फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Reviews ›   Review of tvf web series kota factory

Web Series Review: कॉम्पिटिशन का हर काला और सफेद दिखाती टीवीएफ की 'कोटा फैक्ट्री'

Thu, 02 May 2019 07:03 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Thu, 02 May 2019 07:03 AM IST
विज्ञापन
Review of tvf web series kota factory
Kota Factory - फोटो : social media
डिजिटल रिव्यू: कोटा फैक्ट्री (वेब सीरीज)
विज्ञापन

कलाकार: मयूर मोरे, जितेंद्र कुमार, दीपक सिमवाल आदि
निर्देशक: राघव सुब्बू
यूट्यूब चैनल: द वाइरल फीवर

द वाइरल फीवर (टीवीएफ) ने भारत में वीडियो कंटेंट क्रिएटर्स में शुरुआती दौर से ही अपनी अलग जगह बना रखी है। इसके साथ के कल्चर मशीन जैसे तमाम वीडियो क्रिएटर्स जब ज्यादा से ज्यादा कंटेंट बनाकर कामयाब होने की दौड़ में लगे थे, वाइरल फीवर ने कछुए की रफ्तार से चलते हुए रेस जीतने की रणनीति पर काम जारी रखा।

टीवीएफ का अपना एपीके भी है और इस पर भी इसके वीडियोज देखे जा सकते हैं लेकिन कंपनी ने अपना कंटेंट यूट्यूब पर भी अपलोड करना जारी रखा है। करीब 56 लाख सब्सक्राइबर्स वाले टीवीएफ के यूट्यूब चैनल पर इन दिनों एक नई वेब सीरीज चल रही है कोटा फैक्ट्री। इसका तीसरा एपीसोड मंगलवार को अपलोड हुआ और चौबीस घंटे के भीतर करीब 30 मिनट की अवधि वाले इस एपोसीड को 22 लाख लोग देख चुके हैं और ये लगातार यूट्यूब पर ट्रेंड भी कर रहा है।
विज्ञापन


वेब सीरीज कोटा फैक्ट्री को ब्लैक एंड व्हाइट में रिलीज करने का टीवीएफ का आइडिया भी कमाल का है। मनोरंजन जगत जब स्पेशल इफेक्ट्स के एवेंजर्स दौर में पहुंच चुका है। एक जमीन से जुड़ी कहानी को ब्लैक एंड व्हाइट में पेश करना इस सीरीज का पहला हुकर प्वाइंट है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सीरीज की कहानी राजस्थान के शहर कोटा पहुंचने वाले छात्रों की उन मनोभावनाओं को सामने लाने की कोशिश करती है, जिससे अक्सर इन छात्रों के अभिभावक भी अनजान रहते हैं। पेट काटकर फीस भरने वाले अपने माता पिता की उम्मीदों पर खरा उतरने के मानसिक दबाव में रहते इन छात्रों पर दूसरा दबाव अपने ही साथ के दूसरे छात्रों का भी रहता है। दुनिया बदल चुकी होती है। सब कुछ वैसा ही नहीं होता जैसा सोचकर ये छात्र घर से यहां आते हैं। ये फैक्ट्री है, जिसमें एक तरफ से छात्र डाला जाता है, दूसरी तरफ से इंजीनियर निकल ही आएगा, इसकी कोई गारंटी नहीं। सीरीज में दम है और इसकी तमाम कड़ियां अभी रिलीज होनी शेष हैं।
  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें Entertainment News से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और Movie Reviews आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed