फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Movie Review ›   sanam teri kasam review

सनम तेरी कसम: वेलेंटाइन मनाने वाले जरूर देखने जाएं

Sat, 06 Feb 2016 09:56 AM IST
Updated Sat, 06 Feb 2016 09:56 AM IST
विज्ञापन
sanam teri kasam review
निर्माताः दीपक मुकुट
विज्ञापन

निर्देशकः विनय सप्रू-राधिका राव
सितारेः हर्षवर्द्धन राणे, मावरा हुसैन, मनीष चौधरी, मुरली शर्मा
रेटिंग ***

वेलेंटाइन दस्तक देने लगा है। टिकट खिड़की पर उसकी पहली आहट है, सनम तेरी कसम। यह प्यार की एक त्रासद कहानी है। फिल्म अपनी बुनावट के स्तर पर बहुत नई नहीं है लेकिन इसे हिंदी फिल्मों में कदम रख रहे दो चेहरों ने अपने काम से आकर्षक बनाया है।

जहां तक निर्देशकों का मामला है तो उन्होंने फिल्म को भावुकता के पैमाने पर कसने में काफी हद तक कामयाबी पाई है। आखिरी के पंद्रह मिनट में जरूर फिल्म उनके हाथ से फिसली है लेकिन उससे पहले इसमें प्रेम कहानियों के कामयाब मसालों का इस्तेमाल किया गया है।
विज्ञापन


सनम तेरी कसम की ताजगी हर्षवर्द्धन राणे और मावरा हुसैन हैं। पाकिस्तान से आई मावरा जहां खूबसूरत और मासूम लगी हैं, वहीं  ग्वालियर में जन्मे और पले-बढ़े हर्षवर्द्धन एक नाराज मगर भावुक युवक के रूप में पहचान छोड़ते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मासूम हैं हीरो-हीरोइन कहानी

sanam teri kasam review

दोनों कलाकार 2016 में बॉलीवुड में कदम रखने वाले ऐक्टरों की सूची में उल्लेखनीय जगह दर्ज कराते हैं। सरस्वती उर्फ सरू के रूप में मावरा अपने सख्त पिता (मनीष चौधरी) का हर आदेश मानने वाली बेटी हैं। ऐनक वाली इस पढ़ाकू लड़की को विवाह के लिए लड़के देखने आते हैं और हर बार इंकार कर जाते हैं।

इस वजह से सरू की छोटी बहन की शादी नहीं हो पा रही जबकि वह बॉयफ्रेंड के साथ सात फेरे लेने को आतुर है! उधर, इंदर (हर्षवर्द्धन) का एक अतीत है। वह आठ साल जेल में हत्या की सजा काट कर लौटा है। इंदर और सरू की प्रेम कहानी अनेक मोड़ों से गुजरती हुई आगे बढ़ती है।

लंबे समय बाद ऐसी युवा प्रेम कहानी आप देखते हैं जिसमें सादगी है। सहजता है। अनावश्यक उत्तेजना पैदा करने वाले चुंबन, बिकनी, बिस्तर, फूहड़ चुटकुले, गंदी बातें नहीं है।

इस फिल्म में आंसू बहाने की काफी गुंजायश है

sanam teri kasam review

पुरानी धारणा है कि अगर आप दर्शक को रुलाने में कामयाब हो जाएं तो सफलता दूर नहीं। रोने से जिनका दिल हल्का होता है उनके लिए इस फिल्म में आंसू बहाने की काफी गुंजायश है।

यहां लड़की बहुत रोती है। भले ही वह आधुनिक और अपने पैरों पर खड़ी है। फिल्म के चुनिंदा दृश्यों में दिखने वाला पुलिस इंस्पेक्टर (मुरली शर्मा) भी भावुक है। केवल लड़की का पिता सख्त है, जो जीते-जी बेटी का श्राद्ध कर देता है क्योंकि उसके संस्कारों/मूल्यों/भावनाओं को आहत करती हुई सरू उसकी गैर-मौजूदगी में एक सुबह इंदर के घर के अंदर पाई गई! पिता कतई जानने की कोशश नहीं करता कि वहां वह क्या कर रही थी?

फिल्म के संगीत से हिमेश रेशमिया का नाम जुड़ा है, मगर चमक गायब है। अच्छे गाने प्रेम कहानियों में प्लस पॉइंट होते हैं, जिनका यहां अभाव है। फिल्म 155 मिनट की है और यह लंबाई कहीं-कहीं एहसास दिलाती है कि कुछ-कुछ ओवर हो रहा है। इसके बावजूद यहां निःसंदेह प्रेम के कुछ भावुक पलों के बीच पारिवारिक ड्रामा भी है, जिसे परिवार के साथ भी देखा जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें Entertainment News से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और Movie Reviews आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed