'फैन' के आगे सब फीके, तीन दिन में 100 करोड़ पार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस हफ्ते रिलीज हुई शाहरुख खान की फैन को खूब तारीफें मिल रही हैं। फिल्म को समीक्षकों ने खूब सराहा है। फिल्म की कहानी और निर्देशन की तारीफें हो रही हैं। शाहरुख खान के किरदार गौरव को भी काफी सराही जा रहा है। फिल्म में शाहरुख ने डबल रोल किया है। वो एक सुपरस्टार और उससे मिलते-जुलते उसके एक फैन की भूमिका में हैं।
फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 19.2 करोड़ की कमाई की। पहले दिन 2016 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनने के बाद शनिवार को फिल्म को झटका लगा। दूसरे दिन फिल्म की कमाई 15.4 करोड़ रही। भारतीय बॉक्स ऑफिस के साथ फिल्म ने दुनियाभर में भी शानदार कमाई की है। पहले दो दिन मे फिल्म ने भारत और दुनियाभर की कमाई मिलाकर 70 करोड़ का आंकड़ा छू लिया। इसको देखते हुए फिल्म से रविवार को बड़ी कमाई की उम्मीद थी, जिसे फिल्म ने पूरा भी किया।
दुनियाभर में दर्शकों को पसंद आ रहा 'जबरा फैन'
पहले दो दिन में दुनियाभर में फैन ने 70 करोड़ कमाए। रविवार को फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर शनिवार के मुकाबले बेहतचर प्रदर्शन किया। फिल्म ने रविवार को 18 करोड़ की कमाई की। इस तरह भारत में फिल्म ने 50 करोड़ का आंकड़ पार कर लिया। इसके साथ-साथ रविवार को फिल्म ने भारत से बाहर भी शानदार प्रदर्शन किया।
वेबसाइट बॉलीमूवीरिव्यूज के अनुसार फैन ने दुनियाभर में 100 करोड़ की कमाई कर ली है। पहले वीकएंड पर 100 करोड़ी बनने के बाद अब निर्माताओं की फिल्म से उम्मीदें बढ़ गई हैं। फिल्म ने 2016 में भारतीय बॉक्स ऑफिस पर पहले वीकएंड पर एयरलिफ्ट का 42.83 करोड़ का रिकोर्ड भी तोड़ दिया है। 2016 के किसी भी रविवार में फैन सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म बन गई है।