फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Movie Reviews ›   Venom The Last Dance Review in Hindi by Pankaj Shukla Tom Hardy Kelly Marcel Avi Arad Andy Serkis Juno Temple

Venom The Last Dance Review: एक और सुपरहीरो की भावुक विदाई, टॉम हार्डी की मेहनत पर नई निर्देशक ने फेरा पानी

Thu, 24 Oct 2024 11:12 AM IST
Pankaj Shukla पंकज शुक्ल
Updated Thu, 24 Oct 2024 11:12 AM IST
विज्ञापन
Venom The Last Dance Review in Hindi by Pankaj Shukla Tom Hardy Kelly Marcel Avi Arad Andy Serkis Juno Temple
'वेनम द लास्ट डान्स' रिव्यू - फोटो : अमर उजाला
Movie Review
वेनम द लास्ट डान्स
कलाकार
टॉम हार्डी , च्विटेल एजियोफॉर , जूनो टेम्पल , रीस इफान्स , पेगी लू , अलाना उबैक , स्टीफन ग्राहम और एंडी सरकिस
लेखक
टॉम हार्डी और केली मारसेल
निर्देशक
केली मारसेल
निर्माता
एवी अराड , मैट टॉलमैक , एमी पास्कल , केली मारसे , टॉम हार्डी और हच पार्कर
रिलीज
24 अक्तूबर 2024
रेटिंग
2/5

मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स (एमसीयू) का जो हिस्सा सोनी पिक्चर्स के पास है, उसके बारे में मार्वल के दीवानों को सारी जानकारी सही समय पर मिलनी भारत में अक्सर मुश्किल होती है। एमसीयू में एक अजीबोगरीब किरदार ‘वेनम’ की ये तीसरी फिल्म है। टॉम हार्डी जैसे सितारे ने इसमें जी जान लगा दी है। ‘फिफ्टी शेड्स ऑफ ग्रे’ के अलावा वेनम की पहली दोनों फिल्में भी लिखने वाली केली मारसेल के साथ मिलकर टॉम हार्डी ने इस फ्रेंचाइजी की ये तीसरी फिल्म भी लिखी है। पहली बार कोई फिल्म निर्देशित कर रहीं मारसेल को अपने किरदार का ग्राफ सजाने में भी टॉम ने पूरी मदद की है। लेकिन, एमसीयू की कोई फिल्म निर्देशित करने के लिए केली मारसेल कितनी तैयार थीं, ये इस फिल्म के बॉक्स ऑफिस नतीजे बहुत जल्द बताने वाले हैं!

विज्ञापन

Venom The Last Dance Review in Hindi by Pankaj Shukla Tom Hardy Kelly Marcel Avi Arad Andy Serkis Juno Temple
'वेनम द लास्ट डान्स' रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अब नहीं लौटेगा वेनम
फिल्म ‘वेनम द लास्ट डांस’ इस फ्रेंचाइजी की आखिरी फिल्म कहकर प्रचारित की गई है। लेकिन, फिल्म का प्रचार कम से कम भारत में वैसा नहीं हो पाया, जिसकी उम्मीद एमसीयू के देसी प्रशंसकों को अक्सर रहती है। एमसीयू का भौकाल अभी पिछली फिल्म ‘डेडपूल एंड वूल्वरिन’ से ही जाकर किसी तरह संभला है और फिल्म ‘वेनम द लास्ट डांस’ ने इसमें दिवाली के ठीक पहले पलीता लगा दिया है। कहानी इसकी फिल्म ‘स्पाइडरमैन: नो वे होम’ के ठीक एंड क्रेडिट सीन से शुरू होती है। टॉम हार्डी ने इस फिल्म को लिखने में मेहनत बहुत की है, लेकिन इस लिखावट में जितनी ईमानदारी और भावुकता से वह अपने किरदार से जुड़े रहे हैं, उतनी कोशिश लेखन टीम की फिल्म के बाकी किरदारों को स्थापित करने में नजर नहीं आती। वेनम धरती पर है। नाम इसका स्पाइडरमैन का विलोम के तौर पर रखा गया। लेकिन, अपनी पहली दोनों फिल्मों की तरह यहां भी कहानी के वातावरण और कहानी के सहायक किरदारों पर काम नहीं हुआ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Venom The Last Dance Review in Hindi by Pankaj Shukla Tom Hardy Kelly Marcel Avi Arad Andy Serkis Juno Temple
'वेनम द लास्ट डान्स' रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

एमसीयू का नया विलेन
एंडी सरकिस को मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स का नया विलेन नल (Knull) बनाना एक रोचक विचार है। एंडी सरकिस की आवाज से ही फिल्म की शुरुआत होती है। उसे सिम्बायोट्स (सहजीवियों) ने बंधक बनाकर छोड़ दिया है और उसकी आजादी की कुंजी वेनम के पास है। ये कुंजी भी तब दमकती है जब वेनम और उसका होस्ट एडी ब्रॉक साथ साथ हों। दोनों के पीछे धरती की फौज भी लगी हुई है। शिकार, शिकारी, फिर कुछ और शिकारी, किसी भी चेज सीक्वेंस में ये सब धड़कनें बढ़ाने वाली गोटियां होती हैं। फिल्म की कहानी के अपने अंत तक आने से पहले ऐसे ही कुछ बढ़िया एक्शन सीन्स फिल्म के लिए इसकी स्टंट टीम ने रचे हैं। फैबियान वैग्नर का कैमरा दर्शकों को कहानी के बीच में ले जाने में इस दौरान सफल रहता है।

विज्ञापन

Venom The Last Dance Review in Hindi by Pankaj Shukla Tom Hardy Kelly Marcel Avi Arad Andy Serkis Juno Temple
'वेनम द लास्ट डान्स' रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

ढंग से जम नहीं पाया खेला
लेकिन, फिल्म की कमजोर कड़ियां बहुत हैं। कमजोर पटकथा के चलते फिल्म के प्लॉट प्वाइंट्स सब एक दूसरे में खिचड़ी की तरह फैले रहते हैं। एलियन देखने निकले परिवार की कहानी बहुत भावुक हो सकती थी और एडी ब्रॉक का इनसे मिलना कहानी का बहुत ही भावुक टेंट पोल बना सकता था, पर ऐसा करने में टॉम हार्डी और केली मारसेल दोनों चूक गए। केली मारसेल की दूसरी कमजोरी उन दृश्यों में नजर आती है जहां फिल्म का मुख्य किरदार यानी वेनम परदे पर नहीं है। एलियन की प्रयोगशाला के सिम्बायोट जब वहां काम करने वाले वैज्ञानिकों के शरीर में प्रवेश करते हैं, तो वह पूरा सीक्वेंस बहुत ही कमजोर है। फिल्म का संगीत रचने में डैन डीकन ने खास प्रभावित नहीं किया है। हां, फिल्म के एडीटर मार्क सैंगर ने इसे सौ मिनट के करीब रखकर दर्शकों को ज्यादा परेशान होने से बचा लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें Entertainment News से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और Movie Reviews आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed