फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Movie Review ›   film review Akira

फिल्म समीक्षा/अकीरा: एंटरटेनमेंट की सीमा रेखा से दूर

Fri, 02 Sep 2016 03:15 PM IST
रवि बुले/अमर उजाला, मुंबई
रवि बुले/अमर उजाला, मुंबई Updated Fri, 02 Sep 2016 03:15 PM IST
विज्ञापन
film review Akira
निर्माता-निर्देशकः ए.आर. मुगरादौस
विज्ञापन

सितारेः सोनाक्षी सिन्हा, अनुराग कश्यप, कोंकणा सेन शर्मा
रेटिंग **

महिला सशक्तिकरण। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ। इस वैचारिक पृष्ठभूमि में ए.आर. मुरगादौस ने अकीरा में ऐक्शनवाला बॉलीवुड तड़का मारा है। सिनेमा यहां इरादों पर भारी है और कहानी फिल्मी फार्मूलों से लैस है। सोनाक्षी सिन्हा यहां हीरो हैं। मुश्किल यह कि ऐक्शन फिल्मों में हीरो के जिस बिंदास अंदाज की जरूरत होती है, वह सोनाक्षी में सिरे से गायब है। वह पूरी फिल्म में थकी, उदास, अकेली हैं जो किसी से पंगा नहीं लेना चाहती परंतु हालात उन्हें लगातार उस दिशा में ढकेलते हैं।

ऐसे में दुष्ट खलनायक का दम निकाल देने के लिए कहानी और किरदार जिस पंच की मांग करते हैं वह किसी सूरत किसी फ्रेम में यहां नहीं दिखता। सोनाक्षी का सारा ऐक्शन गैर-इरादतन, रक्षात्मक नजर आता है। जो मजा नहीं देता। अतः ऐक्शन से भरे कथा/पटकथा/संवाद फिल्म को एंटरटेनमेंट की सीमा रेखा तक नहीं ले जा पाते।
विज्ञापन


अकीरा ऐसी लड़की है, जिसके पिता उसे आत्मरक्षा के लिए जूडो/बॉक्सिंग सिखाते हैं। वह कमउम्र में ही अकेले चार-पांच अपने से कहीं बड़े लड़कों को पीट डालती है मगर इस पिटाई के दौरान उस पर तेजाब फेंकने की कोशिश करता युवक खुद ही शिकार बन जाता है। रसूखदार पिता अकीरा को अदालत में दोषी साबित कराते हुए उसे लड़कियों के रिमांड होम भिजवा देता है। यहां से निकली युवा अकीरा (सोनाक्षी सिन्हा) सिर्फ पढ़ाई करना चाहती है परंतु पिता के गुजर जाने पर उसे मां के साथ जोधपुर से भाई के पास मुंबई जाना पड़ता है। वहां उसका कॉलेज में एडमीशन होता है और वह हॉस्टल में रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो घंटे की फिल्म लंबी लगती है

film review Akira

घटनाचक्र ऐसे घूमता है कि अकीरा पुलिस के चंगुल में फंस जाती है और एनकाउंटर जैसे हालात बन जाते हैं। स्थिति और बिगड़ती है जब अकीरा एनकाउंटर से तो बच निकलती है परंतु उसे पागल घोषित करने के लिए मनोचिकित्सा अस्पताल में भर्ती करा दिया जाता है। यहां उसे मिलते हैं बिजली के झटके और सलाखों वाली कोठरी। इन हालात में डाल देने वाले क्रूर पुलिसवालों से अकीरा अब कैसे निपटेगी?

फिल्म दो घंटे से थोड़ी अधिक है परंतु सीमित घटनाओं को खींचने की वजह से बहुत लंबी महसूस होती है। पहला हाफ  ठीक है मगर दूसरे हिस्से में कहानी ठहरी रहती है। अस्पताल में बीमार बनाई जा रही सोनाक्षी का ट्रेक कुछ ही मिनटों में बोझिल हो जाता है। फिल्म में कई अहम किरदार हैं, अकीरा की मां-भाई-भाभी, भाभी का भाई, कॉलेज प्रिंसिपल, अकीरा से पंगा लेने वाले स्टूडेंट्स का ग्रुप, चार भ्रष्ट-हत्यारे पुलिसवाले, एक प्रेग्नेंट महिला पुलिस अधिकारी। मगर लेखक ने कहानी में इन्हें सही ढंग से नहीं बुना। कुछ अलग ढंग से बात को आगे बढ़ाने का प्रयास करते वे एकदम फिल्मी तर्क पर आ जाते हैं। अकीरा-केंद्रित होने से लेखक-निर्देशक के हाथों से कई चीजें फिसल गईं।

अजय देवगन की गंभीरता और सलमान/अक्षय का ऐक्शन मिला कर अकीरा बनाने की कोशिश नजर आती है। परंतु बात जमती नहीं। ऐक्शन के लिए जरूरी फिटनेस वाले खांचे में भी सोनाक्षी फिट नहीं बैठतीं। अकीरा ग्लैमर, रोमांस और कॉमेडी से शून्य है। गीत-संगीत भी उल्लेखनीय नहीं है। अनुराग कश्यप जरूर अपने शुरूआती दो-तीन दृश्यों में चौंकाते हैं पर फिर रूटीन नेगेटिव किरदार में बदल जाते हैं। कोंकणा की प्रतिभा का यहां दुरुपयोग हुआ है। फिल्म केवल सोनाक्षी के फैन इस उत्सुकतावश देख सकते हैं कि अकीरा बनी वह कैसी दिख रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें Entertainment News से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और Movie Reviews आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed