'एयरलिफ्ट' को पछाड़ 2016 में सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म बनी 'द जंगल बुक'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'द जंगल बुक' एक के बाद एक रिकॉर्ड अपने नाम करती जा रही है। इस साल सबसे ज्यादा कमाई के मामले में फिल्म नंबर वन बन गई है। 'द जगंल बुक' ने अक्षय कुमार की 'एयरलिफ्ट' को पछाड़ दिया है। फिल्म की कुल कमाई 132.96 करोड़ हो गई है। अपनी रिलीज के बाद लगातार शानदार कमाई करने वाली 'द जंगल बुक' ने तीसरे सप्ताह में ये उपलब्धि हासिल की।
भारतीय बॉक्स ऑफिस पर इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनने के साथ ही जंगल बुक 150 करोड़ के आंकड़े की तरफ भी मजबूती से बढ़ रही है। फिल्म की कमाई को देखते हुए 150 करोड़ का आंकड़ा बहुत दूर नहीं दिख रहा है। ट्रेड एनेलिस्ट तरण आदर्श का ट्वीट
#TheJungleBook is now aiming for ₹ 150 cr... [Week 3] Fri 3.58 cr, Sat 6.65 cr. Total: ₹ 132.96 cr nett. India biz. BLOCKBUSTER!
विज्ञापन विज्ञापन— taran adarsh (@taran_adarsh) April 24, 2016
#TheJungleBook surpasses the biz of #Airlift... Emerges the HIGHEST GROSSER of 2016 *so far*... Note: Hindi films. India biz.
— taran adarsh (@taran_adarsh) April 24, 2016