जीवन पर आधारित है। सुशांत सिंह राजपूत ने इसमें धोनी की भूमिका निभाई है। फिल्म में उनके संघर्ष, रेलवे में टिकट कलेक्टर की नौकरी, क्रिकेट में एंट्री की कठिनाइयों और भारतीय टीम को 2011 विश्व कप जिताने के सफर को दिखाया गया है। यह फिल्म धोनी के जीवन के अनछुए पहलुओं को उजागर करती है, जिसमें उनके परिवार, दोस्तों और उनकी कड़ी मेहनत की महत्वपूर्ण भूमिका को दिखाया गया है।
विज्ञापन

Movies Based on Indian Cricketers MS Dhoni The Untold Story Azhar Shabaash Mithu Pravin Tambe 83
अजहर - फोटो : यूट्यूब
अजहर
भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद अजहरुद्दीन के जीवन पर आधारित इस फिल्म में इमरान हाशमी ने मुख्य भूमिका निभाई है। फिल्म में अजहरुद्दीन के क्रिकेट करियर, उनके व्यक्तिगत जीवन और मैच फिक्सिंग विवाद को प्रमुखता से दिखाया गया है। यह उनके संघर्ष सफलता और विवादों के बीच की भावनात्मक यात्रा को दिखाती है।

Movies Based on Indian Cricketers MS Dhoni The Untold Story Azhar Shabaash Mithu Pravin Tambe 83
शाबाश मिथू - फोटो : यूट्यूब
शाबाश मिथू
यह फिल्म भारतीय महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान मिताली राज के जीवन पर आधारित है। तापसी पन्नू ने इसमें मिताली राज की भूमिका निभाई है। फिल्म में मिताली के क्रिकेट करियर की शुरुआत, संघर्ष और भारतीय महिला क्रिकेट को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की उनके सफर को दर्शाया गया है। यह फिल्म महिला क्रिकेटरों के प्रति समाज के दृष्टिकोण को उजागर करने के साथ-साथ एक प्रेरणादायक कहानी प्रस्तुत करती है।

Movies Based on Indian Cricketers MS Dhoni The Untold Story Azhar Shabaash Mithu Pravin Tambe 83
कौन प्रवीण तांबे - फोटो : यूट्यूब
कौन प्रवीण तांबे
यह फिल्म क्रिकेटर प्रवीण तांबे के जीवन पर केंद्रित है, उन्होंने 41 वर्ष की उम्र में आईपीएल में पदार्पण किया। श्रेयस तलपड़े ने इसमें मुख्य भूमिका निभाई है। फिल्म में प्रवीण तांबे के संघर्ष, क्रिकेट में उनकी देरी से एंट्री और कभी हार न मानने वाले जज्बे को दर्शाया गया है।

Movies Based on Indian Cricketers MS Dhoni The Untold Story Azhar Shabaash Mithu Pravin Tambe 83
83 - फोटो : यूट्यूब
83
यह फिल्म 1983 में भारतीय क्रिकेट टीम द्वारा जीते गए पहले विश्व कप पर आधारित है। रणवीर सिंह ने इसमें कपिल देव की भूमिका निभाई है। फिल्म में टीम इंडिया की उस ऐतिहासिक जीत को विस्तार से दिखाया गया है, जिसने भारतीय क्रिकेट का स्वरूप बदल दिया। इसमें टीम के संघर्ष, आत्मविश्वास और खेल भावना को प्रभावशाली तरीके से प्रस्तुत किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed