{"_id":"577112d34f1c1b1d3279aa1d","slug":"raman-raghav-2-0-first-weekend-box-office-collection","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवाजुद्दीन की 'रमन राघव2.0' ने पहले वीकएंड पर कमाया कितना","category":{"title":"Movie Review","title_hn":"फिल्म समीक्षा","slug":"movie-review"}}
नवाजुद्दीन की 'रमन राघव2.0' ने पहले वीकएंड पर कमाया कितना
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Mon, 27 Jun 2016 05:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस शुक्रवार रिलीज हुई नवाजुद्दीन सिद्दीकी की फिल्म 'रमन राघव' कमाई के मामले में कुछ खास नहीं कर सकी है। फिल्म को समीक्षकों से खूब तारीफें मिली लेकिन फिल्म दर्शकों को सिनेमा हॉल तक ना खींच सकी। एक साइको किलर की भूमिका में नवाज ने कमाल का अभिनय किया है। फिल्म अपनी रिलीज से पहले से ही चर्चा में है, ऐसे में निर्माताओं को उम्मीद थी कि फिल्म ठीक-ठाक कमाई करेगी।
विज्ञापन
फिल्म ने पहले दिन (शुक्रवार) 1.10, शनिवार को 1.40 करोड़ की कमाई की। फिल्म से इतवार की छुट्टी के चलते फिल्म की कमाई में इजाफे की उम्मीद थी लेकिन फिल्म के लिए संडे भी स्पेशल ना हो सका। फिल्म ने रविवार को 1.48 करोड़ की कमाई की। इस तरह पहले वीकएंड पर फिल्म की कुल कमाई 3.98 हो गई है।
विज्ञापन
अमिताभ बच्चन की 'तीन' अपने तीसरे हफ्ते में रविवार तक 18.86 करोड़ की कमाई कर चुकी है। वहीं उड़ता पंजाब की कमाई दूसरे हफ्ते में रविवार तक 54.35 करोड़ हो गई है। इसी हफ्ते रिलीज हुई इंडिपेंडेस डे रिसर्जेंस ने पहले वीकएंड पर 16.90 करोड़ की बढ़िया कमाई की है। ट्रेड एनेलिस्ट तरण आदर्श का ट्वीट
विज्ञापन
Raman Raghav 2.0 Fri 1.10 cr, Sat 1.40 cr, Sun 1.48 cr. Total: ₹ 3.98 cr. India biz. #RamanRaghav2
— taran adarsh (@taran_adarsh) June 27, 2016