फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Reviews ›   Tere Saath Hain Hum song review by amar ujala Sajid Wajid udit narayan hariharan daleh mehdi

Tere Saath Hain Hum Review: सुनसान सड़कों पे जश्न की उम्मीद जगाने को दिग्गज गायकों ने गाया ये जोश

Fri, 22 May 2020 07:28 AM IST
Mishra Mishra पंकज शुक्ल, मुंबई
पंकज शुक्ल, मुंबई Published by: Mishra Mishra Updated Fri, 22 May 2020 07:28 AM IST
सार

डिजिटल रिव्यू: वंदे मातरम (म्यूजिक वीडियो)
गायक: उदित नारायण, शान, हरिहरन, दलेर मेहंदी, जावेद अली, मोहम्मद इरफान, आदित्य नारायण आदि।
संगीत: साजिद वाजिद
गीत: कुणाल वर्मा
यूट्यूब चैनल: तालीम म्यूजिक
रेटिंग: ****

विज्ञापन
Tere Saath Hain Hum song review by amar ujala Sajid Wajid udit narayan hariharan daleh mehdi
तेरे साथ हैं हम - फोटो : Social Media

विस्तार

अपनों की भीड़ ट्रेनों की खटखट का शोर फिर से सुनेगा,

विज्ञापन

चौके लगेंगे छक्के लगेंगे स्टेडियम फिर भरेगा,
जहां साफ होगा समा फिर से दिल का परिंदा उड़ेगा,
तू देखना ये सुनसान सड़कों पे जश्न फिर से मनेगा..
वंदे मातरम्, वंदे मातरम्....!

इस कोरोना काल में लोगों में जोश भरने के लिए तमाम गीत बने। कविताएं लिखी गईं। दूसरों की लिखीं कविताएं भी सितारों ने पढ़ीं। कभी अपने नाम से तो कभी कविता लिखने वालों के नाम से। ये कविताएं व्हाट्सऐप स्टोरीज बनीं। फेसबुक का स्टेटस बनीं और फिर हफ्ते दस दिन में कहीं खो गईं।

चौथे लॉकडाउन में अब एक कोशिश की है मशहूर संगीतकारों साजिद वाजिद ने। कुणाल वर्मा  के इसी गाने की लाइनें आपने इस रिव्यू के शुरू में पढ़ीं। पूरा गाना यूं लगता है जैसे देश की धमनियों में उत्साह बनकर दौड़ रहा है। कोरस है, आलाप है। सुरों का सुख है और जीवन का संताप है। पूरा गाना कब हरिहरन से होता हुआ, उदित नारायण की खुली रंगत के रंग पाता हुआ, शान की आवाज से सुरों का आसमान छूकर दलेर मेहंदी की गायिकी की सोंधी खुशबू से भर जाता है, गाने का बेहतरीन संगीत आपको इसकी सुध लेने की इजाजत नहीं देता।

विज्ञापन

जावेद अली, मोहम्मद इरफान, दिव्य कुमार, जसराज जोशी, लक्ष्य कपूर, ऋषभ टंडन, आशीष सहगल के साथ गाने में खुद साजिद ने भी गायक के तौर पूरा जोर लगाया है। और, उदित नारायाण का वंदे मातरम का सम्पुट इस सब पर कमाल का है। चौथे लॉकडाउन में सड़कों पर गाड़ियों का कोलाहल सुनाई देने लगा है। सुबह शाम के ट्रैफिक जाम में जीवन का जोश बनाए रखने के लिए और आने वाले कल का जश्न खुलकर मनाने का ये गाना सही पैगाम देता है। इस सीजन का बेस्ट ट्रेवेलिंग सॉन्ग है ये, वंदे मातरम्।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें Entertainment News से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और Movie Reviews आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed