फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Movie Review ›   movie review of ek haseena thi ek deewana tha starting upen patel

Movie Review: 'एक हसीना थी एक दीवाना था' देखकर कहेंगे किस जमाने की फिल्म है!

Sat, 01 Jul 2017 11:35 AM IST
रवि बुले
रवि बुले Updated Sat, 01 Jul 2017 11:35 AM IST
विज्ञापन
movie review of ek haseena thi ek deewana tha starting upen patel
एक हसीना थी एक दिवाना था

निर्माता-निर्देशकः सुनील दर्शन

विज्ञापन


सितारेः शिव दर्शन, नताशा फर्नांडिस, उपेन पटेल

रेटिंग *

यह एक चुटकुला है। अगर आपने लंबे समय से ऐसी फिल्म न देखी हो, जिसमें बेसिर-पैर की बातें और दिमागी दिवालियेपन के साक्षात दर्शन होते हैं तो निर्देशक सुनील दर्शन की एक हसीना थी एक दीवाना था देखिए। आप निराश नहीं होंगे। अजीब ढंग से फिल्म भूत-प्रेत- आत्मा टाइप की बातों से शुरू होती है। हीरो एक आत्मा है, जो किसी जमाने में मरने से पहले हीरोइन की हमशक्ल नानी के साथ ‘मन की बात’ नहीं कर पाया था, इसलिए पोती को देखते ही फिदा है। 

हीरोइन को भी लगता है कि यूरोप की एक खूबसूरत लोकेशन के भव्य मेंशन में वह पहली बार नहीं आई। पुराना कनेक्शन जरूर है। इस बीच कहानी में चर्चा होती  है कि क्या भूत सचमुच होते हैं? पता लगता है कि नहीं होते! फिर क्या चक्कर है...? हीरो को किसी ने आत्मा होने का ड्रामा करने और हीरोइन को आत्महत्या के लिए मजबूर करा देने के वास्ते पैसे दिए हैं।
विज्ञापन


कौन है जिसे हीरोइन की मौत से फायदा होगा और क्यों? हॉरर के रास्ते फिल्म रोमांस की तरफ बढ़ती है, जिसमें हीरो सौ परसेंट दुखी आत्मा है। उसके चेहरे पर कभी मुस्कान नहीं आतीऔर अंतः मैं क्लाइमेक्स ऐसे खुलता है, जैसे ढाक के तीन पात। इन दिनों टीवी के डेली सोप में भी इससे अच्छी राइटिंग होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सुनील दर्शन ने बेटे शिव को लेकर बनाई फिल्म

movie review of ek haseena thi ek deewana tha starting upen patel
एक हसीना थी एक दिवाना था
सुनील दर्शन ने बेटे शिव को लेकर फिल्म बनाई है और अच्छी कहानी तक नहीं चुन सके। करिअर की दूसरी फिल्म में भी शिव कतई प्रभावित नहीं करते। पुरानी गलतियां उन्होंने दोहराई। उनकी डायलॉग डिलेवरी अनाकर्षक है। वह न अभिनय से और न पर्दे पर मौजूदगी से असर डालते हैं। उन्हें कोई और राह चुन लेनी चाहिए।

नताशा फर्नांडिस नया चेहरा हैं और उनमें हीरोइन वाली बात नजर आती है। मगर जरूरी है कि भविष्य में वह अच्छी कहानियों का हिस्सा बनें। उन्होंने ठीकठाक ऐक्टिंग की। मॉडल से ऐक्टर बने उपेन पटेल ने अर्से बाद कमबैक किया है। उनका काम किरदार के अनुरूप है। उन्होंने हिंदी उच्चारण में सुधार किया
है।
 

सिर्फ म्यूजिक सुनने लायक

movie review of ek haseena thi ek deewana tha starting upen patel
एक हसीना थी एक दिवाना था

आप चौंकते हैं कि विशाल मेंशन और भव्य लोकेशनों में ज्यादातर सिर्फ तीन ही किरदार बोलते-बतियाते हैं। बाकी खामोश हैं। एक खराब फिल्म का क्राफ्ट कैसा होता है, एक हसीना थी एक दीवाना था उसका बढ़िया नमूना है। फिल्म का एकमात्र प्लस पॉइंस संगीत है। जिसे नदीम ने रचा है। इसमें 1990 के दशक वाला टच है। माधुर्य है। 

सुनील दर्शन ने गानों को बेहद खूबसूरती से शूट किया है लेकिन फिल्म को बुनने में उन्होंने उतना ही कच्चापन दिखाया। आखिर में आप पाते हैं कि इंटरवेल में विलेन की गोली खाने वाला हीरो, हीरोइन को बचाने के लिए भगवान से चौदह दिन मांग कर लाया था! जिस दिन विलेन ठिकाने लगा, वह धरती पर हीरो का आखिरी दिन है। आप सोचते रह जाते हैं कि निर्देशक-कहानीकार कौन से जमाने में रह रहे हैं!! ये किस जमाने की फिल्म है!!

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें Entertainment News से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और Movie Reviews आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed